The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • a 4 year girl dies after being shot outside home by unknown men

बिहार: घर के दरवाजे पर खड़ी 4 साल की बच्ची की हत्या, गोली मारकर भाग गए हमलावर

अभी तक नहीं पता चला है कि बच्ची की हत्या क्यों की गई. पुलिस जांच कर रही है.

Advertisement
pic
4 जुलाई 2024 (पब्लिश्ड: 06:01 PM IST)
4 year girl shot dead in Patna (photo-aajatak)
पटना में चार साल की बच्ची की हत्या (फोटो-आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

बिहार की राजधानी पटना में एक चार साल की बच्ची की हत्या का मामला सामने आया है. अपने घर के दरवाजे पर खड़ी बच्ची की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. बच्ची के पिता ने इस मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. परिजन भी नहीं जानते हैं कि इस घटना को किसने अंजाम दिया है.

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना पटना के रूपसपुर थाना इलाके के रामजयपाल नगर की है. यहां के रहने वाले एमआर हरिओम कुमार की चार साल की बेटी अनुष्का दो जुलाई की रात अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थी. इसी दौरान अज्ञात अपराधी उसे गोली मारकर फरार हो गए. घटना के संबंध में मृतका अनुष्का के पिता हरिओम कुमार ने रूपसपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में लिखा है,

‘वो एमआर का कार्य करते हैं और वह रामजयपाल नगर रोड नंबर 4 में मनोज सिंह के मकान में किरायेदार के रूप में रहते हैं. 2 तारीख की रात को काम खत्म कर जब वो घर लौट,. तब उनकी पत्नी ने दरवाजा खोला उस समय उनकी बेटी अनुष्का भी मौजूद थी. उनके पास दूध का पैकेट था जिसे उन्होंने पत्नी को पकड़ाकर बाइक अंदर रखने लगे. पत्नी भी दूध रखने अंदर चली गई और बेटी अनुष्का बाहर ही रह गई. तभी गोली चलने की तेज आवाज आई. हरिओम और उनकी पत्नी बाहर गये तो देखा की बेटी खून से लथपथ पड़ी हुई है. वो बच्ची को लेकर पास के एक निजी अस्पताल गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. फिलहाल परिजन इस मामले में कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं.’

ये भी पढ़ें - 20 हजार की उधारी...9 साल की बच्ची की हत्या, आरोपी 16 साल का, गुरुग्राम की ये कहानी दिमाग हिला देगी!

घटना के संबंध में थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया, 

‘एक बच्ची को गोली मार दी गई है. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है. बच्ची का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. जल्द हमलावर का पता चलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.’

फिलहाल बच्ची की हत्या का कारण सामने नहीं आया है.

वीडियो: बिहार में नदी में पुल बहने का कारण भ्रष्टाचार? आख़िर कौन है इसके पीछे ज़िम्मेदार?

Advertisement

Advertisement

()