Nayanthara की फिल्म Jawan सिनेमाघरों में लगी हुई है. Prabhas की फिल्म Salaarनिकट भविष्य में लगने वाली है. ऐसे में दोनों ही आजकल खबरों में बने रहते हैं,लेकिन अलग-अकग. अब एक ऐसी खबर आई है, जिसमें दोनों एक साथ चर्चा में हैं. ऐसा कहाजा रहा है कि नयनतारा और प्रभास एक साथ काम करने वाले हैं. प्रभास शिव बनेंगे औरनयनतारा पार्वती बनेंगी.❤️ Har Har Mahadev ❤️ #Kannappa 🔥 https://t.co/GXbSbayFrX— Vishnu Manchu (@iVishnuManchu) September 10, 2023ओटीटी प्ले की रिपोर्ट के मुताबिक़ नयनतारा और प्रभास 16 साल के बाद एक साथ कामकरेंगे. ये फिल्म होगी Kannappa. इसे Manchu Vishnu का ड्रीम पर प्रोजेक्ट बताया जारहा है. कुछ दिन पहले खबर आई थी कि प्रभास को 'कन्नप्पा' में अहम भूमिका निभाने केलिए चुना गया है. विष्णु ने अप्रत्यक्ष रूप से अपने एक्स अकाउंट पर भी इसकी पुष्टिकी. अब, फिल्म के बारे में एक और अपडेट ये है कि निर्माताओं ने फिल्म में एक अहमभूमिका निभाने के लिए नयनतारा से संपर्क किया है. ओटीटी प्ले के अनुसार, फिल्म मेंनयनतारा की प्रभास के साथ जोड़ी बनाने पर विचार किया जा रहा है. हालांकि उन्होंनेअभी तक इस प्रपोजल पर हामी नहीं भरी है. लेकिन उन्होंने न भी नहीं कहा है. अगर बातबनती है, तो ये बहुत बड़ी खबर होगी. प्रभास और नयनतारा के फैन्स खुश हो जाएंगे.ये भी पढ़ें : 'जवान' देखकर लेडी सुपरस्टार नयनतारा के फैन बने हैं, तो उनकी ये 6फ़िल्में देख डालिएप्रभास और नयनतारा ने इससे पहले तेलुगु फिल्म 'योगी' में एक साथ काम किया था. येफिल्म 16 साल पहले 2007 में रिलीज हुई थी. जब से ये खबर आई है कि नयनतारा और प्रभासएक साथ आएंगे, सोशल मीडिया पर हलचल मची हुई है. लेकिन जब तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंटनहीं हो जाता. कुछ कहा नहीं जा सकता. 'कन्नप्पा' ऐक्टर विष्णु का ड्रीम प्रोजेक्टहै. इसमें वो शिव के भक्त कन्नप्पा का रोल कर रहे हैं. इससे पहले नुपुर सेनन फिल्ममें फीमेल लीड थीं. लेकिन डेट्स के चलते वो फिल्म से अलग हो गई हैं. इसे मुकेशकुमार सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं.खैर, अगर प्रभास की बात करें, तो उनकी फिल्म 'सालार' अगले साल आएगी. उनकी एक औरफिल्म Kalki 2898 AD भी अगले साल आनी है. इसमें उनका रोल भगवान विष्णु के अवतार काबताया जा रहा है. अब वो भगवान शिव का रोल करने वाले हैं. नयनतारा भी इससे पहले'श्री राम राज्यम' में सीता का रोल कर चुकी हैं. अब उनके पार्वती का रोल करने कीखबरें हैं. देखते हैं बात बनती है कि नहीं, प्रभास और नयनतारा साथ काम करते हैं यानहीं.