The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Fact Check
  • Fact Check: Viral message claiming Aspidosperma Q, a homeopathic medicine can maintain oxygen level is misleading

पड़ताल: होम्योपैथिक दवा ASPIDOSPERMA-Q से ऑक्सीजन लेवल नहीं बढ़ेगा, दावा भ्रामक है

इससे पहले आर्सेनिक एल्बम नाम की होम्योपैथिक दवा को भी इलाज बताया गया था.

Advertisement
Img The Lallantop
दावा-ASPIDOSPERMA नाम की होमियोपैथी दवा लेने से ऑक्सीजन लेवल तुरंत मेंटेन हो जाता है और हमेशा बना रहता है. (फ़ोटो- PTI/सोशल मीडिया)
pic
ओम
29 अप्रैल 2021 (अपडेटेड: 30 अप्रैल 2021, 06:10 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
दावा भारत में कोरोना की दूसरी लहर से अस्पतालों और आम लोगों को ऑक्सीजन की भारी किल्लत की सामना करना पड़ा है. अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी के चलते कई जानें चली गई हैं. सांस लेने में तकलीफ़ होने पर मरीजों को कृत्रिम तरीके से ऑक्सीजन की तत्काल जरूरत पड़ती है.
ऐसे में सोशल मीडिया पर एक होम्योपैथिक दवा ASPIDOSPERMA Q की एक तस्वीर वायरल है. दावा किया जा रहा है कि
Embed
Nimbaheda Fb Post

फेसबुक पर वायरल दावा.

Sayyed Tweet

ट्विटर यूजर सैयद अकरम खान का ट्वीट. 

Whatsapp Viral

वॉट्सऐप पर वायरल मेसेज.

ट्विटर पर पड़ताल के पाठक शुभम ने सच्चाई जाननी चाहिए है.
Embed
पड़ताल 'दी लल्लनटॉप' ने वायरल दावे की पड़ताल की. हमारी पड़ताल में होम्योपैथिक दवा ASPIDOSPERMA-Q से ऑक्सीजन लेवल तुरंत मेंटेन होने और हमेशा बने रहने का दावा भ्रामक निकला. कुछ समय के लिए जरूर इस दवा से ऑक्सीजन लेवल थोड़ा बढ़ सकता है. लेकिन बिना क्वालिफाइड डॉक्टर की सलाह लिए इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इस दवा से कोरोना इंफेक्शन के इलाज में में कोई राहत नहीं मिलती है.
इस बारे में अधिक जानकारी के लिए हमने होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, चंडीगढ़ के प्रिंसिपल संदीप पुरी से बात की. उन्होंने 'दी लल्लनटॉप' को बताया-
Embed
सेंट्रल कांउसिल फॉर रीसर्च इन होम्योपैथी की पूरी गाइडलाइंस आप यहां पढ़ सकते हैं.
Embed

हमने नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ होम्योपैथी, कोलकाता के डायरेक्टर डॉ. सुभाष सिंह से भी इस दवा के बारे में बात की. उन्होंने भी हमें यही जानकारी दी. उन्होंने 'दी लल्लनटॉप' से बताया-
Embed
हमें रिजिनल रिसर्च इंस्टीट्यूट (होम्योपैथी), इंफाल
के ट्विटर हैंडल पर केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद, दिल्ली की तरफ जारी नोटिस मिला. इसमें साफ़ तौर पर हिंदी और अंग्रेजी में लिखा है-
Embed
Embed
(आर्काइव
)
सरकारी सूचनाओं की नोडल एजेंसी- प्रेस इंफोर्मेशन ब्यूरो ने अपने फैक्ट चेक हैंडल से ASPIDOSPERMA Q दवा से ऑक्सीजन बढ़ने के दावे को भ्रामक बताया है.
Embed
इससे पहले एक और होम्योपैथिक दवा आर्सेनिक एल्बम को कोरोना के इलाज के तौर पर पेश किया गया था. तब भी 'लल्लनटॉप' ने बताया था कि होम्योपैथिक दवा 'आर्सेनिकम एल्बम 30' आपको कोरोनावायरस से नहीं बचाएगी
. नतीजा हमारी पड़ताल में होम्योपैथिक दवा ASPIDOSPERMA Q से ऑक्सीजन लेवल में स्थायी सुधार होने का दावा करते पोस्ट भ्रामक निकले. इस दवा से थोड़े समय के लिए शरीर का ऑक्सीजन लेवल बढ़ सकता है, लेकिन हमेशा के लिए स्थिर नहीं रहता. ASPIDOSPERMA Q से कोविड के इलाज में कोई फायदा नहीं होता. होम्योपैथिक एक्सपर्ट्स ने 'दी लल्लनटॉप' को बताया कि ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के नाम वायरल होम्योपैथिक दवाओं को बिना क्वालिफाइड होम्योपैथिक डॉक्टर की सलाह के नहीं लेना चाहिए. ऐसा करना कोविड मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है.
Embed

Advertisement

Advertisement

()