आकिब नबी रणजी फाइनल में जम्मू कश्मीर को पहली बार चैंपियन बनाकर मानेंगे!
जम्मू-कश्मीर (Jammu & Kashmir) के पेसर आकिब नबी (Auqib Nabi) ने रणजी ट्रॉफी 2025-2026 में शानदार बॉलिंग की है. उनकी बदौलत टीम फाइनल में पहुंचने में सफल रही. कर्नाटक (Karnataka) के खिलाफ चल रहे फाइनल में जम्मू-कश्मीर की टीम ट्रॉफी जीतने के करीब पहुंच गई है.

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) के फाइनल में इतिहास रचने के करीब पहुंच गया है. तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर कर्नाटक (Karnataka) ने पहली पारी में 5 विकेट पर 220 रन बनाए. वह जम्मू-कश्मीर की पहली इनिंग्स के आधार पर अभी भी 364 रन पीछे हैं. कर्नाटक के बैटर मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) 130 और कृतिक कृष्णा(Kruthik Krishna) 27 रन बनाकर नॉट आउट हैं. जम्मू कश्मीर ने अपनी पहली पारी में 584 रन बनाए थे. इस खिताबी मुकाबले में उसका अपर हैंड है.
बॉलिंग में छाए आकिबजम्मू-कश्मीर की टीम पहली बार रणजी ट्रॉफी का फाइनल खेल रही है. उसे फाइनल में पहुंचाने का क्रेडिट राइट आर्म पेसर आकिब नबी (Auqib Nabi) को जाता है. उन्होंने फाइनल में भी बेहतरीन बॉलिंग की है. नबी फाइनल में अब तक 3 विकेट ले चुके हैं. उनकी गेंदों पर कर्नाटक के बैटर्स को रन बनाने में काफी दिक्कत हो रही है. चौथे दिन अगर नबी इसी लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी करते हैं, तो उनकी विकेट लेने की संख्या में और इजाफा होगा. उनकी खतरनाक बॉलिंग को देखकर लगता है कि वह अपनी टीम को चैंपियन बनाकर ही मानेंगे.
ये भी पढ़ें: आकाश चोपड़ा से X पर भिड़े पत्रकार रिफत जावेद, बात पर्सनल हो गई!
पर्सनल माइलस्टोन से दो कदम दूररणजी ट्रॉफी 2025-2026 के सीजन में आकिब नबी की बॉलिंग धारदार रही है. वह इस सीजन में अब तक 55 विकेट ले चुके हैं. वह अपनी टीम के सबसे सक्सेसफुल बॉलर हैं. इसके अलावा, आकिब इस सीजन में अपने पर्सनल माइलस्टोन के काफी करीब पहुंच गए हैं. अगर फाइनल में वह 2 विकेट और लेते हैं, तो इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे. फिलहाल, रणजी ट्रॉफी 2025-2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड उत्तराखंड के बॉलर मयंक मिश्रा के नाम है. मयंक ने इस सीजन में 59 विकेट लिए हैं.
इतिहास रचने के करीब जम्मू-कश्मीरकर्नाटक के खिलाफ रणजी ट्रॉफी फाइनल में जम्मू-कश्मीर की स्थिति बेहद मजबूत है. अगर यह टीम जीत दर्ज करती है, तो पहली बार रणजी ट्रॉफी का फाइनल जीतेगी. 1933-1934 में शुरु हुई रणजी ट्रॉफी का यह 91वां सीजन है. जम्मू-कश्मीर की टीम पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची है. इससे पहले, टीम कभी क्वार्टर फाइनल मुकाबले से आगे नहीं बढ़ पाई. जम्मू-कश्मीर टीम का यह पहला सीजन में, जिसमें उसने सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद, फाइनल में भी जगह बनाई.
वीडियो: T20 World Cup: सूर्यकुमार यादव की टीम को क्यों याद आ रहे रोहित शर्मा, विराट कोहली?

.webp?width=60)

