इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरा टेस्ट साउथैम्प्टन में चल रहा है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. पाकिस्तानी बोलर्स ने उनका यह फैसला ग़लत साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी रोरी बर्न्स पांचवे ही ओवर में थर्ड स्लिप पर लपके गए. शाहीन शाह अफरीदी की बाहर निकलती गेंद को डिफेंड करने के चक्कर में बर्न्स थर्ड स्लिप में शान मसूद को कैच थमा बैठे. इसके बाद तीसरे नंबर पर आए जैक क्रॉली ने डॉम सिबली के साथ मिलकर इंग्लैंड की पारी आगे बढ़ाई. हालांकि सिबली भी बहुत देर नहीं रुक पाए और 22 के निजी स्कोर पर वापस लौट गए. देखिए वीडियो.
ENG vs PAK: नसीम शाह ने गजब की बॉल डाल झटका रूट का विकेट
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरा टेस्ट साउथैम्प्टन में चल रहा है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)



















