इंग्लैंड के नए टेस्ट कोच को लेकर सस्पेंस अब खत्म हो गया है. टीम ने न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग को टेस्ट कोच बनाया है. फ्लेमिंग ने कुछ समय पहले ही CSK का हेड कोच पद छोड़ा था. वह चेन्नई सुपर किंग्स के साथ 17 साल तक थे. नए हेड कोच के अलावा टीम को नया कप्तान भी मिला है. स्टार बल्लेबाज जो रूट को फिर से कप्तान पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
फ्लेमिंग बने इंग्लैंड के टेस्ट कोच, जो रूट होंगे कप्तान
टेस्ट फॉर्मेट में इंग्लैंड का प्रदर्शन अच्छा नहीं था. इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज में 4-1 से हार मिली थी. इसके बाद टीम पिछले महीने न्यूजीलैंड से घरेलू सीरीज 2-1 से हार गई थी. तभी मैकुलम को इस पद से हटा दिया गया.

टेस्ट फॉर्मेट में इंग्लैंड का प्रदर्शन अच्छा नहीं था. इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज में 4-1 से हार मिली थी. इसके बाद, टीम पिछले महीने न्यूजीलैंड से घरेलू सीरीज 2-1 से हार गई थी. तभी मैकुलम को इस पद से हटा दिया गया. अब कुल मिलाकर इंग्लैंड के तीनों फॉर्मेट में कीवी खिलाड़ी ही कोच होंगे. टेस्ट की जिम्मेदारी फ्लेमिंग उठाएंगे. वहीं, वनडे और टी20 टीमों के कोच ब्रेंडन मैकुलम बने रहेंगे.
अब कुल मिलाकर इंग्लैंड के तीनों फॉर्मेट में कीवी खिलाड़ी ही कोच होंगे. टेस्ट की जिम्मेदारी फ्लेमिंग उठाएंगे. वनडे और टी20 टीमों के कोच ब्रेंडन मैकुलम बने रहेंगे. फ्लेमिंग पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद टीम से जुड़ेंगे. मैकुलम के हटने के बाद इस सीरीज के लिए मार्कस ट्रेस्कोथिक को अंतरिम कोच बनाया गया था. फ्लेमिंग इस समय कॉन्ट्रैक्ट में तो है लेकिन फिलहाल अपने परिवार के साथ छुट्टी पर हैं. दिसंबर-जनवरी के महीने में साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज फ्लेमिंग का पहला असाइनमेंट होगा.
यह भी पढ़ें- हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर बवाल, सवाल उठे तो फेडरेशन ने क्या कहा?
जो रूट की भी हुई वापसीवहीं अगर कप्तान की बात करें, तो स्टोक्स काफी समय तक टीम के कप्तान रहे. हालांकि, लगातार हार और नाइट क्लब विवाद में फंसने के बाद उन्होंने इंटरनेशल क्रिकेट से संन्यास लेना का फैसला किया. इसके बाद, फिर से रूट की वापसी हो रही है. रूट 2017-22 तक इंग्लैंड के स्थायी टेस्ट कप्तान रह चुके हैं. उन्होंने 65 टेस्ट मैच में कप्तानी की है, जो इंग्लैंड की तरफ से रिकॉर्ड है. इनमें से उन्होंने रिकॉर्ड 27 मैच जीते हैं. लेकिन आपको बता दें कि स्टोक्स ने वाइस कैप्टन हैरी ब्रूक को कप्तान चुना था. लेकिन बोर्ड ने रूट के साथ ही आगे बढ़ने का फैसला किया.
वीडियो: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का जलवा, 4 और पदक आए; विशाल टीके पर नजर










