The Lallantop

अगर पाकिस्तान को हरा दिया तो वर्ल्ड कप जीत जाएगा भारत?

भारत को पाकिस्तान से पहला मैच खेलना है.

Advertisement
post-main-image
भारतीय क्रिकेट टीम (AP)

क्रिकेट के मेगा इवेंट T20 वर्ल्ड कप 2022 की शुरुआत 16 अक्टूबर से हो चुकी है. ऑस्ट्रेलिया की धरती पर हो रहे इस टूर्नामेंट में इंडियन टीम खिताब जीतने के मकसद से पहुंची है. जहां टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रैक्टिस मैच के जरिए अपने अभियान का आगाज भी कर दिया है. इस टीम में जसप्रीत बुमराह नहीं है, जिनकी जगह मोहम्मद शमी (Mohammad shami) को शामिल किया गया है. और इस पर दिग्गज क्रिकेटर सुरेश रैना ने अपनी राय रखी है.

इंडियन टीम विश्व कप में अपना पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को खेलेगी. जहां भारत का सामना पाकिस्तान से होगा. इससे पहले 17 अक्टूबर को टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में हिस्सा लिया. जिसमें टीम को छह रन से जीत मिली. मैच में मोहम्मद शमी ने कमाल का आखिरी ओवर डाला और तीन विकेट लेकर टीम को जीत दिला दी. हालांकि इसके बाद भी सुरेश रैना ने कहा कि जसप्रीत बुमराह को कोई रिप्लेस नहीं कर सकता.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
# Bumrah को रिप्लेस नहीं कर सकते Shami

सुरेश रैना के मुताबिक मोहम्मद शमी एक बेहतरीन गेंदबाज़ हैं. और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में ये दिखाया भी है. NDTV से बात करते हुए रैना ने कहा,

‘मैं यह नहीं कहूंगा कि बुमराह का कोई रिप्लेसमेंट मिल सकता है. हालांकि इतना जरूर कहूंगा कि शमी भाई के पास वह काबिलियत है, जिससे वो बुमराह की कमी पूरी कर सकते हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में दिखाया भी. आपको अपने बेस्ट ऑप्शन में से किसी को चुनना होता है, तो उसके लिए शमी परफेक्ट ऑप्शन हैं.’

Advertisement
# World Cup जीत सकती है टीम इंडिया

सुरेश रैना के मुताबिक अगर टीम इंडिया पहले मैच में पाकिस्तान को हरा देती है तो वो निश्चित तौर पर विश्व कप जीत सकती है. उन्होंने कहा,

‘अगर हम पाकिस्तान को शुरुआती मुकाबले में हरा देते हैं, तो हमारा वर्ल्ड कप जीतना तय है. भारतीय टीम फिलहाल अच्छी फॉर्म में है. शमी ने चोटिल बुमराह को रिप्लेस किया है. हमारी गेंदबाजी अच्छी है. हमारे पास अर्शदीप हैं. सूर्यकुमार बेहतरीन फॉर्म में हैं. विराट कोहली भी अपनी पुरानी फॉर्म को हासिल कर चुके हैं. पूरा देश टीम के साथ खड़ा है. हमें उम्मीद है कि इस बार टीम इंडिया T20 वर्ल्ड कप जरूर जीतने में कामयाब रहेगी.’

T20 वर्ल्ड कप से पहले भारत बुधवार, 19 अक्टूबर को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ एक और प्रैक्टिस मैच खेलेगा. इसके बाद 23 अक्टूबर भारत का पाकिस्तान के खिलाफ महा मुकाबला है. जहां टीम की कोशिश पिछले साल मिली हार का बदला लेने की होगी.

Advertisement

अपना आखिरी T20 विश्व कप खेल रहे हैं विराट कोहली?

Advertisement