The Lallantop
Advertisement

कैलेंडर मार्क कर लो! रणबीर और यश की 'रामायण' का पहला टीज़र इस दिन आने वाला है

लंबे समय से Ranbir Kapoor और Yash की Ramayana को लेकर मीडिया में खबरें आ रही थीं. लेकिन मेकर्स ने कोई फुटेज शेयर नहीं की थी.

Advertisement
ramayan teaser, ranbir kapoor, yash
'रामायण' का पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज़ होगा.
pic
यमन
26 अप्रैल 2025 (अपडेटेड: 26 अप्रैल 2025, 06:42 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की Ramayana हिन्दी सिनेमा की सबसे ऐम्बिशियस फिल्मों में से एक होने वाली है. ये ऐसी फिल्म है जिस पर पूरे इंडिया की नज़र है. उसकी वजह है कि फिल्म को बहुत बड़े स्केल पर बनाया जा रहा है. लंबे समय से ‘रामायण’ वाले प्रोजेक्ट को लेकर बस मीडिया में ही खबरें आ रही हैं. मेकर्स ने कोई फर्स्ट लुक पोस्टर, टीज़र या ट्रेलर नहीं उतारा है. वो बात अलग है कि फिल्म के सेट से कुछ फोटोज़ लीक हो चुकी हैं. लेकिन फैन्स अभी भी किसी टीज़र या ट्रेलर का इंतज़ार कर रहे हैं. अब बताया जा रहा है कि उनका ये इंतज़ार जल्द ही खत्म होने वाला है. बॉलीवुड हंगामा की नई रिपोर्ट के मुताबिक WAVES समिट के दौरान ‘रामायण’ का पोस्टर या टीज़र लॉन्च किया जा सकता है.

रिपोर्ट में कोट किए गए सोर्स ने बताया,

Embed

Embed

‘रामायण’ में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश के अलावा सनी देओल भी नज़र आएंगे. फिल्म की शूटिंग अभी चल रही है. हाल ही में यश ने अपने हिस्से की शूटिंग शुरू की. ‘रामायण’ में यश, रावण बने हैं. उन्होंने एक्शन सीक्वेंस से शूट शुरू किया है. यहां उनका किरदार इंद्र से लड़ता है. ऐसी खबरें हैं कि कुणाल कपूर ने देवराज इंद्र का रोल किया है. ‘रामायण’ को दो पार्ट्स में बनाया जा रहा है. मेकर्स का प्लान है कि पहले परत को दिवाली 2026 पर रिलीज़ किया जाए और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर आएगा.     
 

वीडियो: दी सिनेमा शो: रणबीर कपूर-नितेश तिवारी की 'रामायण' के बाद यश, प्रभास को पछाड़ सबसे बड़े पैन इंडिया स्टार बन पाएंगे?

Advertisement

Advertisement

()