The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Shoaib Akhtar reacts to India 96 run final win t20 world cup

‘2027 वर्ल्ड कप भारत आज…’ शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभ जाएगी

शोएब ने बताया कि सभी चीजों को किनारे रखकर गौतम गंभीर ने मेरिट के बेसिस पर रिस्क लिया. और वो रिस्क (संजू सैमसन) आपके सामने है.

Advertisement
pic
9 मार्च 2026 (अपडेटेड: 9 मार्च 2026, 10:31 AM IST)
Shoaib Akhtar reacts to India 96 run final win t20 world cup
शोएब ने ने बताया कि भारत ने आज दिखा दिया कि वो ठीक जगह सोचते हैं. ठीक तरीके से सोचते हैं. (फोटो- YT/PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर T20 World Cup 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. फाइनल मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया. जिसके बाद से कई पूर्व क्रिकेटर्स के अलग-अलग रिएक्शन सामने आए. पूर्व पाकिस्तान पेसर शोएब अख्तर ने कहा कि इंडियन क्रिकेट की पॉलिसी की जीत हुई. उन्होंने 2027 वर्ल्ड कप को लेकर भी बड़ी बात कही.

tapmad नाम के यूट्यूब चैनल पर डिस्कशन के दौरान पूर्व पाकिस्तान पेसर शोएब अख्तर ने भारत की जीत के बाद कहा,

“भारतीय क्रिकेट की पॉलिसी की जीत हुई. उनका सिस्टम जीता. सबसे बड़ी बात है कि उनका मेरिट जीत गया.”

शोएब ने आगे कहा,

“क्या रणजी ट्रॉफी खेलने वाले प्लेयर्स पैसे नहीं कमा रहे? क्या गौतम गंभीर ने बच्चे को खिलाकर ये साबित नहीं कर दिया कि वो दो प्लेयर्स से टूर्नामेंट जीत लेंगे…संजू कम था उसको ले आता हूं.”

शोएब ने बताया कि सभी चीजों को किनारे रखकर गौतम गंभीर ने मेरिट के बेसिस पर रिस्क लिया. और वो रिस्क (संजू सैमसन) आपके सामने है. अभिषेक पर शोएब ने कहा,

“अभिषेक बहुत जवान है, बच्चा है, अभी उसमें मैच्योरिटी नहीं है. उसे अभी काफी कुछ सीखना बाकी है. लेकिन संजू काफी मैच्योर है.”

पूर्व पाकिस्तानी पेसर ने बताया कि भारत ने आज दिखा दिया कि वो ठीक जगह सोचते हैं. ठीक तरीके से सोचते हैं. ठीक प्लेयर को चांस देते हैं. शोएब ने आगे कहा,

“15 प्लेयर्स सिलेक्ट होते हैं. इसमें बहुत सारे ड्रॉप होते हैं. लिजेंड्स भी ड्रॉप होते है. रोहित शर्मा और विराट कोहली को ही ले लीजिए. उन्होंने दोनों को बाहर किया, और अब वर्ल्ड कप जीत लिया है.”

शोएब ने बताया कि जिस तरह भारत में क्रिकेट का इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया जा रहा है, वो तारीफ के काबिल है. उन्होंने कहा कि भारत को अगर 2027 का वर्ल्ड कप आज ही मिलता है, तो वो आज ही वो ट्रॉफी ले लें.  

भारत की शानदार परफॉर्मेंस

फाइनल मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 255 रन बनाए. ये T20 वर्ल्ड कप फाइनल में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है. संजू सैमसन ने ताबड़तोड़ 89 रन बनाए और अभिषेक शर्मा ने 52 रनों की पारी खेली. दोनों ने टीम को मजबूत शुरुआत दी.

जवाब में न्यूजीलैंड को 256 रनों का लक्ष्य मिला, लेकिन वो 19 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गए. जसप्रीत बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने पहली ही गेंद पर रचिन रविंद्र को आउट किया और कुल 4 विकेट लिए. टिम साइफर्ट ने 52 रन बनाए, और मिचेल सैंटनर ने 43 रनों की पारी खेली. इन दोनों के अलावा न्यूजीलैंड का कोई भी बैटर नहीं चला.

वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()