The Lallantop

'एक-दो शतक बनाते लेकिन...', विराट की रिटायरमेंट को गिलक्रिस्ट ने सही बताया

Virat Kohli के रिटायरमेंट को लेकर अभी भी कई पूर्व क्रिकेटर और एक्सपर्ट अपनी राय रख रहे हैं. ताजा बयान दिग्गज ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर Adam Gilchrist का आया है.

Advertisement
post-main-image
गिलिक्रिस्ट ने कोहली के रिटायरमेंट पर बड़ी बात कह दी (फोटो: PTI/ फाइल)

विराट कोहली (Virat Kohli) को टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का एलान किए हुए काफी समय हो चुका है, लेकिन अभी भी उनकी रिटायरमेंट को लेकर चर्चा हो रही है. कोहली के रिटायरमेंट को लेकर अभी भी कई पूर्व क्रिकेटर और एक्सपर्ट अपनी राय रख रहे हैं. ताजा बयान दिग्गज ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) का आया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

गिलक्रिस्ट ने एक यूट्यूब चैनल से बात करते हुए कहा कि वो कोहली के रिटायरमेंट को लेकर काफी उत्सुक हैं. उन्होंने कहा,

हां, उम्मीद नहीं थी कि वह इतनी जल्दी संन्यास ले लेंगे. दरअसल हम सभी उन्हें इंग्लैंड में देखने के लिए उत्सुक थे. फिर इसी बीच अचानक उन्होंने संन्यास ले लिया. विराट को बधाई. मैं सच में उनके लिए बहुत खुश हूं कि उन्होंने ये फैसला खुद लिया. उन्होंने अफवाहों के उस दौर का इंतज़ार नहीं किया, जब मीडिया में तरह-तरह की बातें होती हैं और लोग आपको बाहर से जज करने लगते हैं. मैंने तो अपना फैसला एक मैच के दौरान ही ले लिया था और अगले दिन बता भी दिया. उन्हें ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद सोचने के लिए थोड़ा ज्यादा वक्त मिला.

Advertisement

ये भी पढ़ें: स्वान ने IND-ENG सीरीज को बताया एशेज की प्रैक्टिस सीरीज, फैन्स ने पूछा- 'आखिरी बार कब जीते?'

गिलक्रिस्ट ने साथ ही कहा कि कोहली की फॉर्म में गिरावट आ रही थी, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया. उन्होंने कहा,

बहुत से लोग शायद ये सोचते होंगे कि अगर वो टेस्ट खेलते रहते तो कहीं न कहीं एक-दो और शतक लगा ही लेते. लेकिन वो उसी टॉप लेवल पर नहीं होते, जो उन्होंने इतने सालों में खुद के लिए तय कर रखा था. पिछले कुछ सालों में उस स्तर में थोड़ी गिरावट हमने देखी है और शायद उन्होंने भी इसे स्वीकार कर लिया है. उन्हें अब किसी को कुछ साबित करने की ज़रूरत नहीं है.

Advertisement
12 मई को लिया था रिटायरमेंट

विराट कोहली (Virat Kohli) ने 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से अपना रिटायरमेंट अनाउंस किया था. कोहली की बात करें तो उनका टेस्ट डेब्यू जून 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किंग्सटन में हुआ था. कोहली ने तब पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 15 रन बनाए थे. वहीं उनका आखिरी टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में था, जो जनवरी 2025 में खेला गया. इस आखिरी टेस्ट में कोहली ने पहली पारी में 17 तो दूसरी पारी में 6 रन बनाए थे. कोहली ने 123 टेस्ट मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 46.85 की औसत से 9230 रन बनाए. कोहली ने टेस्ट में 30 शतक और 31 अर्धशतक जड़े. 

वीडियो: शुभमन गिल ने रोहित-कोहली का नाम साथ ले लिया, संजय मांगरेकर ने लपेट दिया

Advertisement