The Lallantop

‘Waka Waka’ के बाद शकीरा की FIFA वर्ल्ड कप में वापसी, नया एंथम आने वाला है

FIFA ने 2026 के लिए पहले भी कुछ गाने जारी किए हैं. जैसे Daddy Yankee और Shenseea का ‘Echo’, Los Angeles Azules और Belinda का ‘Por Ella’, और Jelly Roll व Carin Leon का ‘Lighter’. अब शकीरा का ‘Dai Dai’ भी लिस्ट में शामिल हो गया है.

Advertisement
post-main-image
अगर आप शकीरा के फैन हैं या वर्ल्ड कप का दीवाना हैं तो 14 मई का इंतजार जरूर करें. (फोटो- X)

साल 2010 में साउथ अफ्रीका में हुए FIFA वर्ल्ड कप का एंथम ‘Waka Waka (This Time for Africa)’ आज भी हर किसी की जुबान में रहता है. कोलंबिया की सुपरस्टार सिंगर शकीरा का ये गाना कही भी बज जाए, लोग इसे गुनगुनाने जरूर लगते हैं. शकीरा ने 2026 FIFA वर्ल्ड कप के लिए फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है. वो फिर से FIFA वर्ल्ड कप के लिए एंथम लेकर आ रही हैं. ये उनका चौथा वर्ल्ड कप एंथम होगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

2010 में साउथ अफ्रीका वर्ल्ड कप के लिए उनका गाना ‘Waka Waka (This Time for Africa)’ आज भी सबसे पॉपुलर माना जाता है. लोग कहते हैं कि वाका वाका जैसा गाना आज तक नहीं आया. बात भी सही है. वो गाना स्टेडियम में बजता था तो पूरा माहौल गूंज उठता था.

इससे पहले 2006 में ‘Hips Don’t Lie’ का रीमिक्स और 2014 ब्राजील वर्ल्ड कप के लिए ‘La La La’ भी उन्होंने गाया था. इन गानों ने शकीरा को वर्ल्ड कप की क्वीन बना दिया.

Advertisement

अब 2026 FIFA वर्ल्ड कप के लिए शकीरा वापस आ रही हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर नए गाने ‘Dai Dai’ का ऐलान किया. इस गाने में वो Nigerian सिंगर Burna Boy के साथ नजर आएंगी है. गाना 14 मई 2026 को रिलीज होगा. शकीरा ने इसका एक टीजर जारी किया है. X पर उन्होंने लिखा,

“मराकाना स्टेडियम से, यह है ‘Dai Dai’ – 2026 FIFA वर्ल्ड कप का ऑफिशियल सॉन्ग. हम तैयार हैं!”

फैंस ये देखकर काफी एक्साइटेड हैं. ‘Waka Waka’ जैसा जादू फिर लौटेगा, ऐसी उम्मीद है. वर्ल्ड कप में म्यूजिक का बहुत बड़ा रोल होता है. अच्छा एंथम पूरे टूर्नामेंट का मूड बना देता है.

Advertisement

FIFA ने 2026 के लिए पहले भी कुछ गाने जारी किए हैं. जैसे Daddy Yankee और Shenseea का ‘Echo’, Los Angeles Azules और Belinda का ‘Por Ella’, और Jelly Roll व Carin Leon का ‘Lighter’. अब शकीरा का ‘Dai Dai’ भी लिस्ट में शामिल हो गया है.

2026 वर्ल्ड कप अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में होने वाला है. इसमें 48 टीमें खेलेंगी. ये टूर्नामेंट बहुत बड़ा होने वाला है. ऐसे में शकीरा जैसे ग्लोबल आर्टिस्ट का गाना पूरे विश्व को जोड़ेगा.

शकीरा की आवाज में एनर्जी और लैटिन फील हमेशा से फुटबॉल के जज्बे से मैच करता रहा है. उनका गाना सुनकर खिलाड़ी और फैंस दोनों जोश से भर जाते हैं. ‘Dai Dai’ को लेकर काफी चर्चा हो रही है. लोग सोशल मीडिया पर अपनी खुशी शेयर कर रहे हैं. ये ऐलान वर्ल्ड कप की तैयारियों को और रोमांचक बना रहा है. फुटबॉल का त्योहार अब और रंगीन होने वाला है.

अगर आप शकीरा के फैन हैं या वर्ल्ड कप का दीवाना हैं तो 14 मई का इंतजार जरूर करें. ‘Dai Dai’ निश्चित रूप से फुटबॉल फैन्स की प्लेलिस्ट में टॉप पर रहेगा!

वीडियो: FIFA World Cup 20230 की तैयारी के कारण 30 लाख कुत्तों की जान को खतरा, Morocco में क्या हो रहा है?

Advertisement