The Lallantop

वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को बुरा फंसाया, अब दूसरी टीमों की जीत की दुआ भी करनी होगी

वेस्टइंडीज ने जिस तरह जिम्बाब्वे को 107 रनों से हराया है, भारत की सेमीफाइनल की राह कठिन हो गई है. वेस्टइंडीज को ये जीत सिर्फ 2 पॉइंट नहीं, बल्कि NRR (नेट रन रेट) में जबरदस्त बूस्ट दे गई. वेस्टइंडीज का NRR +5.350 हो गया, जो साउथ अफ्रीका और भारत से कहीं ऊपर है. जानिए अब भारतीय टीम कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है.

Advertisement
post-main-image
भारत के लिए हर मैच नॉकआउट की तरह है. (फोटो- AP)

क्या टीम इंडिया T20 World Cup के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर पाएगी? भारत के क्रिकेट फैन्स के लिए इस वक्त सबसे बड़ी मिस्ट्री यही है. क्योंकि वेस्टइंडीज ने जिस तरह जिम्बाब्वे को 107 रनों से हराया है, भारत की सेमीफाइनल की राह कठिन हो गई है. वेस्टइंडीज को ये जीत सिर्फ 2 पॉइंट नहीं, बल्कि NRR (नेट रन रेट) में जबरदस्त बूस्ट दे गई. वेस्टइंडीज का NRR +5.350 हो गया, जो साउथ अफ्रीका और भारत से कहीं ऊपर है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

टीम इंडिया अभी भी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है. लेकिन इसके लिए कई सारे If-Buts हैं. सेमीफाइनल में भारतीय टीम कैसे क्वालिफाई कर सकती है, इन सारे सिनेरियो पर बात करते हैं.

टीम इंडिया पहले ही साउथ अफ्रीका से 76 रनों से हार चुकी है. टीम का नेट रन रेट -3.800 है. और सबसे बड़ा सिरदर्द यही है. फिलहाल अपने ग्रुप में भारतीय टीम तीसरे नंबर पर है.

Advertisement
x
फिलहाल अपने ग्रुप में भारतीय टीम तीसरे नंबर पर है.

भारत के पास अब सिर्फ दो मैच बचे हैं. जिम्बाब्वे के खिलाफ चेन्नई में और वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता में टीम को खेलना है. अब यहां पर दो सेनेरियो हैं.

पहला सेनेरियो

अगर भारत अपने दोनों मैच जीत जाता है. ऐसे में टीम इंडिया के 4 पॉइंट्स हो जाएंगे. अगर साउथ अफ्रीका अपने बाकी मैच जीत ले तो इंडिया और SA सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगे. ये सबसे आसान तरीका है, सेमीफाइनल में जाने का. इस केस में रन रेट का भी पेंच नहीं फंसेगा.

लेकिन अगर SA वेस्टइंडीज से हार गई, तो गरारी फंस जाएगी. ऐसा हुआ, तो तीनों टीमों के 4-4 पॉइंट्स होंगे. फिर मामला NRR पर आकर टिकेगा. जहां टीम इंडिया काफी पीछे है. और इस मार्जिन को कम करने के लिए भारत को अपने दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे. यानी, खेल अगर-मगर पर आकर रुकेगा.

Advertisement

साउथ अफ्रीका अगर अपने बचे दोनों मैच हार गई, तो टीम इंडिया और वेस्टइंडीज क्वालिफाई कर जाएगी.

दूसरा सेनेरियो

अगर भारतीय टीम बचे दो मैचों में अपना एक ही मैच जीत पाती है, और साउथ अफ्रीका की टीम दोनों मैच जीतती है. इस केस में भारत को वेस्टइंडीज को हराना ही होगा, वो भी बड़े अंतर से. नहीं तो NRR में हम पीछे रह जाएंगे और टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे.

साउथ अफ्रीका अगर अपने बचे दोनों मैच हार गई, तो टीम इंडिया टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी.

मतलब साफ है. अब भारत के लिए हर मैच नॉकआउट की तरह है. साउथ अफ्रीका अगर वेस्टइंडीज को हरा दे तो टीम इंडिया की राह थोड़ी आसान हो सकती है. 26 जनवरी को भारत-जिम्बाब्वे वाले मैच से पहले काफी कुछ क्लियर हो जाएगा. साउथ अफ्रीका अगर अपना मैच जीत लेती है, तो इंडियन टीम टूर्नामेंट में आगे जाने की रेस में बनी रहेगी. पर अगर वेस्टइंडीज ने अफ्रीका को हरा दिया, तो भारत के लिए स्थित काफी कठिन हो जाएगी.

वीडियो: सोशल लिस्ट: T20 वर्ल्ड कप में भारत की हार के बाद Ad पर बवाल, मैच के बाद Cupcake Ad हटा?

Advertisement