The Lallantop

किंग कोहली इज बैक! फिफ्टी के बाद विराट का ये सेलिब्रेशन देखा?

स्ट्राइक रेट पर बोला कोहली का बल्ला.

Advertisement
post-main-image
विराट कोहली का गदर सेलिब्रेशन (स्क्रीनग्रैब)

विराट कोहली. आलोचकों को इनसे बेहतर जवाब कम ही लोग दे पाते हैं. टीम इंडिया और RCB के पूर्व कप्तान विराट ने अपने करियर में कई दफ़ा ऐसा किया है. 2014 के इंग्लैंड दौरे के बाद की बात हो या फिर एशिया कप में लगाई अपनी पहली T20I सेंचुरी, कोहली ने बल्ले के साथ अपने एक्शंस से भी आलोचकों को सटीक जवाब दिए हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

उनकी बैटिंग के साथ सेलिब्रेशन भी खूब चर्चा बटोरते रहे हैं. और 15 अप्रैल, शनिवार को भी ऐसा ही कुछ हुआ. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ़ मैच से पहले कोहली का स्ट्राइक रेट खूब चर्चा में था. और DC के खिलाफ़ फिफ्टी मार उन्होंने ऐसी चर्चाओं को शांत करने के बाद जबरदस्त सेलिब्रेशन किया.

इससे पहले चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए अपने पिछले गेम में कोहली ने पावरप्ले के दौरान ही 42 रन मार दिए थे. लेकिन इसके बाद फिफ्टी तक पहुंचने में उन्होंने ठीकठाक गेंदें ले लीं. जिसके बाद मशहूर स्ट्राइक रेट चिंतक, न्यूज़ीलैंड के पूर्व पेसर और मौजूदा कॉमेंटेटर साइमन डूल के कॉमेंट्स खूब वायरल हुए थे. डूल ने कहा था,

Advertisement

'कोहली ने एक ट्रेन की तरह शुरुआत की थी. वह बहुत सारे शॉट्स लगा रहे थे और कमाल का गेम खेल रहे थे. 42 से 50 तक में उन्होंने 10 गेंदें खेलीं. वह एक माइलस्टोन के लिए चिंतित थे. मुझे नहीं लगता कि गेम में अब इसकी जरूरत है. इस स्टेज पर विकेट्स हाथ में हैं तो आपको मारते रहना होगा. आपको मारते ही रहना होगा.'

मैच पर लौटें तो कोहली ने DC के खिलाफ़ 33 गेंदों में पचासा पूरा किया. इस पारी में छह चौके और एक छक्का शामिल रहा. कोहली का स्ट्राइक रेट लगभग 150 का रहा. और अपनी 47वीं IPL फिफ्टी पूरी करने के बाद उन्होंने बहुत आक्रामक सेलिब्रेशन किया. थारा भाई जोगिंदर के अंदाज में कोहली अपनी चेस्ट पर मुक्का मारते दिखे.

Advertisement

इससे पहले उन्होंने स्ट्राइक रेट पर बात भी की थी. जियो सिनेमा के साथ चर्चा करते हुए कोहली ने एंकर के रोल को महत्वपूर्ण बताया था. उन्होंने यह भी कहा था कि ऐसी सिचुएशंस में नहीं फंसने वाले लोग ही इस पर ज्यादा बात करते हैं. अपनी इस फिफ्टी के साथ कोहली ने बहुत सारे रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए.

अब वह चिन्नास्वामी स्टेडियम में 2500 रन बना चुके हैं. IPL में किसी एक वेन्यू पर यह किसी भी बैटर द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं. साथ ही अब कोहली के नाम दिल्ली के खिलाफ़ सबसे ज्यादा रन भी हो गए हैं. और साथ ही IPL में सबसे ज्यादा फिफ्टी मारने वाले इंडियन भी हैं.

वीडियो: IPL में सबसे ज्यादा बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुने जाने वाले टॉप-5 प्लेयर,कोहली का नाम नहीं है शामिल

Advertisement