The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Story and teaser of film BADLA: Directed by Sujoy Ghosh this Amitabh Bachchan and Taapsee Pannu thriller is produced by Shah Rukh Khan

बदले की ये कहानी बच्चन को इतनी अच्छी लगी कि साइन कर ली और शाहरुख पैसा लगा रहे हैं

इसका डायरेक्टर अपनी थ्रिलर फिल्मों के लिए जाना जाता है. जानें इस फिल्म की 12 बातें.

Advertisement
pic
19 जून 2018 (अपडेटेड: 19 जून 2018, 07:17 PM IST)
Img The Lallantop
फिल्म में अपने लुक में अमिताभ बच्चन, लोकेशन पर साथ में हैं को-एक्टर तापसी पन्नू; फिल्म 'कॉन्त्रातिएमो' का पोस्टर जिसका 'बदला' से लिंक अंदर पढ़ें; और शाहरुख खान जिन्हें ये प्रोजेक्ट बहुत रोचक लगा.
Quick AI Highlights
Click here to view more
#1: इस फिल्म का नाम है - 'बदला / Badla '. ये एक क्राइम / रिवेंज थ्रिलर है.
#2: रिवेंज थ्रिलर्स में ज्यादातर मार-धाड़ होती है या बदला लेने का सबसे निर्मम तरीका दिखाया जाता है. जैसे आमिर खान की 'गजनी' में, सिंघानिया के किरदार गजनी धर्मात्मा की अंत में वैसी ही लोहे की डरावनी रॉड से जान निकालता है जिससे उसने संजय सिंघानिया की बहुत ही भली-दयालु प्रेमिका कल्पना को मारा था. इस मामले में 2015 में आई श्रीराम राघवन की 'बदलापुर' अपवाद थी. उसमें बुरा किरदार (नवाज) जाते-जाते, अच्छे किरदार (वरुण धवन) को शिक्षा दे जाता है. बहुत सुलझी हुई फिल्म थी. अब ये फिल्म 'बदला' आ रही है और इसमें भी अंत में कोई ख़ून खराबा नहीं होगा. इसमें बदला लिया जाएगा तो कानून के दायरे में रहकर.
'बदला' के सोर्स मटीरियल में रिवेंज लेने वाला पात्र महिला का था, लग रहा है हिंदी वर्जन में ये प्रमुख पात्र पुरुष (बच्चन) का रखा गया है. (फोटोः अमिताभ बच्चन/ब्लॉग)
'बदला' के सोर्स मटीरियल में रिवेंज लेने वाला पात्र महिला का था, लग रहा है हिंदी वर्जन में ये प्रमुख पात्र पुरुष (बच्चन) का रखा गया है. (फोटोः अमिताभ बच्चन/ब्लॉग)

#3: अमिताभ बच्चन इस फिल्म में लीड रोल कर रहे हैं. बहुत संभावना है कि वे एक वकील के रोल में दिखेंगे जो एक रईस शादीशुदा कारोबारी को अपनी प्रेमिका/माशूका की हत्या के केस में बचाने के लिए हायर किया जाता है. हालांकि इस रोल का एक बड़ा पेंच है जो कहानी के आखिर में पता चलता है. बच्चन ने इससे पहले 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' की शूटिंग पूरी की है. 'बदला' के सेट पर पहुंचने के बाद उन्होंने लिखा कि "आखिरकार प्रोस्थेटिक मेकअप और भारी-भरकम कवचों से दूर पहुंचा हूं."
#4: उनके अलावा तापसी पन्नू भी 'बदला' में हैं. उनका किरदार संभवतः उस रईस कारोबारी की प्रेमिका का है. अली फजल को भी एक रोल में लेने की बात थी लेकिन घोषणा नहीं हुई है. वैसे इस कहानी में कम से कम चार प्रमुख किरदार होंगे. इस लिहाज से अमिताभ और तापसी के अलावा दो अन्य एक्टर्स भी होने चाहिए, जिनका स्टेटस अभी पता नहीं है.
तापसी के किरदार की दो संभावनाएं हैं. पहला - ये किरदार अंत में नेगेटिव शेड्स वाला निकलेंगा जिसने कोई अपराध किया है. दूसरी - ये पात्र जीवित नहीं रहेगा.
तापसी के किरदार की दो संभावनाएं हैं. पहली - ये किरदार अंत में नेगेटिव शेड्स वाला निकलेगा जिसने कोई अपराध किया है. दूसरी - ये पात्र जीवित नहीं रहेगा.

