'नो एंट्री 2' में सलमान खान को ना लेने का दुख रहेगा - अनीस बज़्मी
एक पॉइंट पर सलमान खान ने खुद अनाउंस किया था कि वो 'नो एंट्री 2' में नज़र आएंगे.

Anees Bazmee और Boney Kapoor No Entry के सीक्वल No Entry Mein Entry पर काम कर रहे हैं. बीते कुछ समय से लगातार इस फिल्म को लेकर मीडिया में कोई-न-कोई खबर उड़ती रही है. Salman Khan पहले पार्ट का हिस्सा थे. उन्होंने खुद एक इवेंट के दौरान कहा था कि वो सीक्वल में लौटेंगे. लेकिन फिर फिल्म की कास्ट बदल गई. Arjun Kapoor, Varun Dhawan और Diljit Dosanjh ‘नो एंट्री’ के सीक्वल को लीड करेंगे. हाल ही में डायरेक्टर Anees Bamzee ने सलमान और अनिल कपूर के फिल्म में ना होने पर बात की. साथ ही बताया कि सीक्वल पिछली फिल्म से अलग कैसे होने वाला है. अनीस ने इस बाबत Screen से बात की है.
कुछ महीने पहले बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अनिल कपूर उनसे नाराज़ हैं. अनिल को इस बात से शिकायत है कि उन्हें 'नो एंट्री 2' में नहीं लिया गया. इस बारे में अनीस से पूछा गया, कि क्या अनिल ने उनके सामने भी अपनी निराशा जताई. अनीस का कहना था,
आगे अनीस से पूछा गया कि पहले पार्ट की तुलना में ‘नो एंट्री में एंट्री’ कितनी अलग होने वाली है. अनीस ने बताया,
बता दें कि ‘नो एंट्री में एंट्री’ के प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में मल्टीपल एक्ट्रेसेज़ को कास्ट किया जाएगा. तमन्ना भाटिया और अदिति राव हैदरी का नाम फिल्म से जुड़ता रहा है लेकिन अभी मेकर्स ने कुछ कंफर्म नहीं किया है.
वीडियो: नो एंट्री 2: फिल्म में क्यों नहीं हुई सलमान खान की एंट्री, वजह अर्जुन कपूर तो नहीं?

.webp?width=60)

