वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद भारतीय महिला टीम ने पहली बार वनडे फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया का सामना किया. उन्हें पहले ही मैच में रिएटलिटी चेक मिला. तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला ब्रिस्बेन में खेला गया. इसमें भारतीय बल्लेबाजी बहुत जानदार नहीं दिखी. ऑस्ट्रेलिया ने 70 गेंदें बाकी रहते हुए भारत को छह विकेट से हराकर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है.
वर्ल्ड चैंपियन भारत को मिला रिएलिटी चेक, पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया से मिली करारी हार
ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ पहले वनडे में जीत हासिल की और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. इससे पहले भारत ने तीन मैच की टी20 श्रृंखला 2-1 से जीती थी. वनडे सीरीज के बाद इन दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट मैच भी होगा.
.webp?width=360)

मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना के अर्धशतकों के बावजूद टीम 48.3 ओवर में 214 रन पर आउट हो गई. ऑस्ट्रेलिया को लक्ष्य तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई. उसने केवल 38.2 ओवर में चार विकेट पर 217 रन बना लिएए. अपनी आखिरी सीरीज खेल रही एलिसा हीली ने इस मैच में फिफ्टी लगाई. उनके बाद बेथ मूनी और एनाबेल सदरलैंड ने चौथे विकेट के लिए 85 रन की साझेदारी करके ऑस्ट्रेलिया की बड़ी जीत सुनिश्चित की.
इससे पहले भारत की शुरुआत अच्छी नहीं थी. लंबे समय बाद वापसी कर रहीं प्रतिका रावल को तेज इनस्विंगर गेंद ने आउट कर दिया. शेफाली वर्मा ने पहली बार तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की, लेकिन निराश किया. वह केवल चार रन बनाकर आउट हो गई. उन्होंने डार्सी ब्राउन को सीधा कैच थमाया. ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर्स ने बीच के ओवर्स में दबाव बनाए रखा और गार्डनर ने जेमिमा (08) को एक फुल लेंथ गेंद पर विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराया.
यह भी पढ़ें- अश्विन ने पाकिस्तान को दिया जीत का फॉर्मूला, किस बैटर को खिलाने की बात कही?
मंधाना और दीप्ति शर्मा (02) के आउट होने के बाद हरमनप्रीत ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन वह भी गार्डनर की गेंद पर डीप में स्वीप शॉट खेलकर आउट हो गईं. आखिर में ऋचा घोष ने 23 रन बनाए. काशवी गौतम (44 गेंदों में 43 रन) ने स्कोर को 200 रन के पार पहुंचाया. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्पिनर गार्डनर सबसे सफल गेंदबाज रहीं. उन्होंने सात ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट लिए.
ऑस्ट्रेलिया की सधी हुई शुरुआत218 के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया को अच्छी शुरुआत मिली. हीली और फीबे लिचफील्ड ने सधी हुई बल्लेबाजी की और पहले विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की. इस साझेदारी को तोड़ने के लिए हरमनप्रीत ने बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी को 11वें ओवर में गेंद थमाई. चरणी ने अपनी तीसरी गेंद पर ही लिचफील्ड को आउट करके भारत को पहली सफलता दिलाई. अगली ही गेंद पर श्री चरणी ने जॉर्जिया वॉल को कवर में मंधाना के हाथों कैच आउट कराया. इसके बाद एलिसा हीली ने मूनी के साथ तीसरे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी की.
हीली 69 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी कर क्रांति गौड़ की गेंद पर स्क्वायर कट लगाने की कोशिश में आउट हो गईं. लेकिन मूनी टिकी रहीं. उन्होंने दो विकेट लेने वाली श्री चरणी की ही गेंद पर छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया. इस पारी के दौरान मूनी ने वनडे में 3000 रन भी पूरे किए. सदरलैंड ने दीप्ति शर्मा की गेंद पर विजयी छक्का लगाया.
इन दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे 27 फरवरी को होबार्ट में खेला जाएगा. इससे पहले भारत ने तीन मैच की टी20 श्रृंखला 2-1 से जीती थी. वनडे सीरीज के बाद एक टेस्ट मैच भी होगा.
वीडियो: 'कोक स्टूडियो ही ठीक है, क्रिकेट रहने दो...' इंडियन कॉमेडियन ने पाकिस्तान के खूब मज़े लिए












.webp?width=275)

.webp?width=275)
.webp?width=120)


.webp?width=120)
