पहलगाम हमले के खिलाफ सरकार के साथ विपक्ष, लेकिन सर्वदलीय बैठक में पूछ लिए कड़वे सवाल
बैठक में शामिल विपक्षी पार्टियों ने सवाल खड़े किए. पूछा कि हमले के बाद मदद पहुंचने में इतना समय क्यों लगा? इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक इसके जवाब में सरकार ने कहा, “45 मिनट पैदल चलना पड़ता है, वहां पहुंचने में समय लगता है. इसके लिए कोई SOP नहीं था.”

पहलगाम हमले को लेकर 24 अप्रैल को संसद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई. ये बैठक लगभग 2 घंटे चली. गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेता इसमें शामिल हुए. सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि बैठक में सरकार ने माना कि कहीं न कहीं चूक हुई है, जिसका पता लगाया जाना चाहिए.
इंडिया टुडे/आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक सर्वदलीय बैठक के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा,
वहीं बैठक में शामिल विपक्षी पार्टियों ने सवाल खड़े किए. पूछा कि हमले के बाद मदद पहुंचने में इतना समय क्यों लगा? इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक इसके जवाब में सरकार ने कहा,
रिपोर्ट के मुताबिक विपक्षी पार्टियों ने ये भी पूछा कि सुरक्षाबल कहां थे? CRPF कहां थी? इस पर सरकार ने जवाब दिया,
बताया जा रहा है कि बैठक में पहलगाम हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया. बैठक में भाग लेने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मीडिया से कहा,
बता दें कि राहुल गांधी 25 अप्रैल को कश्मीर के अनंतनाग जाएंगे. वहां वे हमले में घायल हुए लोगों से मिलेंगे.
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,
बैठक में शामिल होने के बाद टीएमसी सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि सुरक्षा चूक पर चर्चा हुई. साथ ही उन्होंने सरकार को आश्वासन दिया कि देश के हित में सरकार जो भी फैसला लेगी, सभी राजनीतिक दल उसके साथ खड़े रहेंगे.
AAP सांसद संजय सिंह भी बैठक में शामिल हुए. उन्होंने कहा,
संजय सिंह ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों को इसकी कोई जानकारी नहीं थी. उन्होंने मांग की है कि जवाबदेही तय की जानी चाहिए और कार्रवाई की जानी चाहिए.
वीडियो: पहलगाम में मारे गए कानपुर के शुभम की पत्नी ने जो बताया, सुनकर कलेजा फट जाएगा

.webp?width=60)

