केएल राहुल ने पंजाब के खिलाफ जड़ी तूफानी सेंचुरी, अब पोटिंग लगाएंगे शशांक की क्लास!
इंडियन प्रीमियर लीग यह केएल राहुल का छठी सेंचुरी है. वह इस लीग में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले बैटर्स में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं. IPL में सबसे ज्यादा 8 सेंचुरी विराट कोहली के नाम हैं. उनके अलावा, जोस बटलर 7, क्रिस गेल 6, केएल राहुल 6 और संजू सैमसन 5 सेंचुरी लगा चुके हैं.

मिस्टर कंसिस्टेंट केएल राहुल (KL Rahul) IPL 2026 में बेहतरीन टच में हैं. सीजन का पहला मैच छोड़ दिया जाए, तो बाकी मैचों में उन्होंने लगातार रन बनाए हैं. 25 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने फिर कंसिस्टेंसी दिखाई. इस मैच में उन्होंने शानदार बैटिंग करते हुए सेंचुरी लगाई. मौजूदा टूर्नामेंट में यह उनका पहला शतक है.
हालांकि, उनकी सेंचुरी बनवाने में पंजाब के फिल्डर शशांक (Shashank Singh) सिंह का भी योगदान है. क्योंकि, तीसरे ओवर में उन्होंने केएल राहुल का आसान कैच टपका दिया था. अगर, शशांक उनका कैच लपक लेते, तो पंजाब को दूसरे ओवर में केएल राहुल से निजात मिल जाती. अब, पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग, शशांक की जमकर क्लास लगाएंगे. क्योंकि, लास्ट मैच में भी शशांक ने काफी मिसफील्ड की थी.
12 रनों पर छूटा था कैचदिल्ली कैपिटल्स की पारी का तीसरा ओवर अर्शदीप सिंह डालने आए. इस ओवर की दूसरी गेंद, जो शॉर्ट बॉल थी उसे केएल राहुल ने डीप स्क्वायर लेग की तरफ पुल किया. बॉल बाउंड्री के पार जाने के बजाय हवा में झूल गई. वहां पर शशांक सिंह मौजूद थे. वह कैच होल्ड नहीं कर सके और उन्होंने आसान कैच छोड़ दिया. बाद में, यह कैच पंजाब किंग्स को काफी महंगा साबित हुआ. केएल राहुल ने अपनी क्लास दिखाते हुए शानदार शतक जड़ा.
47 गेंदों पर जड़ी सेंचुरीकेएल राहुल जब दिल्ली की पारी का आगाज करने आए, तो वह रन बनाने के मूड में दिखे. उन्होंने पहले ओवर में ही दो चौके जड़ दिए. उनके टेम्परामेंट को देखकर लगा कि वह कुछ बड़ा करने के इरादे से आए हैं. केएल राहुल ने पंजाब के बॉलर्स पर अटैक करते हुए 26 गेंदों पर फिफ्टी लगाई.
ये भी पढ़ें: 'हरभजन सिंह ने 'थप्पड़ कांड' से 1 करोड़ बनाए', श्रीसंत ने इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया
फिफ्टी पूरी करने के बाद केएल राहुल ने 5वें गियर में बैटिंग की. इस दौरान उन्होंने धुआंधार बैटिंग करते हुए पंजाब के बॉलर्स की बखिया उधेड़ दी. इस बीच, उन्होंने अगले 50 रन सिर्फ 21 गेंदों पर ठोक दिए. इस तरह केएल राहुल ने 47 गेंदों पर अपनी सेंचुरी पूरी की. शतक पूरा करने के बाद, केएल राहुल रुके नहीं. उन्होंने पंजाब के गेंदबाजों पर प्रहार करना जारी रखा. केएल ने आतिशी बैटिंग करते हुए 67 गेंदों पर नॉट आउट 152 रन जड़ दिए. अपनी इस कड़क पारी में उन्होंने 16 चौके और 9 छ्क्के उड़ाए.
IPL में छठी सेंचुरीइंडियन प्रीमियर लीग में यह केएल राहुल का छठी सेंचुरी है. वह इस लीग में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले बैटर्स में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. IPL में सबसे ज्यादा 8 सेंचुरी विराट कोहली के नाम हैं. उनके अलावा, जोस बटलर 7, क्रिस गेल 6, केएल राहुल 6 और संजू सैमसन 5 सेंचुरी लगा चुके हैं.
राहुल ने अचीव किया पर्सनल माइलस्टोनपंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने अपनी इनिंग्स के दौरान इस सीजन का हाईएस्ट स्कोर बनाया. इससे पहले, IPL 2026 में अभिषेक शर्मा ने 132 रन बनाए थे. लेकिन, पंजाब के खिलाफ केएल राहुल 152 रन बनाकर नॉट आउट रहे. यह केएल राहुल का IPL में ओवरऑल हाईएस्ट स्कोर है. इसके अलावा, इंडियन प्रीमियर लीग में वह एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बैटर बन गए हैं.
वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

