The Lallantop

जगदीशन का 277 रन वाला RECORD तो बड़ा है लेकिन क्या ये 'बच्चों' के खिलाफ़ आया?

कार्तिक और चोपड़ा की बात सुनिये.

Advertisement
post-main-image
एन जगदीशन. फोटो: File Photo

युवा भारतीय बल्लेबाज़ नारायण जगदीशन ने विजय हज़ारे ट्रॉफी में 141 गेंदों में 277 रन की लाजवाब पारी खेली. उनकी इस पारी के बाद हर तरफ उनके इस शानदार प्रदर्शन की तारीफ है. जगदीशन के अलावा उनके साथी ओपनर साईं सुदर्शन ने भी 154 रन की पारी खेली है. भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक ने जगदीशन और साईं सुदर्शन को उनकी पारियों के लिए बधाई दी है. लेकिन इसके साथ ही उन्होंने आयोजकों से एक सवाल भी पूछा है. उन्होंने पूछा कि आखिर क्यों अरुणाचल प्रदेश जैसी टीम को एक एलीट टीम तमिलनाडु के खिलाफ़ खिला रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

DK ने पहले ट्वीट में जगदीशन और सुदर्शन को बधाई दी. उन्होंने लिखा,

'वर्ल्ड रिकॉर्ड एलर्ट! जगदीशन का बेहतरीन प्रदर्शन. उसके लिए इससे ज्यादा खुशी की बात नहीं हो सकती. बड़ी चीज़ें इंतज़ार कर रही हैं. साईं सुदर्शन के लिए अब तक क्या कमाल का टूर्नामेंट रहा है. यह ओपनिंग जोड़ी शानदार है. शाबाश लड़कों.'

Advertisement

दोनों स्टार प्लेयर्स की तारीफ़ के बाद दिनेश कार्तिक ने एक और ट्वीट किया. उन्होंने इशारों में ही सही लेकिन BCCI से सवाल पूछा कि आखिर क्यों ऐसी दो टीम्स के मुकाबले करवाए जाते हैं. जिनका आपस में कोई मुकाबला ही नहीं है.

DK ने ट्विटर पर लिखा,  

'एक बात यह है कि मुझे समझ नहीं आता कि आख़िर क्यों लीग चीरण में नॉर्थ-ईस्ट की टीम्स एलीट टीम्स के खिलाफ़ खेलती हैं. यह सिर्फ टीम्स के रन रेट पर असर डालता है. कल्पना कीजिए इन टीम्स में से किसी एक के खिलाफ़ मैच अगर बारिश के कारण रद्द हो जाए तो क्या होगा? क्या उनका एक अलग समूह नहीं हो सकता और फिर वे क्वालीफाई करके आगे आते?'

Advertisement

दिनेश कार्तिक की तरह ही आकाश चोपड़ा ने भी इस चीज़ पर सवाल उठाया है. आकाश ने ट्विटर पर तमिलनाडु और अरुणाचल प्रदेश का स्कोरकार्ड शेयर करते हुए लिखा,

'ये किस तरह से ठीक है? ये बिल्कुल ऐसा है, जैसे एक राष्ट्रीय टीम किसी गांव की टीम के खिलाफ़ खेल रही है. मैं प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ़ कुछ नहीं कह रहा. उनके विरोधी वीक हैं, इसमें उनका कोई दोष नहीं है. लेकिन इस तरह के मुकाबलों से क्या ही हासिल होगा?'

दिनेश कार्तिक और आकाश चोपड़ा के ऐसा सवाल उठाने के पीछे की वजह है. दोनों टीम्स के बीच का फर्क. डॉमेस्टिक क्रिकेट में तमिलनाडु की टीम बेहतरीन डॉमेस्टिक टीम्स में शुमार है. जबकि अरुणाचल की टीम अभी खुद को आगे लाने की कोशिश में है. इन दोनों ही खिलाड़ियों के गुस्से की एक वजह मैच में दोनों टीम्स का फर्क भी है. इस मुकाबले में जहां तमिलनाडु की टीम ने महज़ दो विकेट खोकर 506 रन बनाए. वहीं अरुणाचल की टीम महज़ 71 रन बनाकर मैच में ऑल-आउट हो गई. 

IPL के लिए इन टीम्स ने अभी से गलत फैसले शुरू कर दिए!

Advertisement