The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • R Ashwin suggests pakistan to bring Fakhar Zaman back in super 8 clash against England

अश्विन ने पाकिस्तान को दिया जीत का फॉर्मूला, किस बैटर को खिलाने की बात कही?

अश्विन ने नेपाल वर्सेज इंग्लैंड वाले मैच का जिक्र भी किया. उन्होंने राशिद के खिलाफ नेपाल के बैटर्स का सक्सेस फॉर्मूला शेयर किया.

Advertisement
pic
24 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 02:21 PM IST)
R Ashwin suggests pakistan to bring Fakhar Zaman back in super 8 clash against England
अश्विन ने अपनी इस बात को पूरे एनालिसिस के साथ बैक किया. (फोटो- PTI/AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

आर अश्विन अक्सर अपने क्रिकेटिंग नॉलेज की वजह से चर्चा में रहते हैं. पाकिस्तानी मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक के एक्शन को लेकर वो सपोर्ट में भी उतरे थे. उसके बाद अश्विन ने ये भी बताया था कि बैटर कैसे उन्हें टैकल कर सकते हैं. अब अश्विन ने पाकिस्तानी टीम को एक बड़ा बदलाव करने की सलाह दी है. अश्विन ने कहा है कि अगर पाकिस्तान अपने T20 World Cup कैंपेन को लेकर सीरियस है, तो उन्हें मिडिल ऑर्डर में एक चेंज करना होगा.

पाकिस्तान को 24 फरवरी को अपना दूसरा सुपर 8 मैच खेलना है. टीम इंग्लैंड के खिलाफ पाल्लेकेले स्टेडियम में उतरेगी. मैच से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अश्विन ने पाकिस्तानी टीम के कॉम्बिनेशन को लेकर लिखा,

“अगर पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप कैंपेन को लेकर सीरियस है, तो उन्हें फखर जमान को मिडिल ऑर्डर में लाना होगा.”

यही नहीं, अश्विन ने अपनी इस बात को पूरे एनालिसिस के साथ बैक किया. उन्होंने आगे लिखा,

“फखर, आदिल राशिद और डॉसन के खिलाफ स्वीप खेल सकते हैं, और आगे बढ़कर शॉट मारने की काबिलियत भी रखते हैं. वो मिडिल ओवर्स में काफी डैमेज कर सकते हैं.”

अश्विन ने नेपाल वर्सेज इंग्लैंड वाले मैच का जिक्र भी किया. उन्होंने कहा कि राशिद के खिलाफ नेपाल के बैटर्स का सक्सेस फॉर्मूला यही था. बाकी टीमों को भी इससे सीखना चाहिए, और इसे अपनाना चाहिए.

x
अश्विन का पोस्ट.

भारत के पूर्व स्पिनर ने एक वैगन व्हील शेयर करते हुए बताया कि बैटर्स को इन स्पिनर्स के खिलाफ स्क्वॉयर में बाउंड्री लगाने की कोशिश करनी चाहिए.

Image
अश्विन ने ये फोटो भी पोस्ट की.
पाकिस्तान के लिए अहम मैच

बता दें कि सुपर 8 के ग्रुप 2 का ये तीसरा मैच है. पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होना था. लेकिन बारिश की वजह से ये मैच रद्द हो गया. जिसके बाद दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट दे दिया गया.

वहीं इंग्लैंड ने दूसरे मैच में श्रीलंका को 24 रनों से हरा दिया था. जिसके बाद उनके 2 पॉइंट्स हैं. और रन रेट भी +2.550 का है.

पाकिस्तान के लिए इंग्लैंड के खिलाफ ये मैच सेमीफाइनल के क्वालिफिकेशन के लिहाज से काफी अहम है. टीम अगर इस मैच में हार गई, तो वो मुश्किल में आ जाएगी.

वीडियो: ईशान किशन की तारीफ में क्या बोले आर अश्विन?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()