ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्डकप खेलने गई टीम इंडिया ने कैम्पेन शुरू होने से पहले एक नन्हे फैन का दिन बना दिया. क्योंकि अगर किसी को रोहित शर्मा को गेंदबाज़ी का मौका मिल जाए और इंडियन ड्रेसिंग रूम में एंट्री मिल जाए तो दिन तो बनना ही है. ऐसा ही कुछ हुआ है 11 साल के नन्हे क्रिकेटर द्रुशिल चौहान के साथ. जिन्होंने कप्तान रोहित शर्मा को नेट्स में गेंदबाज़ी की और फिर टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में पहुंचकर खिलाड़ियों से मुलाकात भी की.
WACA में 11 साल के फास्ट बॉलर को देख हैरान रह गई टीम इंडिया, रोहित को करवाई प्रेक्टिस!
द्रुशिल को देख टीम इंडिया हैरान हो गई.


नेट्स में द्रुशिल की गेंदबाज़ी का सामना करने के बाद रोहित ने उनसे बात की और ये भी पूछा कि क्या तुम इंडिया के लिए खेलोगे. रोहित ने उनसे पूछा,
'तुम तो पर्थ में रहते तो, फिर तुम कैसे इंडिया के लिए खेल पाओगे?'
इसके जवाब में इस फास्ट बॉलर ने कहा,
'जब मैं अच्छे से खेलने लगूंगा, तब मैं इंडिया जाउंगा.'
रोहित और नन्हे फैन की इस बातचीत का वीडियो खुद BCCI ने शेयर किया है. जिसमें टीम इंडिया के एनालिस्ट हरि प्रसाद मोहन ने बताया,
'जब हम वाका के मैदान पर पहुंचे तो वहां पर बच्चे अपने मॉर्निंग सेशन को निपटाकर जाने की तैयारी में थे. हम अपने ड्रेसिंग रूम में पहुंचे तो हमने देखा लगभग 100 के आसपास बच्चे वहां क्रिकेट खेल रहे हैं. लेकिन एक बच्चा सबसे अलग था, जिसे सबसे पहले रोहित ने पहचाना.
रोहित ने उन्हें दो-तीन गेंदें फेंकते हुए देखा और हर फिर हर कोई उसके बेहद सिम्पल रन-अप और उसके नैचुरल टैलेंट को देखकर हैरान था.'
उन्होंने आगे बताया,
'फिर रोहित ड्रेसिंग रूम से बाहर आए और उस बच्चे से कुछ और गेंदें डालने के लिए कहा. इसके बाद रोहित ने उसे खुद को गेंदबाज़ी करने का इन्विटेशन दे दिया. ये देखना बेहद शानदार था. उस बच्चे के लिए भी भारतीय कप्तान को गेंदबाज़ी करना बेहद यादगार लम्हा रहा.'
खुद द्रुशिल ने भी इंडियन कैप्टन को गेंदबाज़ी करने के बाद कहा,
'रोहित ने मुझे देखा और बॉलिंग करने के लिए कहा. मैं बहुत हैरान था, हालांकि एक दिन पहले ही मेरे डैड ने मुझसे कहा था कि हो सकता है मैं रोहित को गेंदबाज़ी करूं. इसलिए बहुत ज्यादा उत्सुक था. मेरी फेवरेट गेंद हमेशा यॉर्कर है.'
रोहित को गेंदबाज़ी करने के बाद द्रुशिल ने टीम इंडिया के बैटिंग कोच से मुलाकात की और इंडियन टीम के ड्रेसिंग रूम में भी गए.
वर्ल्डकप में एमएस धोनी ही बचा सकते हैं!


















.webp?width=120)