The Lallantop

पुराने ईमेल एड्रेस और अकाउंट भयंकर नुकसान करवा देंगे, ऐसे करें डिलीट

लगेगा कि आप भले ही इन ईमेल और अकाउंट का यूज नहीं करते हैं, लेकिन हैकर्स के लिए ये किसी खजाने से कम नहीं होते.

Advertisement
post-main-image
पुराना ईमेल एड्रैस डिलीट करना बहुत जरूरी है. (image-unsplash)

क्या आपने कभी अपनी डिजिटल पहचान का ख्याल रखा? कभी उनको बंद कराने के बारे में सोचा? जवाब आएगा, क्या करना है. अजी, बिल्कुल करना है, वरना तगड़ा नुकसान होगा. क्या नुकसान होगा और कैसे बंद होंगे पुराने अकाउंट? 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

गूगल में हैकर्स ने सेंध लगाई, सैमसंग में साइबर अपराधी इतने अंदर तक घुसे कि लोगों की डेट ऑफ बर्थ से लेकर निजी जानकारी तक चुरा ले गए. अब तक ये खबर आप तक पहुंच गई होगी. अगर नहीं पहुंची, तो एक बार अपना मेल चेक कीजिए. दोनों कंपनियां खुद मेल करके बता रही हैं. अब इसके आगे बताने जैसा कुछ नहीं है. लेकिन एक बात का जिक्र करना बेहद जरूरी है. अक्सर जब भी ऐसा होता है, तो बहुत सारे ऐसे अकाउंट भी इसकी जद में आते हैं जो यूज में नहीं होते हैं. लेकिन उनमें कई निजी जानकारियां होती है. 

ये जानकारी हैकर्स के लिए सोने की खदान समझ लीजिए. इसलिए ये जरूरी है कि आप अपने काम नहीं आने वाले डिजिटल फुट प्रिन्ट को जड़ से खत्म करें. ऐसा करना बिल्कुल मुश्किल भी नहीं है. तकरीबन सारी वेबसाइट आपका डेटा हमेशा के लिए डिलीट करने का ऑप्शन देती ही हैं. इसके अलावा और भी बहुत से तरीके हैं, जो एक क्लिक में आपके पुराने अकाउंट से हमेशा के लिए छुटकारा दिला देंगे.

Advertisement

सबसे पहले बात ईमेल एड्रैस की. हम सभी ने पहले पहल दुनियाभर की वेबसाइट्स पर ईमेल एड्रेस बनाए होते हैं. बात चाहे Yahoo या Hotmail की हो. तब भले ये अकाउंट बहुत कूल लगे हों, लेकिन आज इनकी जरूरत है क्या? अगर नहीं तो Accountkiller.com का रुख कीजिए. नाम से ही पता चलता है कि वेबसाइट क्या करने वाली है. पुराने से पुराने ईमेल का नामों निशान खत्म कर देगी. 

एक और वेबसाइट है justdeleteme.com. ये आपको बताएगी कि ईमेल एड्रैस को डिलीट करना कितना आसान और कितना मुश्किल है.

अब बात करते हैं एक और वेबसाइट की. इस वेबसाइट का हमने पहले भी जिक्र किया है. इस वेबसाइट को अपने पास सेव करके रखिए. और जैसे हफ्ते दस दिन में घर कि सफाई करते हैं, वैसे इसका इस्तेमाल कीजिए. Haveibeenpwned.com ये वेबसाइट बताती है कि आपका ईमेल बड़ी-बड़ी कंपनियों के हैक हुए डेटा में शामिल था या नहीं. अब आमतौर पर कंपनियां खबर बाहर आने के बाद भी एक्सेप्ट नहीं करतीं, इसलिए ये वेबसाइट आपके बहुत काम की है.  

Advertisement
Haveibeenpwned.com
सोशल मीडिया

मस्ती में किया गया कोई ट्वीट या फ़ेसबुक पोस्ट भी कभी कभी पुराने जख्म जैसा दर्द देता है. अगर उनमें कोई लिंक हुई तो सायबर अपराधियों की बल्ले-बल्ले. इनको भी डिलीट करना बेहद जरूरी है. पहले पहल ऐसा करना मुश्किल था, लेकिन अब फ़ेसबुक और इंस्टा जैसे प्लेटफॉर्म कई सारी पुरानी पोस्ट को एक साथ डिलीट करने का ऑप्शन देते हैं. बस आपको Settings & Privacy में जाना होगा. अंत में फिर एक बार हमारी आपसे दरख्वास्त. हमेशा सावधान रहिए. किसी भी अनजान वेबसाइट, ऐप पर अकाउंट बनाने से पहले सौ बार सोचिए. 

वीडियो: गूगल क्रोम पर ये पांच एक्सटेंशन जेब खाली कर देंगे

Advertisement