डिम्पी गांगुली याद हैं? जो बिग बॉस में आई थीं. उसके बाद कॉमेडी क्लासेज में भी.सोशल मीडिया पर वो बहुत एक्टिव हैं. खासकर इन्स्टाग्राम पर. नवम्बर 2015 मेंउन्होंने दुबई में रहने वाले एक बिज़नेसमैन रोहित रॉय से शादी की थी. अपनी शादी कीरस्मों की फ़ोटोज़ उन्होंने इन्स्टा पर अपलोड की थीं.Credit: instagramअब डिम्पी प्रेग्नेंट हैं. उन्होंने इन्स्टाग्राम पर अपनी एक फोटो लगाई. साथ मेंअपनी प्रेगनेंसी अनाउंस की. जैसे हममें से कई लोग अपनी हर छोटी-बड़ी खबर सोशल मीडियापर शेयर करते हैं. डिम्पी ने भी इन्स्टाग्राम पर अपनी खुशियां अपलोड कीं. फोटो केकैप्शन में ये भी बताया कि वो 20 जून को एक बेबी गर्ल एक्स्पेक्ट कर रही हैं.Credit: Instagramलोगों ने उनको बधाइयां दीं. लेकिन जैसे हर जगह लोग कुछ टुच्चे टाइप के लोग आ जातेहैं ट्रोल करने. यहां भी आ गए. एक ने डिम्पी से पूछा. तुम्हारी शादी तो नवम्बर मेंहुई थी. और तुम कह रही हो कि ये बच्चा जून में जन्म लेगा. ऐसा कैसे पॉसिबल है? क्यातुम्हारा बच्चा 7 महीनें में ही हो जाएगा? हालांकि तुम्हारा पेट देख कर तो लगता हैकि तुम 9 महीने से भी ज्यादा समय से प्रेग्नेंट हो. इस सवाल के पूछे जाने का मतलबथा, क्या तुमने शादी से पहले सेक्स किया था? साथ में ये भी कहा कि डिम्पी तुम मोटीहो गई हो.इस कमेंट की बहुत धज्जियाँ उड़ीं. लोगों ने डिम्पी के सपोर्ट में उस ट्रोलर को कायदेसे नापा. कोई भी शख्स, चाहे वो आदमी हो या औरत. अपनी पर्सनल ज़िन्दगी के बारे में किसी कोजवाब देने के लिए मजबूर नहीं है. कोई भी लड़की कब शादी करती है, या नहीं करती. कबकिसके साथ सेक्स करती है या कभी सेक्स नहीं करती. कभी प्रेग्नेंट नहीं होती. शादीके पहले प्रेग्नेंट होती है या एक प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म देती है. ये उसकापर्सनल मैटर है. वो कैसे कपड़े पहनती है, कहां जाती है, किसके साथ जाती है. क्याखाती है, क्या पीती है. ये उसकी चॉइस है. उसके जीने का तरीका है. और अपनी पसंद सेअपनी ज़िन्दगी बिताना हर किसी का हक है. इसमें किसी की भी दखलंदाजी गलत है.जब हम अपनी पर्सनल ज़िन्दगी के कुछ हिस्से सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं. हम अपनीज़िन्दगी का एक हिस्सा बांट रहे होते हैं. अपनी खुशियों और अपने ग़मों में दोस्तों कासाथ चाहते हैं. उनकी वेल-विशेज चाहते हैं. लेकिन कुछ लोगों की कोई लाइफ नही होती.वो लोग अपनी ज़िन्दगी से फ्रस्ट्रेटेड होते हैं. कैलकुलेटर और इंचटेप ले कर बैठेरहते हैं. दूसरों के हाइट, वेट, प्रेगनेंसी का टाइम नापना ही इनका काम होता है. इनलोगों को लगता है कि लड़की ने छोटे कपड़े पहने हैं, बियर पी रही है. डिस्को में है.या किसी लड़के के साथ है तो 'वो स्लट है और किसी के भी साथ सेक्स करने के लिए तैयारहो जाएगी.' कोई लड़की मोटी है तो वो भैंस या हाथी है. कोई लड़की बहुत दुबली है तो वो'अनडूएबल' है. किसी ने सलवार कमीज़ पहना है तो वो बहनजी या आंटी है. कुछ भी करो. कुछभी पहनो. आपको एक स्टीरियोटाइप में फिट कर ही दिया जाएगा. इसलिए इस बात की परवाह हीकरना छोड़ देना चाहिए. जैसे ये एक बहुत अच्छी बात है कि डिम्पी अपनी प्रेगनेंसी कीखबर शेयर कर रही हैं. अपनी खुशियां बांट रही हैं. बिना किसी झिझक के. अगर आप उनकोसोशल मीडिया पर फॉलो कर रहे हो. और आपको को ये खबर अच्छी लगी. उनको बधाई दो. अगर येबात नहीं अच्छी लगी. प्रोफाइल से हट जाओ. अनफॉलो कर दो. जिस इंसान को आप पसंद नहींकरते. उसकी प्रोफाइल पर जाने की ज़रुरत ही क्या है. और प्रोफाइल पर जा कर घटियाकमेंट कर के अपनी ज़िन्दगी के 10 सेकंड क्यों वेस्ट कर रहे हो? इतने समय में आप ज़रूरकुछ 'सार्थक' काम कर सकते थे.डिम्पी ने इस ट्रोलर को कोई जवाब नहीं दिया. लेकिन उनके पति रोहित रॉय चुप नहींरहे. उन्होंने उस ट्रोलर @munni_babydoll को टैग करके कमेंट लिखा. अपनी घटिया सोचफैलाना बंद करो. शायद तुम उस घर से आते होगे जहां बाहर के कुत्ते भौंक कर चले जातेहैं. और पति अपनी पत्नी को ही गलत समझता है. लेकिन मैं जिस घर से आता हूं वहां परअगर कोई भी लड़की के खिलाफ हल्की बात करता है. घर के सब लोग उस लड़की का साथ देतेहैं. मैं अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता हैं. तो खबरदार अगर इस तरह की बात की. वोमेरी बीवी है और मेरे होने वाली बच्ची की मां है. उसके बारे में मैं कोई भी घटियाबात बर्दाश्त नहीं करूंगा. रोहित ने जो स्टैंड लिया. अपनी पत्नी के लिए. पढ़ कर अच्छा लगा. कुछ दिनों पहले जबअनुष्का शर्मा के बारे में लोग घटिया बातें कर रहे थे. विराट कोहली ने उन लोगों केखिलाफ स्टैंड लिया था. जब आप किसी से प्यार करते हो. उसका साथ देना सबसे ज़रूरी बातहोती है. ट्रोलर्स हमेशा आते रहेंगे. एक से एक घटिया बातें करेंगे. जहां एक तरफदहेज़ ना मिलने पर औरत के शरीर पर गालियां गुदवा दी जा रही हैं. औरत का रेप हो जाने पर पति उन्हें तलाक दे रहे हैं.वहां रोहित का डिम्पी के लिए स्टैंड लेना एक बहुत अच्छी खबर है.