आम आदमी पार्टी ने बीजेपी उम्मीदवार गौतम गंभीर के नामांकन पत्र को लेकर सवाल उठाए.गंभीर ईस्ट दिल्ली से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं. इसके साथ ही साउथ दिल्ली सेचुनाव लड़ रहे रमेश बिधूड़ी के नामांकन पत्र को लेकर भी सवाल उठाए गए. इसके बादचुनाव आयोग ने दोनों उम्मीदवारों के नॉमिनेशन पेपर को होल्ड पर रख दिया. आम आदमीपार्टी के जनरल सेक्रेटरी अक्षय मराठे ने ट्वीट किया, आप की आतिशी मार्लेना की ओरसे सवाल उठाने के बाद गौतम गंभीर के नामांकन पत्र को स्वीकार नहीं किया गया है.BREAKING: @GautamGambhir's nomination NOT ACCEPTED after AAP's @AtishiAAP raisedan objection over a discrepancy. EC gives him time up to 3 PM to respond, willtake a decision afterwards.— Akshay Marathe (@AkshayMarathe) April 24, 2019 आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया किगौतम गंभीर ने नामांकन के दौरान जो स्टाम्प पेपर लगाए हैं उसकी तारीख और उस पर लगेनोटरी की मुहर की तारीख में अंतर है. गंभीर ने जो एफिडेविट दिया है उस पर 23 तारीखकी डेट है.जबकि स्टैंप 18 और 19 तारीख का लगा हुआ है. The stamp paper on whichthe affidavit has been furnished is dated 23 April, 2019 whereas the notarialstamp on two affidavits submitted by @GautamGambhir have a date of April 18 andApril 19, respectively. Internal sabotage? — Akshay Marathe (@AkshayMarathe)April 24, 2019 अक्षय मराठे ने एक और ट्वीट किया कि रमेश बिधूड़ी के नामांकन पत्रभी होल्ड पर रख दिए गए हैं. एफिडेविट की कुछ कमियों की ओर आम आदमी पार्टी ने ध्यानदिलाया था. चुनाव आयोग ने दोनों उम्मीदवारों से उनका पक्ष रखने के लिए कहा था.मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चुनाव अधिकारी ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बादगौतम गंभीर को क्लीन चिट दे दी. जांच में पाया गया कि आतिशी ने जो आरोप लगाया थाउसमें नोटरी की तारीख को लेकर उन्हें भ्रम हो गया था. जबकि वह नोटरी का नंबर था, नकि तारीख. इसके बाद चुनाव आयोग ने गौतम गंभीर को क्लीन चिट दे दी. ईस्ट दिल्ली मेंगौतम गंभीर का मुकाबला कांग्रेस के अरविंद सिंह लवली और आम आदमी पार्टी के आतिशीमार्लेना से है. पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर दिल्ली के सबसे धनी उम्मीदवार हैं. उनकेपास 147 करोड़ रुपए की संपत्ति है. वहीं साउथ दिल्ली से रमेश बिधूड़ी का मुकाबलाकांग्रेस के बॉक्सर विजेंदर सिंह और आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा से है.--------------------------------------------------------------------------------Video: हंस राज हंस नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से बीजेपी के उम्मीदवार बने, उदित राज कापत्ता कटा