The Lallantop

ICC ने आगे आकर बताया, ऐसे सेमीफाइनल में होगी टीम इंडिया की एंट्री

एक रास्ता तो सबसे बढ़िया है.

Advertisement
post-main-image
विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम कोई ICC खिताब नहीं जीत पाई है. फोटो: AP
T20 विश्वकप में भारतीय टीम का कैम्पेन 24 अक्टूबर से शुरू हुआ. हर किसी को उम्मीद थी कि भारत ताबड़तोड़ तरीके से जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में तो आसानी से प्रवेश कर ही जाएगा. लेकिन 24 अक्टूबर को पाकिस्तान और 31 अक्टूबर को न्यूज़ीलैंड से मिली हार के बाद भारत के सुपर-12 राउंड से ही बाहर होने वाले हालात हो गए हैं. रविवार 31 अक्टूबर को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में तो भारतीय टीम ने बेहद घटिया प्रदर्शन किया. टीम 150 छोड़िए 120 के आंकड़े को भी नहीं छू सकी. भारतीय टीम के ओपनर्स एक बार फिर से नहीं चले. केएल राहुल और ईशान किशन पावरप्ले के अंदर ही वापस लौट गए. इन दोनों के बाद टीम के बाकी बल्लेबाज़ी भी कुछ खास नहीं कर सके और पूरी टीम 20 ओवर्स में सिर्फ 110 रन ही बना सकी. न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज़ों ने इस लक्ष्य को बिना किसी परेशानी के 14.3 ओवर्स में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया. और इस हार के बाद सबसे बड़ा सवाल ये उठा कि क्या भारत अब भी T20 विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंच सकता है? भारतीय टीम ग्रुप 2 की पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान, अफगानिस्तान, न्यूज़ीलैंड और नामीबिया के बाद पांचवें स्थान पर है. और ऐसे में अब सेमीफाइनल में जाने के लिए टीम इंडिया को क्या करना होगा? चलिए पूरा समीकरण बताते हैं. # पहला काम, भारतीय टीम को 3 नवंबर को अफ़ग़ानिस्तान, 5 नवंबर को स्कॉटलैंड और आठ नवंबर को नामीबिया के खिलाफ होने वाले मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे. # दूसरा काम, इसके बाद भी भारत को ये दुआ करनी होगी कि अफ़ग़ानिस्तान, नामीबिया और स्कॉटलैंड में से कम से कम कोई एक टीम न्यूज़ीलैंड को हरा दे. जिससे भारत की संभावनाएं और मजबूत हो सकें. # तीसरा काम, अफ़ग़ानिस्तान की टीम ने स्कॉटलैंड को हराकर अपने नेट रनरेट को +3.097 कर लिया है. जो कि बहुत तगड़ा है. ऐसे में भारत को उन्हें बड़े अंतर से हराना होगा. इसके अलावा, वो ये भी दुआ करेगा कि अफ़ग़ानिस्तान की टीम न्यूज़ीलैंड से जीते लेकिन बेहद कम मार्जिन से. इन सारी चीज़ों के अलावा जो सबसे सही समीकरण भारत के लिए है वो ये कि नामीबिया और स्कॉटलैंड न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बड़ा अपसेट कर दें. यानि किवी टीम को हरा दें.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement