The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • War 2 director Ayan Mukerji says they havent revealed story of Hrithik Roshan Jr NTR film

'वॉर 2' की कहानी अब तक रीवील नहीं की, लोग हैरान होने वाले हैं - अयान मुखर्जी

'वॉर 2' के प्री-रिलीज़ इवेंट में ऋतिक ने फिल्म के दौरान आई चोटों पर भी बात की.

Advertisement
war 2 pre release event hyderabad, hrithik roshan, ayan mukerji
अयान ने कहा कि 'वॉर 2' का एक बड़ा सरप्राइज़ उन लोगों ने अब तक छुपा रखा है.
pic
यमन
10 अगस्त 2025 (पब्लिश्ड: 10:31 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

10 अगस्त की शाम हैदराबाद में War 2 का प्री-रिलीज़ इवेंट ऑर्गनाइज़ किया गया. इस इवेंट में फिल्म के डायरेक्टर Ayan Mukerji के साथ Hrithik Roshan और Jr NTR भी मौजूद थे. तीनों ने फिल्म के अलग-अलग पहलुओं पर बात की. ‘वॉर 2’ के मेकर्स साउथ के मार्केट को टारगेट करना चाहते हैं. यही वजह है कि फिल्म में ऋतिक के सामने जूनियर NTR को कास्ट किया गया. उनके फैन बेस को खींचने के लिए ही हैदराबाद में ये इवेंट आयोजित किया गया. इस इवेंट के दौरान अयान मुखर्जी ने फिल्म पर बात की. कहा कि किसी को भी फिल्म की असली कहानी अभी पता नहीं है. अयान ने कहा,

Image embed
Image embed

ऋतिक ने भी वहां मौजूद दर्शकों से बात की. उन्होंने ‘वॉर 2’ को लेकर कहा,

Image embed

ऋतिक से पूछा गया कि इस फिल्म को शूट करने के दौरान वो चोटिल भी हुए, उससे कैसे उबरे. ऋतिक का कहना था,

Image embed

बता दें कि ‘वॉर 2’ YRF के स्पाय यूनिवर्स का हिस्सा है. हाल ही में खबर आई कि फिल्म के एंड क्रेडिट सीन में इस यूनिवर्स की अगली फिल्म ‘अल्फा’ को टीज़ किया जाएगा. बॉबी देओल उस फिल्म के मेन विलेन हैं और ‘वॉर 2’ में उनकी एक झलक दिखाई जाएगी.        
 

वीडियो: इंडिया ही नहीं विदेशों में भी 'कुली' ने 'वॉर 2' को तगड़ा पछाड़ दिया!

Advertisement

Advertisement

()