The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Jaipur school issued order Do not bring colours during Holi Madan Dilawar complain to CBSE

'होली में स्कूल में रंग न लाएं...' स्कूल ने जारी किया फरमान, शिक्षा मंत्री बोले- CBSE में शिकायत करेंगे

Jaipur के एक निजी मिशनरी सोफिया स्कूल ने छात्रों से अपील की थी कि वे स्कूल में रंग ना लाएं. जिसके बाद से ये पूरा विवाद शुरू हुआ. अब इस पर राजस्थान के शिक्षा मंत्री Madan Dilawar की प्रतिक्रिया भी सामने आयी है.

Advertisement
Jaipur school issued order Do not bring colours during Holi Madan Dilawar complain to CBSE
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान सामने आया है (फोटो: आजतक)
pic
अर्पित कटियार
11 मार्च 2025 (अपडेटेड: 11 मार्च 2025, 03:00 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

राजस्थान के जयपुर में एक स्कूल ने छात्रों को निर्देश दिया कि वे होली के दौरान स्कूल में रंग न लाएं. जिसके बाद बवाल खड़ा हो गया (Jaipur Holi Controversy). अब इस पर राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर (Madan Dilawar) की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. उन्होंने कहा कि यह एक सांप्रदायिक आदेश है और इसके खिलाफ केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) में शिकायत दर्ज की जाएगी. दरअसल, जयपुर के एक निजी मिशनरी सोफिया स्कूल ने परीक्षा के दौरान सकारात्मक और सुरक्षित माहौल बनाए रखने का हवाला देते हुए छात्रों से अपील की थी कि वे स्कूल में रंग न लाएं. जिसके बाद से यह पूरा विवाद शुरू हुआ.

स्कूल ने क्या निर्देश दिया था?

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, सोफिया स्कूल ने छात्रों के पैरेंट्स को भेजे गए मैसेज में कहा था,

Image embed

सोफिया स्कूल के इस निर्देश के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इसे सांप्रदायिक आदेश बताया. उन्होंने कहा,

Image embed

हालांकि, खबर लिखे जाने तक CBSE की इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

ये भी पढ़ें: राजस्थान के शिक्षा मंत्री का मुगलों पर बयान, कहा- 'सुंदर लड़कियों को उठाकर ले जाता था, अकबर बलात्कारी था'

‘…मास्टरसाहब फेल हो जाएंगे’

इससे पहले नागौर के एक स्कूल कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शिक्षकों को लेकर बड़ा एलान किया था. दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा,

Image embed

उन्होंने शिक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों के 80 में 40 नंबर लाने होंगें. कम लाए तो बच्चा तो पास हो जाएगा, लेकिन मास्टरसाहब फेल हो जाएंगे. उन्होंने कहा,

Image embed

हालांकि, बाद मे उन्होंने कहा कि ऐसी नौबत नहीं आएगी कि उन्हें ऐसे शिक्षकों पर एक्शन लेना पड़े.

वीडियो: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संसद में पेपर लीक की बात नकारा, सोशल मीडिया पर लोग खूब बरसे

Advertisement

Advertisement

()