The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • team india would not reach semifinal ex pakistani pacer mohammad amir claims

'टीम इंडिया सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगी', पूर्व पाकिस्तानी बॉलर का बड़ा दावा

टीम इंडिया ने सुपर-8 में अपने सारे मुकाबले जीतकर जगह बनाई है. इसके बावजूद, पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज Mohammad Amir ने टीम इंडिया को लेकर बड़ा दावा किया है.

Advertisement
pic
20 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 04:28 PM IST)
Mohammad Amir, Team India, T20 World Cup 2026
टीम इंडिया को लेकर पूर्व पाकिस्तानी पेसर ने बड़ा दावा कर दिया. (फोटो-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

टीम इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत बतौर फेवरिट्स की थी. ग्रुप स्टेज में उन्होंने अपने चारों मैच जीत भी लिए. टेबल टॉपर रहते हुए उन्होंने सुपर-8 में क्वालिफाई भी कर लिया. लेकिन, पाकिस्तान के ख‍िलाफ मुकाबले को छोड़ दें तो किसी भी मैच में टीम इंडिया की जीत बहुत कन्विंसिंग नहीं रही. हर मुकाबले में बैटिंग कोलैप्स दिखा.

2024 T20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने के बाद से ही टीम इंडिया ने बहुत आक्रामक क्रिकेट खेला है. इस वर्ल्ड कप से पहले तक टीम इंडिया इसी अप्रोच से बैटिंग करती आई है. लेकिन, अब तक इस वर्ल्ड कप में टीम को एक भी दमदार शुरुआत नहीं मिली है. इसी को लेकर पाकिस्तान के पूर्व पेसर मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) ने बड़ा दावा कर दिया है. उनके मुताबिक, भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना संभव नहीं है.  

आमिर ने क्या कहा?

आमिर ने सुपर-8 के ग्रुप वन से टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने का दावेदार नहीं माना. उन्होंने हारना मना है के यूट्यूब शो पर कहा,

सुपर-8 के ग्रुप वन से साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी.

ये भी पढ़ें : शादाब खान के तंज से बहुत नाराज हैं ससुर सकलैन मुश्ताक, बोले- 'वर्ल्डकप न जिता पाने वालों में... '

जब उनसे इसके पीछे की वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा,

अगर आप उनके मुकाबलों को देखेंगे तो पाकिस्तान के ख‍िलाफ मैच को छोड़ दें तो हर मुकाबले में उनकी बैटिंग कोलैप्स हो गई. सुपर-8 में प्रेशर और बढ़ेगा. जिस तरह वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका खेल रहे हैं, वो किसी भी टीम को हरा सकते हैं.

सुपर-8 में सबसे पहले है साउथ अफ्रीका की चुनौती

टीम इंडिया सुपर-8 के ग्रुप 1 में है. उनके अलावा इस ग्रुप में साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिंबाब्वे की टीमें हैं. वहीं, ग्रुप 2 में पाकिस्तान, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और श्रीलंका की टीमें शामिल हैं. टीम इंडिया T20 वर्ल्ड कप में अपना टाइटल डिफेंड करने वाली पहली टीम बनना चाहती है. अगर वह ऐसा करने में सफल रहते हैं तो वो टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम बन जाएगी. टीम इंडिया इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के साथ-साथ दो ख‍िताब जीतने वाली टीम के क्लब में बराबरी पर है.

टीम इंडिया को अब साउथ अफ्रीका के ख‍िलाफ सुपर-8 का पहला मुकाबला नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेलना है. इसके बाद उन्हें जिंबाब्वे के ख‍िलाफ 26 फरवरी को चेपॉक स्टेडियम में खेलना है. वेस्टइंडीज के ख‍िलाफ उनका अंतिम ग्रुप स्टेज मैच में 1 मार्च को ईडन गार्डेन्स में होना है. इससे पहले, ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया ने यूएसए, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स को हराकर सुपर-8 में जगह बनाई है. 

वीडियो: T20 World Cup: भारत-पाकिस्तान मैच में हार के बाद अपने दामाद पर भड़के शाहिद अफरीदी?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()