The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • This is why Shahrukh Khan starrer Jawan trailer release got delayed

इस वजह से हो रही है शाहरुख खान की 'जवान' के ट्रेलर रिलीज़ में देरी!

'जवान' का ट्रेलर बुर्ज खलीफा पर भी दिखाया जा सकता है.

Advertisement
pic
28 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 28 अगस्त 2023, 07:43 PM IST)
jawan trailer, not ramaiya vastavaiya, shahrukh khan,
'जवान' के नए गाने 'नॉट रमैया वस्तावैया' के टीज़र में शाहरुख खान.
Quick AI Highlights
Click here to view more

फैन्स को इंतज़ार है Jawan के ट्रेलर का. सबको उम्मीद थी कि Shahrukh Khan स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर अगस्त के आखिरी हफ्ते की शुरुआत में रिलीज़ कर दिया जाएगा. मगर ऐसा होता नज़र नहीं आ रहा. इस देरी के पीछे की वजह है फिल्म की टिकटों की कीमत. 'जवान' को प्रोड्यूस करने वाली Red Chillies Entertainment और मल्टीप्लेक्स मालिकों के बीच बातचीत चल रही है. इस बातचीत के बाद ही तय होगा कि 'जवान' की टिकटें किस रेट पर मिलेंगी. उसके बाद ही फिल्म का ट्रेलर आएगा और इंडिया में अडवांस बुकिंग्स भी खुलेगी.  

फैन्स इसलिए बेसब्र हो रहे हैं क्योंकि फिल्म की रिलीज़ में अब मुश्किल से 10 दिनों का वक्त बचा है. मगर रेड चिलीज़ और शाहरुख खान की तैयारी है कि आखिरी 10 दिनों में फिल्म को जमकर प्रमोट करना है. इसके लिए एक के बाद एक इवेंट्स प्लान किए गए हैं.

* 29 अगस्त को फिल्म का नया गाना 'नॉट रमैया वस्तावैया' रिलीज़ किया जाना है.  
* 30 अगस्त को चेन्नई में म्यूज़िक लॉन्च होना है. इस इवेंट में फिल्म की स्टारकास्ट के साथ तमिल सिनेमा के भी कुछ बड़े नाम भी शिरकत करेंगे. 'जवान' के कंपोज़र अनिरुद्ध रविचंदर परफॉर्म करेंगे. 
* 1 सितंबर को दुबई के अल हबतूर सिटी होटल (Al Habtoor City) में एक प्रमोशनल इवेंट रखा गया है. यहां फिल्म का गाना या ट्रेलर रिलीज़ किया जा सकता है. बताया ये भी जा रहा है कि बुर्ज खलीफा पर भी 'जवान' का ट्रेलर दिखाया जा सकता है.

हालांकि इस बीच 31 अगस्त की तारीख खाली बच रही है. इसलिए संभावनाएं हैं कि फिल्म का ट्रेलर 31 को आ सकता है. मगर शाहरुख इस फिल्म को महिला केंद्रित फिल्म कहकर प्रमोट कर रहे हैं. इसलिए ये भी हो सकता है कि इसका ट्रेलर 30 अगस्त को ही रिलीज़ कर दिया जाएगा. क्योंकि उस दिन रक्षा बंधन है. मगर मार्केटिंग पॉइंट ऑफ व्यू से ऐसा होने के चांसेज़ कम लग रहे हैं. क्योंकि रक्षा बंधन के दिन छुट्टी रहेगी. इसलिए फिल्म को ज़्यादा कवरेज नहीं मिल सकेगी.

इन सब चीज़ों को मद्देनज़र रखते हुए 31 अगस्त 'जवान' के ट्रेलर रिलीज़ के लिए सबसे मुफीद तारीख लग रही है. उसके बाद 1 सितंबर से फिल्म की अडवांस बुकिंग खोली जा सकती है. क्योंकि तब तक मल्टीप्लेक्स और प्रोडक्शन कंपनी के बीच टिकटों की कीमत को लेकर मोलभाव भी पूरी हो जाएगी.

'जवान' में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, दीपिका पादुकोण, प्रियमणि, योगी बाबू और सुनील ग्रोवर जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं. फिल्म को डायरेक्ट किया है एटली कुमार ने. 'जवान' 7 सितंबर को सिनेमाघरों में लगने जा रही है. 

वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख खान की जवान का ट्रेलर आने से पहले जनता ने RCE को टैग कर फनी मीम शेयर किए

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()