The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Saif Ali Khan attacker arrest inside story and how attacker mohammad islam entered actor home

CCTV फुटेज, 100 पुलिसवाले, 20 टीमें... सैफ पर हमले के आरोपी मोहम्मद इस्लाम की गिरफ्तारी की इनसाइड स्टोरी

Saif Ali Khan attacker news: पुलिस को वर्ली कोलीवाड़ा इलाक़े में उसके घर का पता चला था, जहां वो पांच अन्य लोगों के साथ एक कमरे में रह रहा था. इसके बाद लोगों से पूछताछ शुरू हुई. क्या है पूरी कहानी और कैसे पकड़ा गया आरोपी?

Advertisement
Saif Ali Khan attacker is Bangladeshi national
सैफ अली खान पर हमले का आरोपी अपनी भारतीय नागरिकता के सबूत नहीं दे पाया है. (फ़ोटो - आजतक/PTI)
pic
हरीश
19 जनवरी 2025 (अपडेटेड: 19 जनवरी 2025, 01:31 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर उनके घर में चाकू से हमला करने वाले आरोपी को गिरफ़्तार करने के बाद, मुंबई पुलिस ने घटना की पूरी जानकारी दी है. अधिकारियों ने बताया है कि आरोपी को कैसे गिरफ़्तार किया गया, यानी ये सफलता कैसे मिली है (Saif Ali Khan attack case). पुलिस ने शुरुआती जांच के हमलावर के बांग्लादेशी होने की संभावना जताई है. 30 साल के आरोपी का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद बताया गया है.

ऐसे पकड़ा गया आरोपी

मुंबई जोन 9 के DCP दीक्षित गेडाम ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर मामले में अहम जानकारियां दी हैं. इसके अलावा, एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने 18 जनवरी की शाम को संदिग्ध की पहचान की थी. इसके बाद उसके फ़ोन नंबर को ट्रैक करना शुरू किया गया. पहले पुलिस को उसकी पहचान के बारे में कुछ पता नहीं था. लेकिन दादर के CCTV फ़ुटेज के बाद जांच को अलग दिशा मिला, जिससे उसे पकड़ने में बड़ी मदद मिली.

इंडियन एक्सप्रेस से जुड़े मोहम्मद थावेर की ख़बर के मुताबिक़, अधिकारी ने बताया कि मोबाइल शॉप से ​​मिले फ़ुटेज में आरोपी शरीफुल इस्लाम मोबाइल कवर खरीदते हुए दिखाई दिया. इसके बाद पुलिस ने CCTV के ज़रिए उसका पीछा करना जारी रखा. इस दौरान पुलिस को वर्ली कोलीवाड़ा इलाक़े में उसके घर का पता चला, जहां वो पांच अन्य लोगों के साथ एक कमरे में रह रहा था. इसके बाद लोगों से पूछताछ शुरू हुई.

पूछताछ और उसके मोबाइल रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस को पता चला कि वो ठाणे में एक लेबर कैंप में गया था. इसके अलावा, पुलिस की एक अन्य टीम ने पांडे नाम के एक ठेकेदार की पहचान की, जिसने कुछ महीने पहले आरोपी को काम पर रखा था. इसके बाद लगभग 20 टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और संदिग्ध की तलाश शुरू की. लेकिन, तब तक वो घटनास्थल से भाग गया और रात क़रीब 10 बजे उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया.

मुंबई पुलिस के लगभग 100 ऑफ़िसर उसकी तलाश करते हुए घटनास्थल पर इकट्ठा हुए. बाद में मुंबई ज़ोन-6 के DCP नवनाथ धावले के नेतृत्व में एक टीम मैंग्रोव जंगल में छिपे संदिग्ध तक पहुंची. पुलिस अधिकारी के मुताबिक़, उसे सफलतापूर्वक ढूंढ निकाला और उसे पकड़ लिया गया. फिर उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी क़रीब छह महीने पहले मुंबई आया था और ठाणे के एक बार में काम कर रहा था. 1 हफ़्ते पहले ही उसने नई नौकरी की तलाश में बार में काम छोड़ दिया था.

ये भी पढ़ें - सैफ पर हमले के आरोपी ने पुलिस पूछताछ में किए बड़े खुलासे

कैसे घुसा, कहां छिपा… उस रात की कहानी

आजतक से जुड़े दीपेश त्रिपाठी की ख़बर के मुताबिक़, आरोपी मोहम्मद इस्लाम 16 जनवरी की रात ही, घटना से कुछ समय पहले घर में घुसा था. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जब उसने देखा कि गार्ड सो रहा है, तो उसने बिल्डिंग में एंट्री ली. इसके बाद वो बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर पहुंच गया. इसके बाद वो डक्ट शाफ्ट में घुसा. फिर वहां से सैफ और करीना के घर पहुंचा.

अधिकारियों ने आगे बताया कि आरोपी डक्ट के ज़रिए सैफ और करीना के बच्चों के कमरे में पहुंचा और बाथरूम में घुस गया. जिसके बाद उसने घटना को अंजाम दिया. अब तक की जानकारी के मुताबिक़, 15-16 जनवरी की दरम्यानी रात 2 से 2.30 बजे के बीच, हमलावर सैफ अली खान के बांद्रा स्थित 11वीं मंजिल के अपार्टमेंट में घुस गया. उसने परिवार की नैनी को घायल कर दिया और फिर सैफ अली खान पर भी चाकू से हमला कर दिया. उन पर छह बार वार किया और फिर भाग निकला.

वीडियो: उर्वशी रौतेला ने सैफ अली खान से माफी मांगी फिर पोस्ट डिलीट कर लिया

Advertisement

Advertisement

()