#5: इस फिल्म को सुजॉय घोष डायरेक्ट कर रहे हैं. उन्होंने 'झनकार बीट्स' (2003), 'होम डिलीवरी' (2005) और 'अलादीन' (2009) जैसी फिल्में डायरेक्ट की हैं. लेकिन उनकी सबसे बड़ी पहचान है 2012 में आई विद्या बालन अभिनीत थ्रिलर 'कहानी' जिसकी सीक्वल 'कहानी 2' 2016 में रिलीज हुई. 'कहानी' के बाद से उन्होंने थ्रिलर्स को अपना जीवन बना लिया है. जैसे उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अमिताभ बच्चन और विद्या बालन को लेकर थ्रिलर 'तीन' (2016) प्रोड्यूस की.
#6: ख़ैर, सुजॉय ने 'अलादीन' और 'तीन' जैसी फिल्मों में अमिताभ बच्चन के साथ काम किया है. तापसी के साथ वे पहली बार काम कर रहे हैं. वहीं तापसी और अमिताभ ने 2016 में आई कोर्टरूम ड्रामा 'पिंक' में साथ एक्टिंग की थी. 'बदला' इनकी साथ में दूसरी फिल्म होगी.
'बदला' की लेटेस्ट शूटिंग फोटो. अमिताभ, डायरेक्टर सुजॉय घोष और तापसी चर्चा करते हुए. (फोटोः रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट)
'बदला' की लेटेस्ट शूटिंग फोटो. अमिताभ, डायरेक्टर सुजॉय घोष और तापसी चर्चा करते हुए. (फोटोः रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट)

#7: इस प्रोजेक्ट का एक बड़ा सरप्राइज़ शाहरुख खान हैं. उनकी कंपनी रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट इस फिल्म को दो अन्य लोगों के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रही है. कयास हैं कि शाहरुख फिल्म में गेस्ट रोल भी करेंगे.
#8: सुजॉय का कहना है कि इस फिल्म का मटीरियल उन्हें अमिताभ बच्चन के हिसाब से अति-उत्तम लगा इसलिए वे इसका ऑफर लेकर उनके पास गए थे. बच्चन मान गए. फिर तापसी से बात की तो वे भी राजी हो गईं. शाहरुख खान को भी वो ओरिजिनल फिल्म पसंद आई जिसकी रीमेक 'बदला' है तो वो भी साथ आने को राजी हो गए.
#9: 'बदला' एक स्पैनिश क्राइम थ्रिलर 'कॉन्त्रातिएंपो' की हिंदी रीमेक बताई जा रही है. 2017 के शुरू में ये फिल्म रिलीज हुई थी. अंग्रेजी समझने वाले दर्शकों के लिए इस फिल्म का नाम 'द इनविज़िबल गेस्ट' (अदृश्य मेहमान) रखा गया था. हालांकि 'कॉन्त्रातिएंपो' का अर्थ 'दुर्घटना' होता है. और ये अर्थ ही इस फिल्म की कहानी को ज्यादा सूट करता है. इस फिल्म की कोरियाई और इटैलियन रीमेक भी बनाई जा रही हैं.
फिल्म 'बदला' का सोर्स मटीरियल. इसके पोस्टर में बिजनेसमैन के साथ उसकी वकील नजर आ रही है, दूसरी स्टिल में उसकी माशूका.
फिल्म 'बदला' का सोर्स मटीरियल. इसके पोस्टर में बिजनेसमैन के साथ उसकी वकील नजर आ रही है, दूसरी स्टिल में उसकी माशूका.

