रविन्द्र जडेजा T20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर हो गए हैं. जड्डू को घुटने में लगी चोट की वजह से एक मेजर सर्जरी करवानी पडे़गी. जड्डू फिलहाल चल रह एशिया कप 2022 से भी बाहर हैं. इस सर्जरी की वजह से जडेजा कुछ दिन क्रिकेट से दूर रहेंगे. T20 वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर के बीच ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना है.
T20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए स्टार ऑलराउंडर ने बढ़ाई टीम इंडिया की चिंता
T20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए रविन्द्र जडेजा.


रवि जडेजा ने एशिया कप में इंडिया के लिए पहले दो मैच खेले थे. जडेजा ने पाकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया. उनकी स्पिन बॉलिंग, शानदार फील्डिंग और लोअर ऑर्डर में बैटिंग टीम को अच्छा बैलेंस देती है. जडेजा इस इंजरी से कब वापसी करेंगे, ये अभी साफ नही है. जडेजा IPL 2022 के दौरान भी इंजर्ड हो गए थे. पहले कुछ मैच खेलने के बाद जड्डू ने इंजरी के चलते चेन्नई सुपर किंग्स का कैंप छोड़ दिया था.
PTI से बात करते हुए BCCI के एक सीनियर ऑफिशल ने इस बारे में कहा,
‘जडेजा के दाहिने घुटने की चोट काफी सीरियस है. इसलिए उन्हें एक मेजर सर्जरी करवानी पड़ेगी. ये चोट उन्हें कब तक बाहर रखेगी, ये अभी साफ नही है. NCA की मेडिकल टीम के मुताबिक अभी कहा नहीं जा सकता कि जडेजा कब वापसी करेंगे.’
ये एंटिरियर क्रूशिएट लिगामेंट (ACL) की इंजरी भी हो सकती है, पर इसकी पुष्टि नहीं की जा सकी. ACL इंजरी से रिकवर होने में आमतौर पर लगभग छह महीने लगते हैं. पर ऐसा कहा जा सकता है कि जडेजा कम-से-कम तीन महीने क्रिकेट से बाहर रहेंगे. जडेजा पिछले कुछ वक्त से अपने घुटने से परेशान रहे हैं. ESPN क्रिकइंफो की मानें तो जडेजा अपने आप को बॉलिंग ऑलराउंडर से बैटिंग ऑलराउंडर में बदलने की कोशिश कर रहे हैं और इसलिए बैटिंग पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं.
जडेजा की चोट पर लौटें तो बोलिंग करते वक्त जडेजा का दाहिना पैर जब लैंड करता है, तब उनकी बॉडी का पूरा वजन उसी घुटने पर पड़ता है. अपने करियर में जडेजा ने फर्स्ट क्लास, लिस्ट A और T20 फॉर्मेट्स को मिलाकर लगभग 630 मैच में 897 विकेट्स लेने के लिए 7000 से अधिक ओवर फेंके हैं. और इसीलिए समस्या बढ़ गई है.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने में जडेजा को काफी समय लगेगा. इससे पहले उन्हें सर्जरी करवानी है. उसके बाद वो एक रिहैबिलिटेशन प्रोगाम भी करेंगे, जिसमें भी कुछ वक्त लगेगा.
विराट कोहली के चक्कर में ये खिलाड़ी बड़ा गंदा ट्रोल हो गया














.webp?width=275)



