सिनेमा की दुनिया में हर रोज़ कुछ नया हो रहा है. नेशनल इंडस्ट्री हो, इंटरनेशनल यारीजनल. फिल्मी दुनिया से जुड़ी हर बड़ी खबरें और अपडेट आपको यहां मिल जाती है. आजनीचे खबरों में पढ़िए विजय देवरकोंडा किस नई फिल्म पर काम करने वाले हैं. रणबीर कीएनिमल फिल्म में परिणीती को किसने रिप्लेस किया और विल-क्रिस मामले में एकेडमी नेक्या कहा है. 1. टॉम क्रूज़ की 'टॉप गन मेवरिक' का ट्रेलर आया टॉम क्रूज़ की फिल्म'टॉप गन मेवरिक' का ट्रेलर रिलीज़ हुआ है. ये एक एक्शन फिल्म होगी. जो साल 1986 मेंआई 'टॉप गन' की सीक्वल है. इसे 27 मई को रिलीज़ किया जाएगा. 2. विल-क्रिस मामले मेंएकेडमी लेगी एक्शन 'द एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंस' ने अपने सभीमेम्बर्स को एक लेटर भेजा है. जिसमें ऑस्कर अवॉर्ड में हुए क्रिस और विल के झगड़ेका ज़िक्र है. इसमें लिखा है कि एकेडमी, ऑस्कर नाइट में हुई घटना को लेकर बहुतअपसेट है और जल्द ही बोर्ड इसपर एक्शन लेगा. 3. पुरी जगन्नाथ की 'JGM' में विजयदेवरकोंडा विजय देवरकोंडा ने अपनी अगली फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी. वो पुरी जगन्नाथकी फिल्म 'जेजीएम' में नज़र आने वाले हैं. विजय की ये दूसरी पैन इंडिया फिल्म होगी.पुरी जगन्नाथ की फिल्म 'लाइगर' में भी विजय नज़र आएंगे. #JGM Motion Poster. pic.twitter.com/XRo6zsEkIy— Vijay Deverakonda (@TheDeverakonda) March 29, 2022 'जेजीएम' फिल्म 03 अगस्त2023 को रिलीज़ होगी. 4. 'नारदन', 'वेल' और 'पडा' ओटीटी पर आएगी अमेज़न प्राइमवीडियो ने तीन फिल्मों की डिजिटल रिलीज़ डेट अनाउंस की है. कुंचको बोबन की 'पडा' 30मार्च को, टोविनो थॉमस की सोशल थ्रिलर फिल्म 'नारदन' 8 अप्रैल को और शाने निगम की'वेल' 15 अप्रैल को अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ हो रही है. 5. सनी कौशल की 'हुड़दंग' 8अप्रैल को होगी रिलीज़ सनी कौशल, नुसरत भरूचा और विजय वर्मा की फिल्म 'हुड़दंग' काट्रेलर आज रिलीज़ हो गया. सोशल इशू पर बनी ये फिल्म निखिल नागेश भट्ट डायरेक्टकरेंगे. मूवी 08 अप्रैल को रिलीज़ होगी. 6. रणबीर की 'एनिमल' में होंगी रश्मिकामंदाना रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म 'एनिमल' में नज़र आएंगे. इस मूवी में पहले परिणीतिचोपड़ा को कास्ट किया गया था. लेकिन परिणीति ने खुद को इस फिल्म से अलग कर दिया. अबरिपोर्ट्स हैं कि परिणीति की जगह मूवी में रश्मिका मंदाना नज़र आएंगी. 7. जूनियरएनटीआर की 'RRR' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जूनियर एनटीआर और रामचरण की फिल्म 'RRR' नेकमाई के मामले में सबको पीछे छोड़ दिया. राजामौली की इस फिल्म ने हिंदी बेल्ट में100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है. संडे को फिल्म ने 31.5 करोड़, मंडे को 17 करोड़ औरमंगलवार को 15.02 करोड़ रुपए कमाए. मूवी के हिंदी वर्जन ने पांच दिनों में कुल107.59 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 600 करोड़ से ज़्यादा कमाई करली है. 8. 'द कपिल शर्मा शो' पर मूवी प्रमोट करने की बात पर जॉन का बयान जॉनअब्राहम की फिल्म 'अटैक' एक अप्रैल को रिलीज़ हो रही है. फिल्म के प्रमोशन के दौरानजॉन ने 'द कपिल शर्मा शो' पर बात की. 'द कश्मीर फाइल्स' का उदहारण देते हुएउन्होंने कहा कि लोग सोचते हैं कि 'द कपिल शर्मा शो' पर फिल्म प्रमोट करने से सारीटिकटें बिक जाती हैं. मगर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. 