#10: ये कहानी स्थित है स्पेन में. एक बिजनेसमैन है जिस पर अदालत में केस चल रहा है. आरोप है कि उसने अपनी माशूका का मर्डर किया है. सारे सबूत उसके खिलाफ हैं. ऐसे में उसका वकील एक बड़ी नामी डिफेंस लॉयर को हायर करता है. वो लॉयर उससे मिलने आती है और शुरू से सारा घटनाक्रम जानना शुरू करती है. कहानी के दूसरी तरफ एक माता-पिता हैं जिनका लड़का बहुत वक्त से लापता है. वे तड़प रहे हैं कि उसका पता चले. उन्हें ये भी अंदेशा है कि वो अब जीवित नहीं है. किसी कारण से गायब लड़के का पिता पुलिस को कहता है कि इसमें उस बिजनेसमैन का हाथ है. तो ये दो कहानियां आपस में पूरी तरह गुंथी हुई हैं. क्या उस बिजनेसमैन ने वाकई अपनी माशूका को मारा है? क्या वो माता-पिता अपने बेटे का पता लगा पाएंगे? क्या वे अपना बदला पूरा कर पाएंगे? इसी निष्कर्ष पर फिल्म अंत में पहुंचती है.
#11: 'द इनविज़िबल गेस्ट / दुर्घटना' को मैंने देखा. चाहे सुजॉय घोष अपनी हिंदी फिल्म 'बदला' के पात्रों के बैकग्राउंड बदल देंगे, फीमेल कैरेक्टर की जगह मेल कैरेक्टर कर देंगे और मेल की जगह फीमेल, लेकिन मूल फिल्म को देखते हुए जो एक्सपीरियंस होता है उसे ठीक वैसा ही रखना चाहेंगे. ये स्पैनिश क्राइम थ्रिलर काफी हद तक पता लगने नहीं देती कि अंत में क्या होगा? जो क्राइम थ्रिलर जॉनर के फैन्स हैं, वो शायद अंत से कुछ पहले अंदाजा लगा लें कि क्या होने वाला है. लेकिन फिर भी फिल्म फ्रैश लगती है. इसे बनाने में दिमाग लगाया गया है. इसमें जो कोर्टरूम ड्रामा वाला और सच के कई वर्जन वाला फील है वो इसकी ताकत है. इसके अलावा ये कहानी हिंसा या बदले की भावना को ग्लैमराइज़ भी नहीं करती जो अच्छी बात है.

#12: स्कॉटलैंड के मैदानी इलाकों में 'बदला' की शूटिंग बीते वीकेंड शुरू हो चुकी है. अमिताभ बच्चन और तापसी शूट में हिस्सा ले रहे हैं. बीते हफ्ते बच्चन लंडन से 9.5 घंटे की रोड जर्नी करके ग्लासगो पहुंचे, फिल्म की लोकेेशन पर. उन्होंने फन में लिखा कि "पहले दिन ही बदला ले लिया यूनिट ने."
Also Read: रणवीर शौरी की ज़ोरदार फिल्म 'हल्का' की 12 बातें जो काफी अवॉर्ड जीत रही है
क्यों अमिताभ बच्चन की इस फिल्म को लेकर आपको बहुत एक्साइटेड होना चाहिए?
ज़ीरो का टीज़रः जिसे देखकर सलमान और शाहरुख के फैन बेहोश हो जाएंगे
सलमान के 22 बयानः जो आपके दिमाग़ के परखच्चे उड़ा देंगे!
हीरानी की फिल्म ‘संजू’ का ट्रेलर बार-बार देखने वाले भी ये बातें नहीं पकड़ पाए
अमिताभ बच्चन के रहस्यमय लुक वाली फिल्म ‘शूबाइट’ की पूरी कहानी
रणबीर कपूर की नई फिल्म ‘शमशेरा’ का टीज़रः रौंगटे खड़े हो जाते हैं!
इस फिल्म को बनाने के दौरान मौत शाहरुख ख़ान को छूकर निकली थी!
अजय देवगन के 38 मनोरंजक किस्सेः कैसे वो पैदा होने से पहले ही हीरो बन चुके थे!

Advertisement

Advertisement

()