जावेद अख्तर के कदमों में बैठकर गाने वाले अली ज़फर ने उनके 26/11 वाले बयान पर ये जवाब दिया
अली ज़फर ने जावेद अख्तर के बयान को असंवेदनशील और ग़ैर-ज़रूरी करार दिया है.

Javed Akhtar बीते दिनों Faiz Festival में हिस्सा लेने पाकिस्तान गए थे. जब से लौटे हैं पाकिस्तान में हंगामा मचा हुआ है. क्योंकि उन्होंने 26/11 मुंबई अटैक्स का जिम्मेदार पाकिस्तान को बता दिया. पहले तो तमाम पाकिस्तानी सेलेब्रिटीज़ और फिल्म स्टार्स जावेद अख्तर की आव-भगत में लगे थे. अब सब उनसे पल्ला झाड़ रहे हैं. पॉपुलर एक्टर और सिंगर अली ज़फर का एक वीडियो वायरल हुआ था. इसमें वो जावेद अख्तर के कदमों में बैठकर 'एक लड़की को देखा' गा रहे थे. अब उन्होंने भी पलटी मार दी है. अली ने जावेद अख्तर के बयान को असंवेदनशील और ग़ैर-ज़रूरी बताया है.
इस पूरे हंगामे से पहले अली ज़फर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया था. इसमें उन्होंने लिखा था-
इस वीडियो में अली जावेद अख्तर के सामने जमीन पर बैठकर '1942: लव स्टोरी' फिल्म का गाना 'एक लड़की को देखा तो ऐसा' लगा गा रहे हैं. इसके बाद अली ज़फर ने एक ट्वीट किया. इसमें उन्होंने लिखा था-
अभी ये सब चल रहा था कि जावेद अख्तर मुंबई अटैक्स वाला बयान इंडिया और पाकिस्तान में वायरल होना शुरू हो गया. लोग अली ज़फर को भी कोस रहे थे कि एक व्यक्ति उनके देश में आकर उनकी बेइज्ज़ती करता है. और वो उसके कदमों में बैठकर गाना गा रहे थे. इन सबके जवाब में अली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा-
बीते दिनों अली ज़फर का गाना 'झूम' रिलीज़ के 11 साल बाद अचानक से इंडिया में भयंकर तरीके से वायरल हो गया था. रील्स से लेकर शॉर्ट्स हर जगह यही गाना सुनाई आ रहा था. अली अपने करियर में 8 से ज़्यादा बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं. इसमें 'तेरे बिन लादेन' से लेकर 'चश्मेबद्दूर', 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' और 'किल दिल' जैसी फिल्में शामिल हैं. अली की आखिरी इंडियन फिल्म थी 'डियर ज़िंदगी', जो 2016 में रिलीज़ हुई थी.
वीडियो: जावेद अख्तर ने पाकिस्तान में कहा: 'हमने नुसरत के इतने शो किए,आपने लता का कोई शो किया'

.webp?width=60)

