बाबर आजम (Babar Azam), T20I के धाकड़ बैटर हैं. उनके नाम शॉर्टेस्ट फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन हैं. एक समय उनकी बैटिंग की मिसाल दी जाती थी. उनके बेहतरीन कवर ड्राइव पर स्टेडियम में तालियां गूंज उठतीं. बल्लेबाजी इतनी शानदार करते कि लोग उन्हें देखने आते. शॉट इतने आला कि टीम के दूसरे प्लयेर उनके शॉट्स की कॉपी करते.
कोच हेसन ने की बाबर की गजब बेइज्जती! सुपर 8 से पहले स्ट्राइक रेट पर उठाए सवाल
पाकिस्तान के हेड कोच Mike Hesson ने सुपर 8 मैच से पहले Babar Azam की बैटिंग पर सवाल उठाए हैं. 21 फरवरी को Pakistan vs New Zealand के बीच टी20 वर्ल्ड कप का पहला सुपर 8 मुकाबला खेला जाएगा.


लेकिन, यह सब टाइम की बात है. मौजूदा समय में बाबर आजम खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में वह अपने टैलेंट के मुताबिक, परफॉर्मेंस नहीं कर पाए हैं. अब टीम में उनकी जगह खतरे में हैं. 21 फरवरी को पाकिस्तान (Pakistan) की टीम पहले सुपर 8 मैच में न्यूजीलैंड (New Zealand) से खेलेगी. इस अहम मैच से पहले टीम के हेड कोच माइक हेसन (Mike Hesson) ने बाबर की बैटिंग और उनके स्ट्राइक रेट पर सवाल उठाए हैं.
ये भी पढ़ें: 'IPL ऑनर्स को रोके ECB', द हंड्रेड में पाकिस्तानी प्लेयर्स के समर्थन में माइकल वॉन
टी20 वर्ल्ड कप में बाबर आजम फ्लॉप रहे हैं. वह 3 मैचों में सिर्फ 66 रन बना पाए. उनकी खराब फॉर्म के चलते पाकिस्तान के मिडिल ऑर्डर पर अतिरिक्त दबाव पड़ा है. ओपनिंग में अपनी जगह गंवा चुके बाबर, पिछले कुछ समय से मिडिल ऑर्डर में खेल रहे हैं. वह नंबर-4 पर बैटिंग करते हैं. टी20 वर्ल्ड कप में मिडिल ऑर्डर में भी बाबर ने निराश किया है. टीम में उनकी जगह पर तलवार लटक रही है. नामीबिया के खिलाफ आखिरी ग्रुप मैच में बाबर को बैटिंग करने नहीं भेजा गया.
माइक हेसन ने उठाए सवालन्यूजीलैंड के खिलाफ सुपर 8 मुकाबले से पहले टीम के हेड कोच माइक हेसन ने बाबर आजम की बैटिंग पर सवाल उठाए. प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा,
बाबर अच्छी तरह जानते हैं कि T20 वर्ल्ड कप में पावरप्ले में उनका स्ट्राइक रेट 100 से कम है. हमें नहीं लगता है कि यहां पर उनकी जरूरत है. हमें लगता है कि जरूरत पड़ने पर वह मिडिल ऑर्डर के अच्छे प्लेयर हैं. जैसा हमने यूएसए के खिलाफ देखा. वह जब जम जाते हैं तो अपना स्ट्राइक रेट भी बढ़ा सकते हैं.
बाबर ने टी20 वर्ल्ड कप करियर में 217 गेंदें पावरप्ले में खेली हैं. इन पर उन्होंने 187 रन बनाए. उनका स्ट्राइक रेट 86.17 है. टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में बाबर आजम पहले बैटर हैं, जिन्होंने पावरप्ले में 200 से ज्यादा गेंदें खेलीं और उनका स्ट्राइक रेट 90 से कम रहा.
यह पहली बार है जब टीम के हेड कोच माइक हेसन बाबर आजम के खिलाफ खुलकर बोले हैं. इस दौरान उन्होंने बताया कि बाबर आजम को नामीबिया के खिलाफ बैटिंग करने क्यों नहीं भेजा गया? दरअसल, पाकिस्तान का दूसरा विकेट 13वें ओवर में गिरा. टीम मैनेजमेंट ने बाबर की जगह ख्वाजा नाफे को बल्लेबाजी करने भेजा. वहीं, जब नाफे आउट हुए, तब शादाब खान बैटिंग करने आए. यह पहला मौका था, जब बाबर ने T20I मैच में बैटिंग नहीं की. इस मामले पर बोलते हुए हेड कोच ने कहा,
सुपर 8 में न्यूजीलैंड से टक्कर12वें ओवर के बाद बाबर आजम को भेजना सही नहीं होता. इस सिचुएशन में वह बेहतर बैटर नहीं थे, जिन्हें बैटिंग करने भेजा जाए. हमारे पास ऐसे प्लेयर हैं जो इस स्थिति में बेहतर परफॉर्म कर सकते हैं. बाबर इस बात को खुद मानते हैं कि अलग-अलग कंडीशन्स में अलग-अलग स्किल की जरूरत होती है.
पाकिस्तान की टीम पहले सुपर 8 मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 21 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा. मैच से पहले माइक हेसन ने संकेत दिया है कि पाकिस्तान की टीम में प्लेयर्स का सेलेक्शन, खिलाड़ियों के नाम के बजाय उनके रोल के आधार पर होगा. अब देखना है कि बाबर आजम को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में टीम में जगह मिलती है या नहीं.
वीडियो: भारत ने जीता U19 वर्ल्ड कप, वैभव सूर्यवंशी चमके











.webp?width=275)




.webp?width=120)
.webp?width=120)



