The Lallantop

'परिवार का कर्ज उतार दिया', बताते रिंकू सिंह ने पापा के अब भी सिलिंडर बेचने पर क्या कहा?

रिंकू सिंह परिवार की ये मदद कर बहुत खुश हैं...

Advertisement
post-main-image
संघर्षों से भरा रहा है रिंकू का सफर (Twitter/PTI)

रिंकू सिंह (Rinku Singh). गुजरात टाइटंस के खिलाफ धुआंधार पारी खेलने के बाद रिंकू का नाम हर तरफ छाया हुआ है. पर यहां तक पहुंचने के पहले रिंकू का संघर्ष भी लंबा है. पिता सिलिंडर की डिलीवरी करते, भाई भी ऑटो चलाते, कोचिंग में काम करते. खुद रिंकू को एक बार पोछा लगाने का काम करना पड़ा. मगर रिंकू ने हार नहीं मानी और अपनी तकदीर खुद लिखी. अपने परिवार की सभी परेशानियों को भी दूर कर दिया. रिंकू इंटरव्यू देते वक्त ये बात खुशी से बताते हैं. रिंकू ने एक और खुलासा किया कि अब उन्होंने अपने परिवार का लिया कर्ज भी चुका दिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

उन्होंने NDTV की रिका रॉय से बात करते हुए कहा,

‘मेरा और मेरे परिवार का संघर्ष अब खत्म हो रहा है. हमारे परिवार के उपर जितने भी कर्जे थे, वो उतर गए हैं. मैं जो कुछ भी कर रहा हूं, अपने परिवार के लिए कर रहा हूं. हमारी सारी दिक्कतें दूर हो गईं हैं.’

Advertisement
# पापा अभी भी बांटते हैं सिलेंडर

रिंकू को साल 2018 में खरीदने के बाद से ही KKR लगातार उन्हें रिटेन कर रही है. उनके आंकड़े बहुत अच्छे नहीं थे. लेकिन फिर भी टीम ने उनपर भरोसा दिखाया और अब रिंकू KKR के भरोसे पर पूरी तरह खड़े उतरे हैं. उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष किया है. वो बेहद ग़रीब घर से आते हैं. उनके पिता घर-घर गैस सिलेंडर पहुंचाने का काम करते हैं. जिसको लेकर रिंकू ने कहा,

'पापा अभी भी वही काम करते हैं. मैंने उनसे कहा था कि जॉब छोड़ दें, लेकिन उन्हें इसी काम को करने में मन लगता है. क्योंकि वो शुरू से ही यही काम करते आए हैं. उनको ये काम करते हुए 30 साल हो गए, इसलिए वो इस काम को छोड़ना नहीं चाहते हैं.'

बताते चलें कि रिंकू सिंह ने यश दयाल की बोलिंग पर लगातार पांच छक्के मार KKR को हारा मैच जिता दिया था. KKR को जीत के लिए आखिरी ओवर में 29 रन चाहिए थे. ऐसे में रिंकू सिंह ने आखिरी पांच गेंद पर पांच छक्के जड़ इतिहास रच दिया था.

Advertisement

 

वीडियो: रिंकू सिंह के छक्कों पर हुई भोजपुरी कमेंट्री वायरल है!

Advertisement