टीम इंडिया से हार के बाद से ही पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के बीच तू-तू-मैं-मैं चल रही है. पूर्व क्रिकेटर्स जहां खिलाड़ियों को बाहर करने की बातें कर रहे हैं. पाकिस्तानी टीम के उपकप्तान शादाब खान (Shadab Khan) ने पूर्व क्रिकेटर्स को ही सुना दिया है. अब इसी को लेकर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) टीम के उपकप्तान शादाब पर भड़क गए हैं.
'बेटा, प्रदर्शन करो...', अफरीदी ने बंद कराई शादाब की बोलती
टीम इंडिया के खिलाफ हार के बाद पूर्व क्रिकेटर्स ने Shadab Khan, Shaheen Afridi और Babar Azam को बाहर करने की बात की थी. इस पर शादाब ने सभी पूर्व क्रिकेटर्स को सुना दिया था.


दरअसल, 15 फरवरी को जब पाकिस्तान की टीम ग्रुप स्टेज मुकाबले में भारत से हारी, तो शाहिद अफरीदी ने खिलाड़ियों की आलोचना की थी. अफरीदी ने मैनेजमेंट से बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी और शादाब खान को बाहर करने की मांग की थी.
शादाब ने क्या कहा था?इसके बाद, जब ग्रुप स्टेज के अंतिम मैच में नामीबिया कोहराने के बाद शादाब प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे तो उन्होंने कहा था,
पूर्व क्रिकेटर्स की अपनी राय होती है. वे दिग्गज थे, लेकिन वो वह नहीं हासिल कर पाए जो हमने हासिल किया. हमने वर्ल्ड कप में भारत को हराया है.
शादाब इस दौरान टी20 वर्ल्ड कप 2021 की बात कर रहे थे. इस मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था. शादाब भी उस विजेता टीम का हिस्सा थे. किसी भी वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की यह पहली जीत थी.
अफरीदी ने क्या कहा?शाहिद अफरीदी उनके इस बयान से काफी नाराज हैं. अफरीदी ने समा टीवी पर कहा,
शादाब बिल्कुल सही कह रहे हैं कि हम अपने दौर में वर्ल्ड कप में भारत को नहीं हरा सके, लेकिन उनकी टीम ने यह किया. उन्हें उस जीत के बाद सम्मान मिला, लेकिन वे उसे संभाल नहीं पाए. मेरा सम्मान से मतलब है कि भारत को हराने के बाद टीम के भीतर जो हालात बने, उन्हें वे संभाल नहीं सके. शादाब को यह भी याद रखना चाहिए कि जब वह टीम के लिए प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे, तब हम लोगों ने राष्ट्रीय टीवी पर उनका समर्थन किया और कहा कि वह टीम की रीढ़ हैं.
ये भी पढ़ें : 'टीम इंडिया सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगी', पूर्व पाकिस्तानी बॉलर का बड़ा दावा
अफरीदी ने आगे कहा,
ससुुर भी शादाब से हैं नाराजमैं शादाब को जानता हूं, वह बहुत अच्छे इंसान हैं और हमेशा सम्मान से बात करते हैं, हमारे दौर में जब कोई हम पर सवाल उठाता था, तो हम मैदान पर प्रदर्शन से जवाब देते थे. सिर्फ छोटी टीमों के खिलाफ नहीं, बल्कि बड़ी टीमों के खिलाफ भी. तो शादाब बेटा, आप भी प्रदर्शन करिए. बेटा, प्रदर्शन करो. हमने मुश्किल समय में तुम्हारा साथ दिया. आपने घरेलू क्रिकेट नहीं खेला, फिर भी राष्ट्रीय टीम में जगह मिली. अगर हमें जवाब देना है, तो मैदान पर प्रदर्शन करके दो. वर्ल्ड कप खत्म होने दो, फिर हम चुप हो जाएंगे.
शादाब खान ने जिस अंदाज में और जिस भाषा में पूर्व क्रिकेटर्स को जवाब दिया उनके ससुर सकलैन मुश्ताक भी इससे काफी नाराज हुए. उन्होंने टेलिकॉम एशिया स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा,
पीसीबी ने शादाब को दी है हिदायतशादाब ने अनचाही बातें कहीं. उनमें से ज्यादातर प्लेयर्स हमारे साथ खेले हैं. मैं भी उन खिलाड़ियों में शामिल हूं जिन्होंने वर्ल्ड कप नहीं जीता. लेकिन हमने पाकिस्तान के लिए टेस्ट और वनडे में बड़े मैच जीते हैं.
वहीं, इस पूरे मामले पर पीसीबी ने शादाब खान को हिदायत दी है कि वह बातचीत के दौरान संयम बरतें. टेलिकॉम एशिया स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शादाब खान को संयम बरतने और पूर्व क्रिकटर्स के लिए कठोर शब्द नहीं इस्तेमाल करने की सलाह दी है.
सुपर-8 में पाकिस्तान की टीम का पहला मुकाबला 21 फरवरी को न्यूजीलैंड से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा. वहीं, इसके बाद उन्हें इंग्लैंड और श्रीलंका से भिड़ना है. यहां से टॉप 2 टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी.
वीडियो: T20 World Cup में ऑस्ट्रेलिया के ये तीन दिग्गज खिलाड़ी नजर नहीं आएंगे





















