दावाफरीदाबाद मेट्रो स्टेशन से आतंकी गिरफ्तार. इस दावे के साथ सोशल मीडिया पर एकवीडियो वायरल हो रहा है. 26 सेकेंड के इस वीडियो में वर्दी पहने कुछ जवान एक शख्सकी तरफ बंदूक ताने हुए हैं. मेट्रो के अंदर बैठे लोग इस घटनाक्रम को देख रहे हैं औरइनमें से कुछ लोग वीडियो भी बना रहे हैं. वीडियो के बैकग्राउंड में थोड़ी देर बादएक महिला कहती है,‘नहीं, ये न कई दिन से अनाउंस हो रहा था कि फरीदाबाद में आतंक गतिविधि हो रही है.आज पूरी फोर्स लगी हुई है.’फेसबुक यूज़र मोहित कुमार ने वायरल वीडियो शेयर कर लिखा,फरीदाबाद में एक आतंकी गिरफ्तार. फरीदाबाद मेट्रो स्टेशन.ट्विटर यूज़र यमुनाशंकर पाण्डेय ने वायरल वीडियो ट्वीट कर कैप्शन दिया, (आर्काइव)फरीदाबाद में बाटा मेट्रो स्टेशन पर आज एक बहुत बड़े आतंकी हमले को अपने फौजीभाइयों ने नाकाम कर उस आतंकी को गिरफ्तार किया, देखना ये भी इस्लामिस्ट ही होगास्योर है.जयहिन्द, #जयहिन्दकीसेनाफरीदाबाद में बाटा मेट्रो स्टेशन पर आज एक बहुत बड़े आतंकी हमले को अपने फौजीभाइयों ने नाकाम कर उस आतंकी को गिरफ्तार किया,देखना ये भी इस्लामिस्ट ही होगास्योर है ।जयहिन्द, #जयहिन्दकीसेना pic.twitter.com/PI8y24JQlI— यमुनाशंकर पाण्डेय ( एलएलएम, पीएचडी )क्रिमनोलॉजी (@YSPanday1) June 25, 2022पड़ताल वायरल वीडियो का सच जानने के लिए 'दी लल्लनटॉप' ने पड़ताल की. हमारी पड़ताल मेंवायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत निकला.वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने फेसबुक पर की-वर्ड्स की मदद से सर्च शुरू की.सर्च से हमें फेसबुक पेज Hunkar24x7 पर वायरल वीडियो मिला. 25 जून को शेयर हुए इसवीडियो का कैप्शन है,फरीदाबाद में मेट्रो स्टेशन पर आतंकी पकड़े जाने वाली वीडियो वायरल हो रही है.वास्तव में यह विडियो मेट्रो की सुरक्षा में लगे सीआईएसफ के द्वारा की गई मॉक ड्रिलयानी (अभ्यास) का हिस्सा है. वीडियो को गलत तरीके से ना फैलाएं. अफवाह फैलाने परउचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.सुबे सिहं, पीआरओ फरीदाबाद पुलिसवायरल वीडियो को लेकर फरीदाबाद पुलिस ने 26 जून 2022 को ट्वीट कर लिखा, पहले सच जानो फिर लिखो. यह वीडियो, सीआईएसफ द्वारा की गई मॉक ड्रिल का हिस्सा है.सच्चाई जाने,अफवाह ना फैलाएं.#नीम_हकीम_खतरा-ए-जान पहले #सच_जानो #फिर_लिखोयह वीडियो, सीआईएसफ द्वारा की गई मॉक ड्रिल का हिस्सा है। सच्चाई जाने ,अफवाह नाफैलाएं।#नीम_हकीम खतरा-ए-जान https://t.co/FeQvqg5LI9— People’s Police - Faridabad Police (@FBDPolice) June 26, 2022वीडियो के बारे में PIB Fact Check ने भी ट्वीट किया है. PIB ने इस वीडियो को CISFकी मॉक ड्रिल बतााया है.A video is #viral on social media claiming that a terrorist has been caught at aDelhi metro station and people must avoid travelling in metro.#PIBFactCheck▶️This claim is false.▶️It is a video of mock-drill conducted by @CISFHQrs @OfficialDMRCpic.twitter.com/9WGgrLDjRq— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) June 27, 2022इन सबके अलावा फरीदाबाद की स्थानीय मीडिया ने भी वायरल वीडियो को CISF की नियमतिरूप से होने वाली मॉक ड्रिल का हिस्सा बताया है.पड़तालहमारी पड़ताल में वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत साबित हुआ. वायरलवीडियो फरीदाबाद में CISF की मॉक ड्रिल का एक हिस्सा है, जिसे लोग असल घटना मानकशेयर कर रहे हैं.पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें.