The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Gurugram juvenile plans robbery killed girl to for 20 thousand debt

20 हजार की उधारी...9 साल की बच्ची की हत्या, आरोपी 16 साल का, गुरुग्राम की ये कहानी दिमाग हिला देगी!

आरोपी लड़के ने पहले बच्ची की हत्या की उसके बाद शव को जलाने की कोशिश भी की.

Advertisement
 Gurugram Teen Confesses to Murdering Girl
सांकेतिक तस्वीर- इंडिया टुडे
pic
सौरभ शर्मा
4 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 4 जुलाई 2024, 04:20 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

गुरुग्राम के सेक्टर 107 में नाबालिग लड़के ने 9 साल की बच्ची की हत्या कर दी. आरोपी लड़के ने ऑनलाइन गेमिंग में 20 हजार गवां दिए थे. इस कर्ज से पीछा छुड़ाने के लिए लड़के ने पड़ोस के घर में चोरी करने की सोची. इसी दौरान उसे 9 साल की बच्ची ने देख लिया. पकड़े जाने के डर से लड़के ने गला दबाकर बच्ची की हत्या कर दी. यही नहीं हत्या के बाद उसने शव को जलाकर सबूत भी मिटाने का प्रयास किया. फिलहाल लड़का पुलिस की हिरासत में है. 

हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक घटना 1 जुलाई के दिन सुबह के 10 बजे की है. आरोपी की उम्र 16-17 साल बताई जा रही है. लड़का पड़ोस में  रहने वाली बच्ची को पढ़ाने जाता था. बच्ची के घर उसका आना जाना लगा रहता था. साथ ही दोनों एक ही सोसायटी में रहते थे. परिवार में भी पहचान थी. इस दौरान बच्ची की मां लड़के की मां से मिलने गई थीं. घर पर कोई नहीं था. लड़के ने मौका पाते ही घर में रखे जेवर को चोरी करने की कोशिश की. 

आरोपी लड़के को चोरी करते देख बच्ची ने शोर मचाना शुरू कर दिया. लड़के ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन उसने एक न सुनी. ये देख लड़का घबरा गया. पकड़े जाने के डर से उसने बच्ची को मारने का फैसला किया. उसने बच्ची का गला घोंट उसकी हत्या कर दी. इसके बाद सबूत मिटाने के लिए लड़के ने बच्ची के शव को जलाने की कोशिश की. शव को बिस्तर से लपेट उसने बगल के पूजा घर से कपूर और नेप्थलीन की गोलियों लाया और शव में आग लगा दी. लेकिन तभी बच्ची की मां अपार्टमेंट के बाहर आ जाती हैं.

उधर महिला को अपार्टमेंट से जलने की गंध आती है. महिला ने गौर किया कि अपार्टमेंट में लगा लोहे का दरवाजा बंद था लेकिन लकड़ी का दरवाजा खुला हुआ था. महिला पड़ोस के घर से जैसे तैसे अपने अपार्टमेंट में पहुंचती है. उसने देखा कि बेडरूम में आग की लपटें निकल रही हैं. लिहाजा पड़ोसियों की सहायता से उसने बेडरूम का दरवाजा तोड़ा और अंदर का नजारा देख सबके होश उड़ गए. 

महिला ने अपार्टमेंट में क्या देखा?

अपार्टमेंट में घुसते ही बच्ची की मां ने पड़ोस के लड़के को अपने घर पर पाया. लेकिन आग की लपटों को देख महिला पहले बेडरुम की ओर बढ़ी. बेडरुम के बिस्तर पर बच्ची मृत अवस्था में थी, जहां उसका शव बुरी तरह से बिस्तर में लिपटकर जल रहा था. ये नजारा देख सोसायटी के लोगों दहशत में आ गए. लोगों ने लड़के को मौके पर ही पकड़ कर पास के राजेन्द्र नगर थाने को घटना की सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. लड़के को हिरासत में लिया गया है.

नाबालिग होने के कारण आरोपी पर जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत धाराएं लगाई गईं हैं. शुरुआती पूछताछ में ही लड़के ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. 

20 हजार के लिए बना हत्यारा

हिन्दुस्तान टाइम्स से बातचीत में ACP नवीन कुमार ने बताया कि आरोपी लड़का पढ़ाई के लिए अपनी मां के फोन का इस्तेमाल करता था. लेकिन रात में मौका मिलते ही ऑनलाइन गेमिंग करता और उस में पैसे लगाता. इसी सिलसिले में एक दिन उसने 20 हजार रुपये गंवा दिए. किसी को पता न चले इसलिए घबरा कर उसने अपने दोस्त से मदद मांगी. दोस्त ने पैसे उधार दे भी दिए. लेकिन उस पर उधारी चुकता करने का दवाब बनाने लगा.

समय बीतता गया लड़के ने चोरी के कई असफल प्रयास भी किए लेकिन बात नहीं बनी. अंत में उसने बच्ची के घर में चोरी करने का फैसला किया. ये लड़के के लिए सबसे मुफीद प्लान था क्योंकि उसका आना जाना लगा रहता था. लड़के ने ये तक पता लगा लिया कि पड़ोसी के घर में गहने और चाबियां कहां छुपाई गई है. साथ ही पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने चोरी के गहनों कहां बेचने है, ये भी तय कर लिया था.

लड़का बच्ची के छोटे भाई के साथ-साथ खेलने आया करता था. 1 जून को घटना के दिन लड़के ने बच्ची की मां से उसके छोटे भाई के साथ खेलने और अपने घर ले जाने की इच्छा जाहिर की. पुलिस भी CCTV फुटेज के आधार पर इस बात की पुष्टि की है.

क्राइम शो से शव को जलाने की सोची

पुलिस की पूछताछ में लड़के ने बताया कि दुप्पटे से बच्ची का गला दबाने के कुछ देर बाद बच्ची की सांसे वापस चलने लगी जिससे वह डर गया. इसके बाद उसने दोबारा बच्ची का गला घोंटा. फिर शव को डिस्पोज करने की कोशिश की जो उसने टेलीविजन पर आने वाले एक क्राइम शो से सीखा था.  

इस कृत्य के बाद भी लड़के ने पुलिस के सामने कबूला कि उसे इस हत्या से ज्यादा अपने पकड़े जाने का पछतावा है. जब पुलिस ने लड़के से दोस्त के बारे में जानना चाहा तो लड़के  ने उसका नाम नहीं बताया. पुलिस के मुताबिक लड़का कई बार अपने बयान बदल रहा है.

हिन्दुस्तान टाइम्स से बात करते हुए फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर दीपक माथुर ने बताया शुरुआती जांच में बच्ची के साथ किसी भी तरह के यौन शोषण की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन प्रोटोकॉल के मुताबिक सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

वीडियो: हाथरस भगदड़ में ड्यूटी पर तैनात सिपाही की हुई मौत, क्या है सच्चाई?

Advertisement

Advertisement

()