9. जैसन डेरुलो के सॉन्ग वीडियोमें उर्वशी रौतेला 'जलेबी बेबी' फेम जैसन डेरुलो ने अपने नेक्स्ट प्रोजेक्ट कोअनाउंस किया है. वो उर्वशी रौतेला के साथ एक सॉन्ग वीडियो बनाने वाले हैं. जेसन काये दूसरा बॉलीवुड कोलैबरेशन होगा. जिसे जल्द ही रिलीज़ किया जाएगा. 10. 15 अप्रैलको चीन में रिलीज़ होगी 'दृश्यम' अजय देवगन, तबू और श्रिया सरन की फिल्म 'दृश्यम'के दूसरे पार्ट की शूटिंग शुरू हो चुकी है. बट इस फिल्म के पहले पार्ट को अब चीनमें रिलीज़ किया जा रहा है. मूवी 15 अप्रैल को चीन में रिलीज़ होगी. 11. बंगालीफिल्म 'पोस्टो' का बनेगा हिंदी रीमेक बंगाली फिल्म 'पोस्टो' का हिंदी रीमेक बनने जारहा है. फिल्म के हिंदी वर्जन में परेश रावल, नीना कुलकर्णी, मीमी चक्रवर्ती औरअमृता सुभाष दिखाई देंगे. फिल्म का नाम होगा 'शास्त्री विरुद्ध शास्त्री'. इसेडायरेक्ट करेंगे शिबोप्रसाद मुखर्जी और नंदिता रॉय. 12. योगी आदित्यनाथ ने शाहरुखकी 'पठान' को बैन करने की अपील की? यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एकवीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वो शाहरुख खान पर टिप्पणी कर रहे हैं. योगीआदित्यनाथ वीडियो में कहते हैं कि ये बहुत अफसोस की बात है कि कुछ लोग एंटी नेशनलस्टेटमेंट दे रहे हैं. इनमें से शाहरुख खान भी एक हैं. ऐसा पहली बार नहीं है जबउन्होंने ऐसा किया. योगी जी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग इसेशेयर करके कह रहे हैं कि योगी आदित्यनाथ अपने स्टेटमेंट से शाहरुख की फिल्म 'पठान'को बॉयकॉट करने की बात कह रहे हैं. मगर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. दरअसल ये वीडियोसात साल पुराना है और इसका शाहरुख की फिल्म 'पठान' से कोई लेना-देना नहीं है. इसवीडियो में योगी आदित्यनाथ पाकिस्तान के हाफिज़ सईद पर कमेंट कर रहे थे. जिसमेंशाहरुख का भी नाम लिया था. 13. 'जे बेबी-बेबीज़ डे आउट' का फर्स्ट पोस्टर आ गयासुरेश मारी की तमिल फिल्म 'जे बेबी-बेबीज़ डे आउट' का फर्स्ट लुक आ गया. मूवी मेंसाउथ स्टार दिनेश, मारन और उर्वशी नज़र आएंगे. ये एक फैमिली इमोशनल ड्रामा स्टोरीहोगी. इसकी रिलीज़ डेट जल्द अनाउंस की जाएगी. 14. नितेश तिवारी की 'बवाल' में होंगेवरुण -जाहन्वी जाहन्वी कपूर और वरुण धवन, नितेश तिवारी की फिल्म 'बवाल' में नज़रआएंगे. साजिद नाडियाडवाला की प्रड्यूस की हुई इस फिल्म को 07 अप्रैल 2023 को रिलीज़किया जाएगा.Happy to announce #BAWAAL, my second collaboration with #SajidNadiadwala and@NGEMovies Starring @Varun_dvn and #JanhviKapoor Milte hain aapse 7th April 2023ko aapke nazdiki cinema ghar mein ♥️@WardaNadiadwala @earthskynotespic.twitter.com/OkBpGLQ9mI— Nitesh Tiwari (@niteshtiwari22) March 30, 2022 फिल्म के प्लॉट को लेकर फिलहालकोई जानकारी नहीं मिली है. 15. महेश भट्ट के शो 'पहचान' में दिखेंगे रियल लाइफहीरोज़ महेश भट्ट जल्द ही एक नए शो 'पहचान' में दिखाई देंगे. ये एक टॉक शो होगा.जिसमें दुनिया भर के जाने-माने सिक्खों से बात की जाएगी. विशाल भारद्वाज केप्रोडक्शन में बन रही है. 16 एपिसोड की ये डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ को ओटीटीप्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया जाएगा. तो ये थी आज की बड़ी खबरें. आप चाहें तो इन खबरोंको वीडियो फॉर्म में भी देख सकते हैं. इसे रोज़ाना शाम यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज़किया जाता है.