बाबर आजम (Babar Azam), पाकिस्तान के फॉर्मर कैप्टन. जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में पाकिस्तान टीम का हिस्सा हैं. मौजूदा समय में अपनी बैटिंग की वजह से आलोचकों के निशाने पर हैं. 7 फरवरी को पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच मैच हुआ. जिसमें बाबर लय में नहीं दिखे. उन्होंने T20I के लिहाज से काफी धीमी बैटिंग की. जिसके बाद उन पर सवाल उठे.
बाबर आजम अपनी ही टीम के लिए सिरदर्द? शास्त्री, पोंटिंग भी खुद को रोक नहीं पाए
पहले खुद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स ने Babar Azam पर हमला बोला. अब रवि शास्त्री (Ravi Shastri) और रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) जैसे दिग्गजों ने भी उनके खेल पर सवाल उठाए हैं.


पहले खुद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स ने उन पर हमला बोला. अब रवि शास्त्री (Ravi Shastri) और रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) जैसे दिग्गजों ने भी उनके खेल पर सवाल उठाए हैं. शास्त्री और पोंटिंग की मानें तो बाबर आजम ने पाकिस्तान की टीम पर ‘दबाव’ बना दिया है और मिडिल ऑर्डर में उनका स्ट्रगल करना टीम की असली समस्या बन गई है.
नीदरलैंड्स के खिलाफ फ्लॉप रहे बाबरनीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में बाबर आजम ने काफी धीमी बैटिंग की, बिल्कुल टेस्ट के अंदाज में. टी20 फॉर्मेट में, जहां बैटर को जोखिम लेना पड़ता है. लेकिन, बाबर का बल्ला मैच में खामोश रहा. बाउंड्री छोड़िए, वह सिंगल रन लेने में जूझ रहे थे. उन्होंने 18 गेंदें खेलीं और 15 रन बनाए. स्ट्राइक रेट 100 से कम रहा.
यही बाबर आजम एक समय ताबड़तोड़ बैटिंग करते थे. उनको 'फैब-4' बैटर्स में गिना जाता था. कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स उनके कवर ड्राइव को विराट कोहली से बेहतर मानते थे. लेकिन, पिछले कुछ समय से बाबर आजम टी20 इंटरनेशनल में स्ट्रगल कर रहे हैं. नीदरलैंड्स के खिलाफ बाबर आजम टीम पर बोझ साबित हुए.
ये भी पढ़ें: रोहित-विराट की कमी से सूर्या की 'टीम इंडिया' उबर पाएगी? घर में ट्रॉफी बचाना कितनी बड़ी चुनौती है?
बाबर ने पाकिस्तान टीम पर प्रेशर बना दियारवि शास्त्री सहित ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर रिकी पोंटिंग का मानना है कि बाबर आजम ने खुद अपने ऊपर नहीं, बल्कि पाकिस्तान पर प्रेशर बना दिया है. पोंटिंग ने 'ऑन द आईसीसी रिव्यू' में बात करते हुए कहा,
अगर आप 18 गेंदों पर 15 रन बनाते हैं तो आप खुद पर ही दबाव नहीं डाल रहे हैं, दूसरे एंड पर खड़े प्लेयर पर भी प्रेशर डाल रहे हैं. बाबर आजम को शुरू से ही बाउंड्री लगाने की जरूरत है. नहीं, तो जब वह ग्राउंड पर उतरेंगे गेम का पूरा मोमेंटम बदल जाएगा.
वहीं, रवि शास्त्री का मानना है, जब आप अपने करियर के उस स्टेज पर होते हैं, तो उम्मीदों का बोझ होता है. उन्होंने कहा, बाबर जमने में समय ले रहे हैं. उन्हें इतना टाइम नहीं लेना चाहिए. वह अपना इंटेंट जल्दी दिखाएं. शास्त्री की मानें, तो बाबर को आते ही ताबड़तोड़ बैटिंग करना चाहिए.
बासित अली ने की टीम से निकालने की मांगनीदरलैंड्स के खिलाफ बाबर की स्लो बैटिंग देखकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली काफी नाराज दिखे. उन्होंने बाबर को टीम से निकालने की मांग की बासित अली ने मैच के बाद यूट्यूब शो 'गेम प्लान' में बात करते हुए कहा, “बाबर आजम कहां से सुपर स्टार है. जब पाकिस्तान अपना दूसरा मैच यूएसए के खिलाफ खेले तो टीम से उसे ड्रॉप कर देना चाहिए.”
उन्होंने आगे कहा, “कोच माइक हेसन के चेहरे पर गुस्सा था. मुझे नहीं लगता कि अगले मैच में बाबर को फिर नंबर-4 पर खिलाएंगे. अगर आप बाबर को टेस्ट और वनडे में सुपरस्टार कहते हो, तो मैं सहमत हो सकता हूं. लेकिन T20I में वो कहां से सुपर स्टार है. एक बैटर जिसने अपनी बैटिंग पोजीशन खो दी है और नंबर-4 पर खेलता है.”
मैच में क्या हुआ?7 फरवरी को पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच टी20 वर्ल्ड कप मैच कोलंबो में मैच खेला गया. पाकिस्तान ने टॉस जीत कर फील्डिंग चुनी. नीदरलैंड्स की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही. उसके 2 विकेट 31 रनों पर गिर गए. इसके बाद, मिडिल ऑर्डर में बास डि लीडे ने 30, कोलिन एकरमैन ने 20 और कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 37 रन बनाए. इन्हीं पारियों के चलते नीदरलैंड्स 147 रन बनाने में सफल रहा.
मैच जीतने के लिए पाकिस्तान को 148 रनों का टारगेट मिला. एक समय उसने 3 विकेट पर 98 रन बना लिए थे. फिर, यहीं से विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हुआ और देखते ही देखते 114 रनों तक 7 विकेट गिर गए. पाकिस्तान टीम दबाव में आ गई. जो जीत आसान लग रही थी, वह मुश्किल नजर आने लगी.
आखिरी ओवर में फहीम अशरफ ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 11 गेंदों पर 29 रन जड़ दिए. उनकी इस धुआंधार बैटिंग के चलते पाकिस्तान ने यह मुकाबला 3 विकेट से जीत लिया. शानदार बल्लेबाजी करने के लिए फहीम अशरफ को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया. टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान दूसरा मैच 10 फरवरी को यूएसए के खिलाफ खेलेगा.
वीडियो: भारत ने जीता U19 वर्ल्ड कप, वैभव सूर्यवंशी चमके










.webp?width=275)
.webp?width=275)


.webp?width=120)



