The Lallantop

संजू ने एक और मौका गंवाया, फिर भी क्यों हो रही तारीफ?

संजू सैमसन (Sanju Samson) ने टी20 वर्ल्ड कप T20 World Cup 2026 में एक बार फिर अपनी शुरुआत को बड़ी नहीं बना सके. वह जिम्बाब्वे (Zimbabwe) के खिलाफ सुपर 8 मैच में 24 रन बनाकर आउट हो गए.

Advertisement
post-main-image
संजू सैमसन एक बार फिर बड़ी पारी खेलने से चूक गए. (फोटो- PTI)

संजू सैमसन (Sanju Samson) ने एक बार फिर अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके. टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे (Zimbabwe) के खिलाफ सुपर 8 मैच में उन्होंने नामिबिया वाली गलती दोहरा दी. यह भारत (India) के लिए करो या मरो वाला मैच है. पारी की शुरुआत करने आए संजू को एक बार फिर अच्छी शुरुआत मिल गई थी. लेकिन, वह 24 रन ही बना सके. हालांकि, उनकी पारी बहुत बड़ी नहीं रही. लेकिन, इसके बावजूद पूर्व क्रिकेटर्स ने उनकी सोशल मीडिया पर तारीफ की. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
24 रन बनाकर आउट हुए संजू

जिंबाब्वे के खिलाफ संजू शुरुआत में टच में दिखे. उनके बल्ले पर गेंद भी आ रही थी. वह अपनी पारी में एक चौका और दो छक्के भी लगा चुके थे. उनकी बैटिंग को देखकर लगा कि वह मस्ट विन मैच में कमाल करेंगे. लेकिन, संजू जिंबाब्वे के पेसर ब्लेसिंग मुजरबानी की काट नहीं ढूंढ पाए. वह चेंज ऑफ पेस का शिकार हुए.

ये भी पढ़ें: आकिब नबी रणजी फाइनल में जम्मू कश्मीर को पहली बार चैंपियन बनाकर मानेंगे!

Advertisement

मुजरबानी ने उन्हें अपनी स्लोअर शॉर्ट बॉल पर फंसा लिया. इस गेंद पर संजू सैमसन ने तगड़ा हिट लगाना चाहा, लेकिन गेंद डीप मिड-विकेट एरिया में चली गई. इसके बाद, रायन बर्ल ने संजू का कैच लपक लिया. वह जब आउट हुए, तो उस समय टीम का स्कोर 48 रन था.

स्ट्रगल कर रहे संजू

टी20 इंटरनेशल में संजू काफी समय से स्ट्रगल कर रहे हैं. वह 12 पारियों से फिफ्टी नहीं लगा पाए हैं. उन्होंने T20I में 19 सिंतबर 2025 को आखिरी बार फिफ्टी लगाई थी. तब, संजू ने एशिया कप में ओमान के खिलाफ अबू धाबी में 56 रन बनाए थे. उसके बाद से संजू ने शॉर्टेस्ट फॉर्मेट में निराश किया है.

टी20 वर्ल्ड कप में संजू का बल्ला खामोश

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक संजू को दो मैच में मौका मिला है. दोनों मुकाबले में वो बड़ी पारी नहीं खेल पाए. इससे पहले, 12 फरवरी को संजू सैमसन नामीबिया के खिलाफ मैच खेले थे. इस मैच में वह 8 गेंद पर 22 रन बनाकर आउट हुए थे. वहीं, 26 फरवरी को उन्हें एक बार फिर मौका मिला. लेकिन, जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में वह 15 गेंदों पर 24 रन बनाकर आउट हो गए. 

Advertisement
पूर्व क्रिकेटर्स ने की तारीफ

हालांकि, उनकी वापसी से टीम इंडिया के लिए एक चीज अच्छी रही. टीम ने लगातार तीन मैचों से पहले ओवर में विकेट गंवाने का पैटर्न तोड़ दिया. साथ ही इस वर्ल्ड कप में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरश‍िप भी कर दी. पहले विकेट के लिए संजू ने अभ‍ि‍षेक के साथ 48 रन जोड़े. संजू की इस ताबड़तोड़ स्टार्ट का दो फायदा हुआ. पहला अभ‍िषेक से प्रेशर हट गया. दूसरा सामने वाली टीम पहले ओवर में ऑफ स्पिनर को लाने से बचती दिखी. 

pathan x post
इरफान पठान का एक्स पोस्ट.

यही कारण है कि पूर्व क्रिकेटर्स ने संजू की इस पारी को महज 24 रन से ज्यादा का आंका. कॉमेंट्री के दौरान भी सुनील गावस्कर और हर्षा भोगले ने उनकी तारीफ की. साथ ही इरफान पठान ने एक्स पर पोस्ट कर उनकी इस पारी को लेकर कहा कि ये पारी महज 24 रन से ज्यादा जरूरी थी. 

वीडियो: भारत ने जीता U19 वर्ल्ड कप, वैभव सूर्यवंशी चमके

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement