The Lallantop
Advertisement

भारत के लिए कितना ज़रूरी है G20 समिट: Ep 04

मास्टरक्लास के इस एपिसोड में सौरभ द्विवेदी ने चर्चा की डॉ. स्वस्ति राव से. बात हुई इंडोनेशिया में होने वाले G-20 शिखर सम्मलेन के बारे में. जानिए इस बार के क्या हैं उद्देश्य. समझिए क्या हो सकते हैं इसके प्रभाव. जानिए अब तक कैसे चुनौतियों का समाधान किया है G -20 सम्मलेन ने. कब और क्यों हुई इस सम्मलेन की स्थापना. साथ ही जानिए इंडोनेशिया के बाली में हो रहे इस साल के G-20 सम्मलेन के एजेंडे में क्या है.

Advertisement
pic
17 नवंबर 2022 (पब्लिश्ड: 05:40 PM IST)
Quick AI Highlights
Click here to view more

मास्टरक्लास के इस एपिसोड में सौरभ द्विवेदी ने चर्चा की डॉ. स्वस्ति राव से. बात हुई इंडोनेशिया में होने वाले G-20 शिखर सम्मलेन के बारे में. जानिए इस बार के क्या हैं उद्देश्य. समझिए क्या हो सकते हैं इसके प्रभाव. जानिए अब तक कैसे चुनौतियों का समाधान किया है G -20 सम्मलेन ने. कब और क्यों हुई इस सम्मलेन की स्थापना. साथ ही जानिए इंडोनेशिया के बाली में हो रहे इस साल के G-20 सम्मलेन के एजेंडे में क्या है.  

मास्टरक्लास के इस एपिसोड में जानिए;

- G20 क्या है और इसकी स्थापना क्यों की गई?
- G20 ने चुनौतियों का समाधान कैसे किया?
- G20 में भारत की क्या भूमिका है?
- बाली में इस साल के G20 शिखर सम्मेलन के एजेंडे में क्या है?
- दिसंबर 2022 में जी20 की अध्यक्षता मिलने पर भारत क्या करेगा?


इस सप्ताह के मास्टरक्लास की विशेषज्ञ हैं डॉ स्वस्ति राव. वह यूरोप और यूरेशिया सेंटर, मनोहर पर्रिकर इंस्टीट्यूट फॉर डिफेंस स्टडीज एंड एनालिसिस में एसोसिएट फेलो हैं. उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से राजनीति में मास्टर (एसपी आईआर) और पूर्व एशियाई अध्ययन में एम.फिल किया है. उन्होंने सुकुबा यूनिवर्सिटी, जापान से एडवांस्ड इंटरनेशनल पॉलिटिक्स में पीएचडी पूरी की है.

वह 2011 में जापानी शिक्षा मंत्रालय फैलोशिप (MEXT) की प्राप्तकर्ता हैं और  ICCR से 2010 में 'ओकिटा मेमोरियल स्कॉलरशिप' की भी प्राप्तकर्ता हैं. वह जापान सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ साइंस (JSPS) द्वारा वित्तपोषित शोध परियोजना "सिविल सोसाइटी एंड अर्बन गवर्नेंस इन एशिया, 2020-2025" के लिए एक विदेशी सहयोगी की क्षमता में टोकाई विश्वविद्यालय, जापान में एक सहायक पद पर हैं.

विस्तार से जानने के लिए सुनिए मास्टरक्लास का ये एपिसोड सिर्फ LT Baaja पर.
 

Advertisement

Advertisement

()