भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने भारतीय कैंप छोड़ दिया है. रिंकू सिंह फैमिली एमरजेंसी के कारण घर गए हैं. इसका मतलब है कि रिंकू सिंह भारत के अगले मैच में शायद टीम का हिस्सा न हों.
रिंकू सिंह T20 वर्ल्ड कप के बीच घर लौट आए
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिंकू सिंह 23 फरवरी को चेन्नई पहुंचे थे. लेकिन एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारत के ट्रेनिंग सत्र में शामिल नहीं हुए. बाकी सभी खिलाड़ी नेट सेशन के दौरान मौजूद थे. बताया गया कि 24 फरवरी की सुबह रिंकू कैंप छोड़ गए.
.webp?width=360)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिंकू सिंह 23 फरवरी को चेन्नई पहुंचे थे. लेकिन एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारत के ट्रेनिंग सत्र में शामिल नहीं हुए. बाकी सभी खिलाड़ी नेट सेशन के दौरान मौजूद थे. बताया गया कि 24 फरवरी की सुबह रिंकू कैंप छोड़ गए.
रिंकू के पिता की तबीयत बिगड़ीइंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई है. वह ग्रेडर नोएडा के अस्पताल में भर्ती हैं. इसी कारण रिंकू बीच टूर्नामेंट कैंप छोड़कर घर गए हैं. वह इस समय अपने पिता के साथ रहना चाहते हैं. भारत का अगला मैच 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ है. रिपोर्ट के मुताबिक तब तक रिंकू सिंह का लौटना मुश्किल है.
रिंकू सिंह ऐसे समय में कैंप से गए हैं जब टीम के हालात बहुत अच्छे नहीं हैं. अब तक इस टूर्नामेंट में रिंकू सिंह का अपना प्रदर्शन भी बहुत अच्छा नहीं रहा है. उन्हें सभी पांच मैचों में बल्लेबाजी का मौका मिला, लेकिन वह कुल मिलाकर केवल 24 रन बना पाए हैं. रिंकू ने अमेरिका के खिलाफ 6, नामीबिया के खिलाफ 1, पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 11 और नीदरलैंड्स के खिलाफ नाबाद 6 रन बनाए.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मैच में वह खाता भी नहीं खोल सके. टीम मैनेजमेंट को रिंकू सिंह के फिनिशर स्किल पर भरोसा है और इसी कारण उन्हें हर मैच में मौका मिला है.
भारत की राह बहुत मुश्किलसुपर-8 के पहले मैच में भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. उस 76 रन की हार ने भारत की आगे की राह बहुत मुश्किल कर दी है. टीम को अब हर हाल में जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच जीतना है. यह दोनों मैच आसान नहीं हैं. जिम्बाब्वे ने इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराया है. वहीं वेस्टइंडीज भी शानदार फॉर्म में है. सुपर-8 के पहले मैच में उन्होंने जिम्बाब्वे को ही 107 रन से हराया था. इस मैच ने पहले ही टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है.
वीडियो: सोशल लिस्ट: Ind vs Pak कोई क्रिकेट राइवलरी नहीं है, पाकिस्तान की जनता ने भी मज़े ले लिए














.webp?width=275)
.webp?width=120)


.webp?width=120)


