The Lallantop

कोहली की बैटिंग देख सहवाग क्यों बोले- भाई मेरे पास शब्द नहीं हैं!

'ये फरारी हैं... सेकेंड्स में 100 पार कर जाते.'

Advertisement
post-main-image
विराट ने मारी लगातार दो सेंचुरी (पीटीआई)

विराट कोहली ने एक और सेंचुरी मार दी है. गुजरात टाइटंस के खिलाफ़, करो या मरो के मैच में कोहली ने बेहतरीन शतक जड़ा. और इस सेंचुरी के साथ ही वह IPL में सबसे ज्यादा शतक मारने वाले प्लेयर बन गए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

उनकी इस सेंचुरी ने पूरी दुनिया को किंग की तारीफ़ करने पर मजबूर कर दिया. लेकिन कोई इनकी तारीफ़ कितनी ही करेगा. ये प्लेयर डेली बेसिस पर कमाल कर रहा है. और अब तो इनकी तारीफ़ के लिए दिग्गजों को भी शब्द नहीं मिल रहे.

कोहली की सेंचुरी के बाद विरेंदर सहवाग और मनोज तिवारी को भी इस समस्या से दो-चार होना पड़ा. क्रिकबज़ पर कोहली की तारीफ़ में सहवाग बोले,

Advertisement

'मेरे पास तो शब्द ही खतम हो गए हैं. 71-72 सेंचुरी इंटरनेशनल क्रिकेट में हैं. IPL का भी ये सातवां शतक था. पहले प्लेयर बने हैं ऐसा करने वाले. उनके कोई आसपास था वो क्रिस गेल थे. अभी पिछले मैच में उनके बराबर पहुंचे थे. और अब आगे निकल गए.

तो अब कहां से और नए शब्द लाएं बनाकर. एक ही शब्द मैं बार-बार दोहराता हूं कि पेट्रोल पीकर आते हैं. जैसे फरारी में पेट्रोल पड़ जाए तो एक्सिलरेटर दबाते ही वो भागती है ज़ीरो से 100 की स्पीड पर कुछ तीन-चार सेकेंड्स में.

वैसे ही ये शतकों के मामले में भी हैं. लास्ट में देखा 99 पे क्या मस्त फरारी की तरह दौड़े, डाइव मारी, तुरंत खड़े हो गए. मैं तो वैसे ही थक लेता 99 तक. कहता, छोड़ लग गई तो लग गई, आउट तो आउट. और वापिस. लेकिन एनर्जी, बैटिंग सब कमाल की. मेरे पास तो शब्द नहीं हैं.'

अपनी बात खत्म करते-करते सहवाग ने साथ बैठे मनोज तिवारी से कोहली की तारीफ़ में बोलने को कहा. और फिर मनोज तिवारी बोले,

'वो जो किंग का टैग है ना, किंग कोहली.'

Advertisement

और तभी सहवाग ने उन्हें टोकते हुए कहा,

'ये तो सालों से लगा है भाई, कुछ नया बताओ.'

जवाब में मनोज भी बोले,

'शब्द नहीं हैं भाई. क्या कहना इस प्लेयर के बारे में. देखिए मजा आता है और ये रिकॉर्ड तोड़ने के लिए पैदा हुए हैं. जितने भी रिकॉर्ड हैं, ये सब तोड़ने के लिए बने हैं. जो भी लोग क्रिकेटर बनना चाहते हैं, तुरंत जाकर इनके क्रिकेट पर दिए सारे इंटरव्यू देखें. कहीं ना कहीं, कुछ ना कुछ सीखेंगे जरूर.'

कोहली की इस पारी की बात करें तो उन्होंने 61 गेंदों में 101 रन की नाबाद पारी खेली. 165 के स्ट्राइक रेट से आई इस पारी की सबसे खास बात ये रही कि कोहली ने इसमें सिर्फ़ एक छक्का मारा. साथ में उन्होंने 13 चौके भी लगाए. कोहली की सेंचुरी के दम पर RCB ने बीस ओवर्स में पांच विकेट खोकर 197 रन बनाए.

कोहली के अलावा फाफ डु प्लेसी ने 19 गेंदों पर 28 और माइकल ब्रेसवेल ने 16 गेंदों पर 26 रन बनाए. जबकि अनुज रावत ने 15 गेंदों पर 23 रन की पारी खेली.

वीडियो: IPL 2023 प्लेऑफ में जाने के लिए CSK, RCB को क्या करना होगा?

Advertisement