The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • A witness backed the stand of passport officer Vikas Mishra in Lucknow passport controversy

लखनऊ पासपोर्ट केस में एक गवाह ने सामने आकर पति-पत्नी के दावे पर सवाल खड़ा कर दिया

कह रहा है कि मामला वैसा है ही नहीं जो बताया जा रहा है.

Advertisement
pic
22 जून 2018 (अपडेटेड: 21 जून 2018, 04:58 AM IST)
Img The Lallantop
लखनऊ पासपोर्ट मामले में गवाह ने पति-पत्नी पर सवाल उठाए हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more
लखनऊ में पासपोर्ट को लेकर हुए विवाद में नया मोड़ आया है. इस मामले में एक गवाह सामने आया है जिसने पासपोर्ट अधिकारी का पक्ष लिया है. और दंपती पर विवाद खडा करने का आरोप लगाया है. मामले में क्या हुआ है अब तक? # पासपोर्ट अधिकारी विकास मिश्रा पर एक दंपती ने धर्म के आधार पर बदसलूकी के आरोप लगाए. दंपती में पति मुस्लिम और पत्नी हिंदू है. # विकास मिश्रा का ट्रांसफर लखनऊ से गोरखपुर कर दिया गया. लेकिन मिश्रा का कहना है कि मोहम्मद अनस की पत्नी तन्वी सेठ का नाम निकाहनामे में अलग था. लेकिन उन्होंने फॉर्म में नाम बदलने की जानकारी नहीं दी. इस पर पासपोर्ट अधिकारी ने आपत्ति जताई. मामला सहायक पासपोर्ट अधिकारी को रेफर किया. जिसके बाद ये बखेड़ा खड़ा हुआ. # अब एक गवाह कुलदीप सिंह सामने आए हैं. उन्होंने विकास मिश्रा का पक्ष लिया है. इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कुलदीप ने कहा कि यह सब दोपहर करीब 1 बजे हुआ. उस वक्त वो खुद वहां पर मौजूद थे. पासपोर्ट अधिकारी और महिला के बीच नाम को लेकर बातचीत हो रही थी. अधिकारी कह रहे थे कि वो कुछ नहीं कर सकते. महिला को सीनियर अधिकारी के पास जाने को कहा. # इस पर महिला ने आपत्ति जताई तो पासपोर्ट अधिकारी ने अपने सहकर्मी से भी सलाह-मशवरा किया. उन्होंने भी महिला को सीनियर अधिकारी के पास जाने को कहा. इस पर महिला ने चिल्लाना शुरु कर दिया पासपोर्ट अधिकारी ने बदसलूकी नहीं की. महिला ने ही गलत तरीके से बात की. # कुलदीप ने आगे कहा कि इसके बाद अनस भी वहां आ गए जो पहले दूसरे काउंटर पर थे. मिश्रा ने उन्हें भी सीनियर अधिकारी से मिलने को कहा. # कुलदीप ने वहां मौजूद होने का सबूत देने के लिए पासपोर्ट ऑफिस में अपनी अपॉइंटमेंट का मेसेज दिखाया. साथ ही अपना प्रोसेस पूरा होने के बाद मिला मेसेज भी दिखाया. बहरहाल, मोहम्मद अनस सिद्दीकी ने इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है. विदेश मंत्रालय ने पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है. सच क्या है यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा. फिलहाल दंपती को पासपोर्ट जारी कर दिया गया है. पासपोर्ट अधिकारी को नोटिस भी मिला है और तबादला भी कर दिया गया है.
ये भी पढ़ें- क्या पासपोर्ट के लिए हिंदू-मुस्लिम दंपती ने झूठ बोला था? पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI इतनी शातिर है कि उसने CIA को भी मूर्ख बना दिया ‘परमाणु संपन्न’ पाकिस्तान जाने पर एक भारतीय पत्रकार के साथ ऐसा सलूक हुआ था खालिस्तान मूवमेंट: नोट और डाक टिकट छप चुके थे, बस देश बनना बाकी था पंजाब की वो तीस हज़ार दुल्हनें, जिन्हें हनीमून के बाद छोड़ दिया गया वीडियो-पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI इतनी शातिर है कि उसने अमेरिका की CIA को भी मूर्ख बना दिया

Advertisement

Advertisement

()