The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Jada Pinkette Smith reveals that she and Will Smith are separated since 2016, once Chris Rock asked her out

ऑस्कर थप्पड़ कांड में भयंकर खुलासे, जेडा पिंकेट ने बताया, वो और विल स्मिथ 7 सालों से अलग रह रहे

विल स्मिथ की पत्नी और एक्ट्रेस जेडा पिंकेट स्मिथ ने ये भी बताया कि कॉमेडियन क्रिस रॉक ने उन्हें डेट पर चलने के लिए पूछा था.

Advertisement
pic
12 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 02:51 PM IST)
will smith, jada pinkette smith,
ऑस्कर 2022 के स्टेज पर क्रिस रॉक को थप्पड़ मारते विल स्मिथ. दूसरी तरफ एक इवेंट के दौरान विल और जेडा पिंकेंट स्मिथ.
Quick AI Highlights
Click here to view more

हॉलीवुड सुपरस्टार Will Smith और उनकी पत्नी Jada Pinkette Smith अपने निजी संबंधों की वजह से चर्चा में बने हुए हैं. Oscars 2022 के दौरान विल स्मिथ ने कॉमेडियन Chris Rock को स्टेज पर जाकर थप्पड़ मार दिया था. क्योंकि क्रिस ने जेडा पिंकेट स्मिथ के बीमारी की वजह से गंजे हुए सिर का मज़ाक उड़ा दिया था. उसके बाद से लगातार विल और जेडा स्मिथ के रिलेशनशिप को लेकर बातें होती रही हैं. अब जेडा पिंकेट स्मिथ की किताब आ रही है Worthy. ये किताब 17 अक्टूबर को रिलीज़ होने वाली है. इसमें जेडा ने अपने जीवन और करियर को लेकर कई बातें की हैं. हालिया इंटरव्यू में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े दो खुलासे किए, जिसके बारे में जानकर जनता हैरान है.

जेडा ने हालिया इंटरव्यू में बताया कि वो और विल स्मिथ पिछले 7 सालों से अलग रह रहे हैं. हालांकि अब तक उनका तलाक नहीं हुआ है. दूसरी चीज़ जेडा ने ये बताई कि क्रिस रॉक ने उन्हें एक बार डेट पर ले जाने के लिए पूछा था, जिसके लिए उन्होंने सीधे इन्कार कर दिया था.

जेडा ने 'वर्दी' के प्रमोशन के लिए पीपल मैग्ज़ीन को दिए इंटरव्यू में कहा-

"हर गर्मियों में ऐसी खबरें छपती थीं कि मैं और विल तलाक ले रहे हैं. एक बार क्रिस को भी ऐसा लगा कि वाकई हमारा डिवोर्स हो रहा है. इसलिए उन्होंने मुझसे कहा, 'अगर आप मेरे साथ कहीं बाहर चलें, तो मुझे बहुत अच्छा लगेगा.' मैंने कहा, 'क्या मतलब है आपका?' इस पर उन्होंने कहा, 'आपका और विल का तलाक हो रहा है न?' मैं कहा, ‘नहीं क्रिस, ये महज़ अफवाहें हैं'. ये सुनकर वो घबरा गए. उन्होंने मुझसे काफी माफी मांगी. और यहीं बात खत्म हो गई."  

NBC न्यूज़ स्पेशल में Hoda Kotb के साथ बातचीत में जेडा पिंकेट स्मिथ ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक और खुलासा किया. उन्होंने बताया कि विल स्मिथ और वो 2016 से अलग रह रहे हैं. मगर उन्होंने अपनी अलगाव की जानकारी पब्लिक को नहीं दी. क्योंकि अपने रिलेशनशिप स्टेटस की बात जनता के साथ शेयर करने का सही तरीका समझ नहीं आ रहा था. इसलिए वो लोग सही तरीके और समय का इंतज़ार कर रहे थे.  

विल और जेडा स्मिथ ने 1997 में शादी की थी. 19 साल तक साथ रहने के बाद उन्होंने अलग होने का फैसला किया. मगर वो लोग ऑफिशियली तलाक लेकर आज तक अलग नहीं हुए हैं. 2020 में जेडा ने एक इंटरव्यू के दौरान स्वीकार किया कि वो सिंगर ऑगस्त एलसिना (August Alsina) के साथ रोमैंटिकली इन्वॉल्वड हैं. इसी इंटरव्यू में जेडा ने ये भी कहा कि वो और विल स्मिथ अपने रिलेशनशिप में काफी मुश्किल दौर से गुज़र रहे थे, तब ये चीज़ें हुई थीं.

जेडा ने बताया कि उनके और विल के संबंधों में खटास इसलिए आई क्योंकि वो दोनों एक-दूसरे की उम्मीदों पर खरा उतरने की बहुत कोशिश कर रहे थे. मगर इस प्रक्रिया में बार-बार नाकाम हो रहे थे. इसलिए उन्होंने कानूनी तौर पर अलग होने की बजाय एक-दूसरे से अलग रहना चुना. 

ऑस्कर 2022 थप्पड़ कांड के बाद जेडा ने बताया कि उन्हें सीरियसली नहीं पता था कि विल स्मिथ ने क्रिस रॉक को सच में थप्पड़ मारा है. उन्हें लग रहा था कि ये उनके स्किट का हिस्सा है. हालांकि जल्द ही उन्हें समझ आ गया कि असल माजरा क्या है. अपनी उस हरकत के बाद विल स्मिथ ने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी थी.    

वीडियो: विल स्मिथ को थप्पड़ कांड पड़ गया भारी, ऑस्कर ने लगाया इतने सालों का बैन!

Advertisement

Advertisement

()