17वीं लोकसभा के लिए दूसरे चरण की वोटिंग जारी है. देश की 95 सीटों पर वोट डाले जारहे हैं. पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर दूसरे चरण के तहत मतदान हो रहा है.बुलंदशहर सीट पर भी वोटिंग जारी है. यहां से बीजेपी के सांसद हैं भोला सिंह. आरोपहै कि वह मतदान केंद्र के अंदर लोगों से मिले, उनके साथ फोटो खिंचवाई और आशीर्वादलिया. इसके बाद उन पर कार्रवाई की गई और दिनभर के लिए नजरबंद कर दिया गया. बुलंदशहरके डीएम अभय सिंह ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है.बीजेपी सांसद भोला सिंह को बूथ में जाने की इजाजत देने वाले बुलंदशहर के डीएम अभयसिंह ने रखी अपनी बात Live: https://t.co/fOz5QPkk43#LokSabhaElections2019#VotingRound2 (@TanushreePande ) pic.twitter.com/j7EvqfxxPD— आज तक (@aajtak) April 18, 2019 उनका कहना है कि जेपी जनता इंटर कॉलेज का प्रकरणहै. पहले तो मैं ये बताना चाहूंगा कि सभी प्रत्याशी और जितने भी एजेंट हैं, जोनिर्धारित पॉलिटिकल एजेंट होता है वह अपने-अपने बूथ पर जाकर देख सकता है.सिक्युरिटी ने उनको (भोला सिंह) बूथ देखने से रोका था, लेकिन उनको निर्देशित कियागया कि वह अपना बूथ देख सकते हैं. बूथ देखने का एक तरीका होता है, गाइडलाइंस तय हैकि प्रत्याशी अपना बूथ देख सकते हैं. लेकिन उसमें किसी से बात नहीं करेंगे किसी सेब्लेसिंग नहीं लेंगे. जब पता चला कि उनके द्वारा इस तरह का किया गया, वो चीज पिक्चरमें आई तो तुरंत संज्ञान लिया गया. उनको नोटिस जारी किया गया और आज के लिए नजरबंदकर रहे हैं. #IndiaElects - BJP MP and Bulandshahr candidate for#LokSabhaElections2019 Bhola Singh prohibited from entering any poll booth. Thisafter UP CEO found him breaking MCC as Bhola Singh entered poll booths wearingBJP gears and took blessings of the voters inside the polling boothspic.twitter.com/OsTAEiAcAT — Tanushree Pandey (@TanushreePande) April 18, 2019इससे पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो आया जिसमें दिख रहा है कि भोला सिंह जहांवोटिंग हो रही है यानी ईवीएम वाले कक्ष में जाने के लिए कहते हैं लेकिन सिक्युरिटीवाला उन्हें रोक देता है. इसके बाद वह डीएम को फोन लगाते हैं, सिक्युरिटी वाले सेबात कराते हैं फिर अंदर चले जाते हैं.DM मेहरबान तो भोला पहलवान. लोकतंत्र की सेवा करते हुए सांसद भोला सिंह. अंदर नहींघुसने दिया गया तो डीएम तक पहुँच गए. pic.twitter.com/5oK3N2xPmf— Ajay Panwar (@tobeajay) April 18, 2019 क्या कहना है भोला सिंह का एक और वीडियोसामने आया है जिसमें वह आशीर्वाद लेते दिख रहे हैं. भोला सिंह से कहा कि लोग वोटडालकर बाहर आ रहे थे, और मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे, मैंने लोगों को धन्यवादबोला. मैंने आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया है. मैं मतदान कक्ष में व्यवस्थादेखने गया था, ईवीएम के पास नहीं गया. हालांकि डीएम ने उन्हें नोटिस जारी किया हैसाथ ही दिन भर के लिए नजरबंद करने का भी आदेश दिया है.--------------------------------------------------------------------------------नोटबन्दी में 40,000 की नौकरी गई, फिर भी समर्थन मोदी को