The Lallantop

शिखर की रिटायरमेंट पर क्या बोल गए गंभीर-सहवाग?

शिखर धवन ने क्रिकेट से रिटायर होने का फैसला किया है. उनकी रिटायरमेंट पर क्रिकेटर्स ने खूब रिएक्ट किया. उनके साथियों, विरेंदर सहवाग और गौतम गंभीर समेत हार्दिक पंड्या तक ने शिखर को बधाई भेजी.

Advertisement
post-main-image
शिखर धवन की रिटायरमेंट पर ये बोले क्रिकेटर्स (PTI)

टीम इंडिया के गब्बर, शिखर धवन ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. 38 साल के शिखर दो साल पहले आखिरी बार भारत की जर्सी में दिखे थे. शिखर ने भारत के लिए कुल 269 मैच खेले थे. इसमें उन्होंने 24 शतक भी लगाए. धवन के नाम वनडे में 17 और टेस्ट में सात शतक हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

धवन की रिटायरमेंट पर क्रिकेट की दुनिया से खूब रिएक्शंस आए हैं. स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा,

'शिखी पा, आपके लिए सिर्फ़ और सिर्फ़ बेस्ट. एक बेहतरीन करियर की बधाई.'

Advertisement
Hardik Pandya
हार्दिक ने शिखर को दी बधाई

यह भी पढ़ें: फ़ैन्स पीटते रहे सर, बेंगलुरु वालों ने खेल डाले इतने सारे सुपर ओवर्स!

टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर लिखते हैं,

'एक कमाल करियर की बधाई शिखी. मुझे पता है कि तुम भविष्य में जो भी करोगे, उसमें ऐसी ही खुशियां बिखेरोगे.'

Advertisement

BCCI ने शिखर को बधाई देते हुए लिखा,

'शिखर धवन की इंटरनेशनल और डोमेस्टिक करियर से रिटायरमेंट पर हम उन्हें आगे के लिए शुभकामनाएं भेजते हैं.'

पूर्व भारतीय क्रिकेटर उन्मुक्त चंद ने X पर पोस्ट किया,

'एक कमाल करियर की बधाई हो शिखर धवन. उम्मीद करता हूं कि आपकी दूसरी पारी भी पहली की तरह दबंगई और धवनता से भरी रह. इस खेल पर आपकी छाप कमाल रही है. मैं उन मजेदार पलों को हमेशा याद रखूंगा जो आपने अपनी मौजूदगी से हमें दिए. मस्त रहिए जट्ट जी.'

पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने इंस्टाग्राम पर लिखा,

'तमाम मील के पत्थरों से भरे कमाल करियर की बहुत बधाई शिखर धवन. भाई, तुम्हारे साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करना कमाल का अनुभव था. भविष्य के लिए बहुत सारी शुभकामनाएं. आगे बढ़ते रहिए.'

Suresh Raina
रैना ने पोस्ट की शिखर के साथ पुरानी तस्वीर

टीम इंडिया के पेसर मोहम्मद शमी ने X पर पोस्ट किया,

'एक अतुल्य यात्रा का अंत. शिखर धवन, आप फील्ड और इसके बाहर भी एक सच्ची प्रेरणा रहे हैं. आप हमेशा ही भारतीय क्रिकेट के सच्चे गब्बर रहेंगे. नई पारी के लिए शुभकामनाएं.'

शिखर को बधाई देते हुए पूर्व ओपनर विरेंदर सहवाग लिखते हैं,

'बधाई हो शिखी. जब से आपने मोहाली में मुझे रिप्लेस किया, आपने पीछे मुड़कर नहीं देखा और सालों तक कई कमाल की परफ़ॉर्मेंस दी. उम्मीद है कि आप मजे लेते हुए जीवन जीते रहेंगे. बहुत शुभकामनाएं, हमेशा.'

पूर्व ओपनर वसीम जाफ़र ने लिखा,

'बड़े टूर्नामेंट्स का प्लेयर. कभी भी वो तारीफ़ नहीं मिली जिसके हक़दार थे लेकिन उन्हें जानते हुए मैं कह सकता हूं कि जब तक टीम जीत रही है, उन्हें इससे फ़र्क नहीं पड़ता कि किसकी तारीफ़ हो रही है. हमेशा ही एक टीममैन. एक कमाल के करियर की बधाई और दूसरी पारी की शुभकामनाएं शिखर धवन.'

पूर्व ऑल-राउंडर इरफ़ान पठान ने पोस्ट किया,

'टीम इंडिया के लिए दस हजार रन. क्या कमाल का करियर, शेरा शिखर धवन. जैसा कि मैंने आपको कहा, जीवन अब शुरू हो रहा है. बेहतरीन काम और रिटायर्ड प्लेयर्स क्लब में बहुत-बहुत स्वागत.'

शिखर धवन बीते सीजन तक IPL टीम पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे थे. इस साल IPL मेगा ऑक्शन होना है और इससे पहले इन्होंने रिटायरमेंट घोषित कर दी. देखने वाली बात होगी कि ये बतौर सपोर्ट स्टाफ़ किसी IPL टीम से जुड़ेंगे, या कुछ वक्त के लिए क्रिकेट से ब्रेक लेंगे.

वीडियो: बेंगलुरु वालों ने खेल-खेल में खेल डाले इतने सारे सुपर ओवर्स!

Advertisement