The Lallantop

"ऋषभ पंत अस्पताल में आराम नहीं कर पा रहे" - पंत की फैमिली ने ऐसा क्यों कहा?

पंत की फैमिली की बात सुनकर क्या लोग सुधरेंगे?

Advertisement
post-main-image
बाएं से दाएं- अनुपम खेर और अनिल कपूर, सीएम पुष्कर सिंह धामी, अस्पताल में पंत (PTI)

क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant Accident) का 30 दिसंबर को एक्सीडेंट के बाद से देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. पंत से मिलने के लिए उनके दोस्त, एक्टर, साथी खिलाड़ी और राजनीति से जुड़े लोग लगातार अस्पताल पहुंच रहे हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पंत के परिवार ने चिंता जताई है कि लोगों के लगातार आने-जाने से पंत आराम नहीं कर पा रहे हैं. परिवार का कहना है कि अस्पताल में मिलने के लिए कुछ घंटे का समय तय किया गया है. लेकिन लोग लगातार मिलने आ रहे हैं, बिना तय समय का ध्यान दिए. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अस्पताल के हालातों को लेकर पंत के इलाज की व्यवस्था में लगे मेडिकल टीम के एक सदस्य ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा,

“यह जरूरी है कि ऋषभ पंत को न केवल शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी आराम करने के लिए पर्याप्त समय मिले. एक्सीडेंट में लगी चोटों के कारण वह अभी भी दर्द में है. अब लगातार लोग उनसे मिलने आ रहे हैं, इससे पंत की एनर्जी इसमें लग जा रही है जो उनकी रिकवरी के अच्छा नहीं है. जो भी लोग उनसे मिलने का प्लान कर रहे हैं, फिलहाल उन्हें इससे बचना चाहिए. पंत को अभी आराम करने देना चाहिए”

Advertisement

पंत से मिलने के लिए तय समय को लेकर मैक्स अस्पताल के एक स्टाफ मेंबर ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, 

“पंत से मिलने वाले लोगों को लेकर फिलहाल कोई विशेष नियम नहीं हैं. अस्पताल में पेशेंट से मिलने आने का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शाम 4 बजे से शाम 5 बजे तक है. बाकी के समय केवल एक ही व्यक्ति मरीज के पास रह सकता है. लेकिन ऋषभ पंत का मामला एक हाई-प्रोफाइल केस है, जिसके चलते ज्यादा लोग मिलने आ रहे हैं, इसलिए यह एक समस्या है.”

30 दिसंबर को एक्सीडेंट के बाद से पंत से मिलने मैक्स हॉस्पिटल कई लोग पहुंच चुके हैं. सीएम पुष्कर सिंह धामी, एक्टर अनुपम खेर और अनिल कपूर, साथी क्रिकेटर नीतीश राणा और खानपुर से विधायक उमेश कुमार के साथ ही स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी पंत से ICU वार्ड में मिल चुके हैं. इससे पहले दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के निदेशक श्याम शर्मा के नेतृत्व में उनकी एक टीम भी शनिवार, 31 दिसंबर को पंत से मिली थी. 

Advertisement

वीडियो: ऋषभ पंत की हालत को लेकर फैन्स परेशान, BCCI को कॉल कर क्या पूछ रहे?

Advertisement