The Lallantop

ड्रीम इलेवन जैसी ऐप पर सवाल, अश्विन भड़क गए, बोले- आपको सच्चाई चाहिए या...

मोबाइल बनाने वालों पर ही सवाल खड़े कर गए अश्विन.

Advertisement
post-main-image
ऑनलाइन गैंबलिंग पर सवाल पर भड़के अश्विन (Courtesy: India Today)

भारत के स्टार ऑफ स्पिनर रविचन्द्रन अश्विन को चेन्नई में एक इवेंट के दौरान गुस्सा आ गया. इंडिया टुडे से जुड़े प्रमोद के मुताबिक अश्विन इस इवेंट में समर क्रिकेट कैंप्स से जुड़े ऐप्स पर बात करने आए थे. 11 अप्रैल को इस इवेंट में उनसे पूछ लिया गया, कि वो ऑनलाइन रमी के बारे में क्या सोचते हैं. जवाब में अश्विन ने कहा -

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आपको हकीकत चाहिए या सिर्फ हेडलाइन?

जवाब देते अश्विन ने मोबाइल फोन बनाने वालों पर सवाल खड़ा कर दिया.

Advertisement

ऑनलाइन की ही वजह से बच्चे ग्राउंड में नहीं जा रहे हैं. मोबाइल फोन्स का आविष्कार किसने किया? अगर हम मोबाइल फोन्स ले लें, तब भी क्या बच्चे ग्राउंड में नहीं जाएंगे? आपको समझना पडे़गा, समस्या शुरू कहां से हो रही है. आप लोग सिर्फ विवादित खबरों पर ही क्यों ध्यान देते हैं?  

हालिया वक्त में क्रिकेट से जुड़े कई सारे फैंटेसी एप्स मार्केट में आ गए हैं और दनादन पैसा कमा रहे हैं. उनसे पूछा गया कि क्रिकेट से जुड़ी गैंबलिंग पर वो क्या सोचते हैं. इसपर अश्विन ने पूछा कि क्या इसे बेटिंग माना जाता है और क्या इसको बैन कर दिया गया है. उन्होंने कहा -

क्या इसे बैन कर दिया गया है? अगर हां, तो मत खेलिए. आपको किसी और चीज़ के लिए हेडलाइन चाहिए. जो मुद्दा है, उससे जुड़े सवाल करिए.

Advertisement

इवेंट के बाद अश्विन ने कहा -

ये जगह और वक्त इस सवाल के लिए सही नहीं है. मैं यहां किसी और मुद्दे पर बात करने के लिए आया हूं. लेकिन आप विवाद में डालने की कोशिश कर रहे हैं. ये ठीक नहीं है.

ऑनलाइन गैंबलिंग पर लगा बैन

बताते चले, तमिल नाडु ने हाल ही में ऑनलाइन गैंबलिंग पर प्रतिबंध लगाया है. ऐसे गेम खेलने वालों पर 10 लाख का जुर्माना और 3 साल की सजा का भी प्रावधान रखा गया है. इस विधेयक को राज्य के गवर्नर आर एन रवि ने मंजूरी दे दी है. मार्च में गवर्नर ने इस बिल को विधान सभा में पास होने के 131 दिनों के बाद मंजूरी देने से इनकार कर दिया था. इसके बाद राज्य सरकार और राज्यपाल के बीच टकराव हुआ था.

सीएम स्टालिन ने इस बिल की मंजूरी में हो रही देरी पर विरोध जताया था. रिपोर्ट्स की मानें तो ऑनलाइन गैंबलिंग में बड़ी रकम गंवाने और इसके खेलने से तमिल नाडु में अब तक 41 लोगों ने आत्महत्या कर ली है. इसी के मद्देनज़र राज्य सरकार ने ये कदम उठाया है. आप इस बैन के बारे में और जानना चाहते हैं तो यहां पढ़ सकते हैं. 
 

वीडियो: सेलिना जेटली के बारे में एक कथित फिल्म क्रिटिक ने बड़ी फूहड़ बात बोली, सेलिना ने कहा- 'बन गए मर्द'

Advertisement