The Lallantop
Logo

मेहबूबा मुफ़्ती के नाम का मजाक उड़ाने वाले लोग किस खतरनाक गैंग के हैं?

तीन साल गठबंधन का हिस्सा रहीं महबूबा मुफ्ती गठबंधन टूटते ही अचानक से देशद्रोही, पाकिस्तान समर्थक और पत्थरबाज गैंग की हिमायती हो जाएंगी लेकिन सबसे ज्यादा वो बेवफा होंगी क्योंकि उनका नाम महबूबा है!

Advertisement
जम्मू कश्मीर में बीजेपी ने पीडीपी से गठबंधन तोड़ लिया. शायद अंतरात्मा की आवाज पर. पता नहीं गठबंधन करना गलती थी या तोड़ना. वो हाई लेवल की पॉलिटिक्स है, चाणक्य लोगों की समझ में ही आई है. हमारी मोटी बुद्धि में जो बात समझ आई वो ये कि महबूबा मुफ्ती के नाम से महबूबा निकालकर मजे लेने वाले भारी गलती कर रहे हैं. तमाम ट्रोल, पैरोडी और जेनुइन प्रोफाइल्स से घटिया जोक्स पोस्ट हो रहे हैं. बीवी पहले ही छोड़ चुके थे, अब महबूबा भी छोड़ दी. सोनम गुप्ता नहीं महबूबा बेवफा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement